नूरपुर (कांगड़ा)। बात निकली है तो फिर दूर तक जाएगी…? भले ही नूरपुर में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम की जमीन को लेकर बवाल कागजी दस्तावेजों की तस्दीक से फिलहाल ठंडा पड़ गया है, लेकिन स्टेडियम के अलावा इसकी बगल में करीब दस हजार वर्ग मीटर जमीन पर सेना की दावेदारी से अब नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। सूत्रों की मानें तो जिला कांगड़ा में नूरपुर समेत कोटला और शाहपुर में सेना ने नेशनल हाईवे के किनारे अपनी करोड़ों की जमीन को दोबारा कब्जे में लेने की कागजी कसरत तेज कर…
Read MoreCategory: Kangra
मौका देखने गए पुलिस कर्मी ही पीट डाले
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला में टंग पंचायत के दो वार्ड पंचों सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कुलतार सिंह निवासी टीका बणी अपनी गाय लेकर जा रहा था तो इक्कू पुल के पास टंग पंचायत के दो वार्ड पंच चरणू और राजू ने कुछ लोगों सहित उसके साथ मारपीट की। उसके बाद मौके का जायजा लेने गए योल चौकी के मुख्य आरक्षी और होम गार्ड जवानों पर भी उन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।…
Read Moreभारती ने किया सीएचसी का निरीक्षण
ज्वाली (कांगड़ा)। मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वाली का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल में दाखिल मरीजों का कुशलक्षेम पूछा। भारती ने अस्पताल में एक करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस ओपीडी भवन का निरीक्षण किया तथा कछुआ चाल कार्य को लेकर विभाग से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के एक्सईएन ज्वाली नानक चंद को निर्देश दिए। कहा कि अतिशीघ्र इस तीन मंजिला भवन का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग…
Read More54 लाख मंजूर, पर टीएमसी में नहीं सुधरे हालात
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। टीएमसी में मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत बजट ही खर्च नहीं हो पाया है। टीएमसी के सूत्रों के अनुसार मरम्मत कार्य पर 54 लाख रुपये का खर्च किया जाना था। राशि भी स्वीकृत हो चुकी है, मगर लंबे समय से स्वीकृत राशि को अस्पताल प्रशासन मरम्मत कार्य पर खर्च ही नहीं कर पाया है। राशि खर्च न होने पाने से अस्पताल में स्ट्रेचर भी टूटे पड़े हैं। गर्म हवा के लिए लगे एसी भी खराब…
Read Moreविवेकानंद अस्पताल में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज : शांता
पालमपुर (कांगड़ा)। विवेकानंद मेडिकल ट्रस्ट पालमपुर में स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शांता कुमार ने कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद को पढ़ा है, लिखा भी है और उनके कदमों पर चलने की कोशिश भी की है। विवेकानंद अस्पताल की उपलब्धियों पर कहा कि यह अस्पताल लोगों को इस समय बेहतर सुविधाएं दे रहा है। यहां जल्द ही शहीद सौरभ कालिया के नाम पर…
Read Moreनूरपुर में वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन की नूरपुर खंड इकाई में शनिवार को आईपी आदर्श पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नूरपुर के एसडीएम अश्वनी सूद ने की। पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस मौके पर 5 वरिष्ठ पेंशनरों एसएस गुलेरिया, गुरदेव सिंह, चैन सिंह, गौरी राम तथा जरनैल सिंह को टोपी, शाल और हार पहनाकर सम्मानित किया। एसडीएम अश्वनी सूद ने कहा कि पेंशनर समाज और सरकार का अभिन्न अंग हैं तथा हर सरकारी कार्यालय में इन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन की मांग पर…
Read Moreसीएम ने किए करोड़ों के शिलान्यास
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शीतकालीन दौरे के आखिरी दिन धर्मशाला शहर में करोड़ों के शिलान्यास किए। सुबह सवा दस बजे रेडक्रॉस भवन की आधारशिला रखी। उसके बाद बीएड कॉलेज में शिक्षक आवास, कैंटीन तथा लोअर बड़ोल में आवासीय इकाइयों का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में आवासीय इकाइयां विकसित की जा रही हैं तथा शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत 406.32 करोड़ रुपये की लागत से लघु एवं मध्यम शहरों के विकास के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को 18 परियोजनाएं प्रेषित…
Read Moreनाइट ड्यूटी से गायब डाक्टर, नर्स पर कार्रवाई
धर्मशाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में डाक्टर और स्टाफ नर्स के रात्रि सेवाओं से गैरहाजिर रहने पर सीएम वीरभद्र सिंह के आदेश पर कार्रवाई हुई है। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल से डा. निखिल वर्मा और स्टाफ नर्स अंजली ड्यूटी से नदारद पाए गए। इसे लेकर पिछले रोज खैरावासियाें ने सीएम को भी अवगत करवाया था। सीएम वीरभद्र सिंह ने भी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। लोगों की शिकायत पर सीएम ने सीएमओ को जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद रात को बीएमओ भवारना एसके सूद को…
Read Moreटांडा में कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे मरीज
धर्मशाला। कड़कती ठंड में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में लगे ज्यादातर एसी बंद हैं। कुछ वार्डों को छोड़ तमाम वार्ड अस्पताल में असुविधाओं की हकीकत बयां कर रहे हैं। मरीज तो मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल के ऑपरेशन थियेटर तक के एसी बंद पड़े हैं। थियेटर में चिकित्सकों के लिए गीजर तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में इस संस्थान को एम्स स्तरीय बनाने के दावे फिलहाल हकीकत में बदलते नहीं दिख रहे हैं। कुछ वार्डों में कई तीमारदार अपने बूते हीटर के सहारे सर्दी भगाने का जुगाड़…
Read Moreचैतड़ू में अर्धनग्न हालत में मिला शव
गगल (कांगड़ा)। चैतड़ू-शीला चौक पर चैतड़ू के पास एक अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह अपने काम से जाने वाले लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हुई है।…
Read More