अस्पतालों में 24 घंटे मिलें दवाइयां और स्टाफ

धर्मशाला। मुख्य सचिव पी मित्रा ने वीरवार को एनआईसी केंद्र शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जिलों के सभी उपायुक्तों से प्रदेश में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने भू-राजस्व अधिनियम की धारा 118 एवं 163 से जुडे़ विभिन्न मामलों पर चर्चा की। उन्होंने जिलाधीशों को इन मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। मित्रा ने कहा कि जिलाधीशों को उचित मूल्य की दुकानों में सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवानी होगी, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर…

Read More

सिंग फॉर तिब्बत इवेंट से बयां किया दर्द

कलोेडगंज। मैकलोडगंज में तीन दिवसीय सिंग फॉर तिब्बत इवेंट का आयोजन लोबसांग बांग्याल के बैनर तले किया गया। 13 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य तिब्बत मेें आत्मदाह करने वाले तिब्बतियों को श्रद्धांजलि देना है। सिंग फॉर तिब्बत इवेंट के आयोजक लोबसांग बांग्याल ने बताया कि तिब्बत में रह रहे लोगोें ने चीन की तानाशाही हुकूमत का विरोध करके तिब्बत के हकों के लिए अपनी जान गंवाई हैं। इस इवेंट के जरिये तिब्बती कलाकार अपनी आवाज के माध्यम से तिब्बत के दर्द को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

Read More

शांता दिखाएंगे मैराथन को हरी झंडी : प्रवीण

धर्मशाला। जिला स्तरीय लोह संग्रह समिति की बैठक का आयोजन वीरवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश लोह संग्रह समिति के सह-संयोजक प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर, सुलह के पूर्व विधायक विपिन परमार, जिला लोह संग्रह समिति के संयोजक हिंदवीर कोहली, पूर्व विधायक संजय चौधरी, आरएसएस, विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, सिंह सभा, वाल्मीकि सभा, पतंजलि योग पीठ, आर्ट आफ लिविंग, भारत स्वाभिमान, हिमालय परिवार, तिब्बत सहयोग मंच, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता मंच, व्यापार मंडल, नगर परिषद धर्मशाला, कैलाश…

Read More

रिश्तेदार संग युवती गायब, पिता ने दर्ज कराया केस

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते इलाके से एक युवती के उसके रिश्तेदार के साथ भाग जाने पर परिजनों ने थाना में मामला दर्ज करवाया है। युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी बीते मंगलवार को कहीं चली गई है। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, मगर बेटी की कोई भी खबर उन्हें नहीं मिल पाई है। जिस दिन से उनकी बेटी गायब हुई है, उसी दिन से उनका एक रिश्तेदार भी घर से गायब चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई है…

Read More

भाषण में ऋषभ ने झटका पहला स्थान

धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग में बी-फोर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए विभाग में इंटर सेमेस्टर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीबीए विभाग के कोआर्डिनेटर डा. मदन गुलेरिया ने बताया कि बीबीए विभाग में बी-फोर्म कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी, भाषण और एक्टेंपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में बीबीए के छठे सत्र के रोशन, तरुण, रुचि और गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि एक्टेंपोर प्रतियोगिता में…

Read More

नूरपुर स्टेडियम की विजिलेंस जांच से खलबली

नूरपुर (कांगड़ा)। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब एचपीसीए के नूरपुर में प्रस्तावित स्टेडियम की जमीन लीज पर देने के मामले की जांच विजिलेंस को सौंपने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम की विजिलेंस जांच में लोनिवि के दो तत्कालीन अधिकारियों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। यही नहीं एचपीसीए के कुछ पदाधिकारियों ने अग्रिम जमानतें तक ले रखी हैं। अब नूरपुर स्टेडियम की फाइल विजिलेंस को सौंपने के बाद खेल विभाग और लोनिवि के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। पूर्व…

Read More

पति ने प्रेमी के सुपुर्द की पत्नी

जयसिंहपुर/पालमपुर (कांगड़ा)। तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, चाहे मुझे पड़े सारा जग छोड़ना..नागिन फिल्म का यह गाना फिल्मी परदे पर तो सबने सुना होगा, लेकिन रील लाइफ के इस गाने की कहानी जयसिंहपुर में रीयल लाइफ में बदल गई। जब पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। बाकायदा इसका सबके सामने शपथ पत्र में समझौता भी हो गया। जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर क्षेत्र में एक लड़की की इसी साल शादी हुई थी, लेकिन लड़की किसी और लड़के से प्रेम करती थी और परिजनों ने लड़की की…

Read More

तिब्बती महिलाओं के लिए मांगे अधिकार

मैकलोेेडगंज। तिब्बती महिला संस्था ने संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत में मानवाधिकारों से वंचित तिब्बतियों की वास्तविकता से रूबरू होने का आग्रह किया है। संस्था की प्रेस अधिकारी तेंजिन डिकई ने बताया की विश्व मानवाधिकार दिवस पर तिब्बती महिला संस्था के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संबंधी उच्च आयुक्त को अपील पत्र भेजकर तिब्बत में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी जुटाने की गुहार लगाई हैं। 12 से 19 दिसंबर के बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञाें का एक समूह चीन में अपनी पहली यात्रा के दौरान तिब्बत…

Read More

चोरी के दोषियों को तीन-तीन साल की कैद

नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के तहत राजा का तालाब और रैहन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नूरपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की कड़ी कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नूरपुर संदीप सिहाग की अदालत ने बुधवार को चोरी के अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सजा सुनाते हुए साफ किया कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को छह-छह माह की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी पड़ेगी। सहायक जिला…

Read More

डंडों और दराट से दो पर हमला

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कबाड़ी में तीन व्यक्तियों ने डंडों और दराट से हमला करके दो व्यक्तियों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री का काम करने वाला कबाड़ी निवासी रंजीत कुमार वीरता गांव से अपना काम करके रात आठ बजे अपने घर पहुंचा तो आंगन के बाहर तीन व्यक्तियों ने पहले तो उसकी डंडाें से पिटाई कर दी, बाद में उस पर दराट से हमला करने की कोशिश की। नगरोटा बगवां पुलिस थाना में लिखाई…

Read More