पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। स्पैड़ू गांव आवा खड्ड पर बने एक प्रोजेक्ट में तैनात सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक आवा खड्ड में बने प्रोजेक्ट में तैनात सुरक्षा कर्मी भूपेश कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी उतराला वीरवार को कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इसका पता चलते ही प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी अधिकारी ने पंचरुखी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंचरुखी पुलिस चौकी प्रभारी भूप सिंह सेन के नेतृत्व में…
Read MoreCategory: Kangra
आरक्षण पर सदन में टकराव
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा भवन में सदन की कार्यवाही के चौथे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरक्षण को लेकर खूब हो हल्ला हुआ। आरक्षण के आधार और ओबीसी आरक्षण को लेकर धूमल और कौल सिंह में गहमागहमी हो गई। आशा कुमारी की ओर से सदन में पेश किए गए आरक्षण के संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आशा कुमारी और रिखी राम से शुरू हुई गहमागहमी धूमल और कौल सिंह तक पहुंच गई। आर्थिक आधार पर आरक्षण के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कौल सिंह…
Read Moreसदन में भी गूंजा नमो-नमो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को लेकर खूब कटाक्ष हुआ। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी खूब चर्चा में रहे, सदन नमो-नमो की आवाज से गूंजता रहा। दोनों दलों के विधायकों में नरेंद्र मोदी को लेकर शुरू हुई बहस नेहरू और पटेल तक जा पहुंची। आजादी पर शुरू हुई बहस में कांग्रेस के एक विधायक ने कह दिया कि भाजपा का…
Read Moreशराब माफिया के खिलाफ महिलाओं ने बनाई टीमें
अंद्रेटा, पंचरुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात कलाकार शोभा सिंह की नगरी अंद्रेटा में शराब माफिया को सबक सिखाने में जुटी महिला शक्ति खुल कर सामने आ गई है। शाम ढलते ही रात के अंधेरे में इन महिलाओं ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ एक नई शुरुआत की है। इन महिलाओं ने गांव में शराब माफिया से निपटने के लिए दो टीमें बनाई हैं। यह महिला टीमें अपनी बारी-बारी से गांव में शराब माफिया और नशाखोरी के खिलाफ रात को पहरा देंगी। महिलाओं ने ऐलान कर दिया है कि गांव में…
Read Moreफूड प्वॉयजनिंग से डेढ़ दर्जन पहुंचे अस्पताल
ज्वाली (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत नाणा पंचायत के गांव बंडेरू में सोमवार रात शादी समारोह में धाम का सेवन करने के बाद सैकड़ों लोग फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गए थे। लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई और स्थिति बिगड़ने लगी। 14 लोगों को मंगलवार को ज्वाली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि चार लोगों को बुधवार को भर्ती कराया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वाली में फूड प्वॉयजनिंग होने से उर्मिला देवी (42), कनिका (10), कमलेश (30), विजय कुमार (10), शिवानी (12), सोमा देवी (66),…
Read Moreछड़ोल में ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर के निकट गांव छड़ोल में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को 108 नंबर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल देहरा में लाया गया। हादसे में एक प्रवासी महिला और स्थानीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे बजरी से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली (एचपी 36बी-3055) परागपुर से गढ़ संपर्क मार्ग की तरफ गांव छड़ोल की ओर आ…
Read Moreडाढ हत्याकांड की होगी जांच : वीरभद्र
धर्मशाला। चामुंडा के समीप डाढ में नायब सूबेदार की कथित हत्या के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को सदन में बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योल में सेवारत रहे नायब सूबेदार विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने धारा 302 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, विपक्ष ने इसे एक बर्बर हत्या करार देते हुए कहा कि सरकार मामले में आरोपियों को तुरंत…
Read Moreबैंक बंद मिलने पर भटकते रहे लोग
धर्मशाला। यूनाइटेड फोर्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिला भर में तमाम बैंक बंद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैंकाें के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष जेपी वर्मा और सचिव आरएस राणा ने बताया कि एसोसिएशन ने वेतन पुनर्निरीक्षण शीघ्र करने, जन एवं श्रम विरोधी बैंकिंग और रिफॉर्म पर रोक लगाने आदि मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की है। उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी बैंक की शाखाएं खुल रही हैं। सरकार निजी बैंक शाखाएं खुलने पर रोक लगाए। हड़ताल के कारण बैंकों…
Read Moreफौजी हत्या कांड में पुलिस को मिले सुराग
पालमपुर (कांगड़ा)। अप्पर डाढ में नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस चार-पांच लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस ने एक महिला से भी पूछताछ की है। रविवार रात अप्पर डाढ में नायब सूबेदार विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते पुलिस ने चार पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बुधवार दिनभर घटनास्थल अप्पर डाढ में तथ्य जुटाने में लगी…
Read More22 तक नहीं बारिश की संभावना
पालमपुर (कांगड़ा)। गेहूं की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए बारिश की आस लगाए बैठे किसानों को अभी तक मायूसी झेलनी पड़ेगी। आने वाले चार दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिला कांगड़ा में नौ नवंबर को 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिसके बाद अभी तक बारिश नहीं हुई है। इससे गेहूं की फसल को सूखे की मार झेलनी पड़ रही है। इस साल नवंबर के बाद 39 दिन तक बारिश नहीं हुई है। इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर…
Read More