डरोह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की पुलिस अकादमी डरोह में काम कर रहे प्रशिक्षक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कई वर्षों से प्रशिक्षक भत्तों से महरूम रहना पड़ रहा है। प्रदेश पुलिस विभाग ने वर्ष 2008 में प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए धर्मशाला के सकोह में पुलिस अकादमी की स्थापना की थी। इस अकादमी में अधिकारी रैंक के पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान है। दो वर्ष तक अकादमी का काम सकोह में केवल कागजों में चलता रहा, लेकिन धरातल पर अकादमी के सभी काम…
Read MoreCategory: Kangra
नूरपुर के निजी अस्पताल, डाक्टर के खिलाफ केस
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस ने शहर के एक निजी अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ ऑपरेशन में लापरवाही बतरने और महिला की जान खतरे में डालने के आरोप में भादंसं की धारा 336 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित महिला के सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान डाक्टर ने कॉटन और स्पंज गर्भाशय में ही छोड़कर टांके लगा दिए थे। पुलिस के मुताबिक जिला चंबा की चुवाड़ी तहसील के गांव मनौता की वनीता (22) पत्नी अंग्रेज सिंह को डिलीवरी के लिए एक जनवरी को प्रसव पीड़ा के…
Read Moreसुरंग बनने से सालभर कांगड़ा से जुड़ा रहेगा भरमौर
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांगड़ा-होली सुरंग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इससे खासकर भरमौर क्षेत्र के जनजातीय लोगों को वर्ष भर आवाजाही की सुविधा उपलब्ध होगी। सीतलु नाग मंदिर, सती माता मंदिर कढ़ा तथा नडाल क्षेत्र के किलका माता मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सीएम वीरवार को प्रदेश गद्दी कल्याण बोर्ड की धर्मशाला में हुई 14वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को राज्य हस्तशिल्प…
Read Moreबरोट और मुल्थान शेष विश्व से कटे
धर्मशाला। लगातार बारिश और हिमपात के चलते बरोट और मुल्थान शेष विश्व से कट गए हैं। यहां पर संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। अब मौसम के खुलने के बाद ही सड़कें यातायात के लिए बहाल हो पाएंगी। वहीं, इन इलाकाें में लाइट भी गुल है। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिला भर में शीतलहर तेज हो गई है। उधर, धौलाधार की पहाड़ियों में भी बर्फबारी जारी है। कांगड़ा के बरोट और मुल्थान में एक फुट तक बर्फबारी…
Read Moreज्वालामुखी मंदिर में पांडुलिपियों के संरक्षण पर सवाल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 200 वर्ष पुरानी पाकिस्तान से लाई गई पांडुलिपियों को मोदी भवन से हटा दिया गया है। इन पांडुलिपियोें में दीमक लग गई थी। अब सवाल यह भी उठा है कि शेष बची पांडुलिपियों की सुध अब कौन लेगा। 17 जनवरी के अंक में प्रमुखता से पांडुलिपियों की दुर्दशा के मुद्दे को प्रकाशित किया था। इसके बाद भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अरुण कुमार ने जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि जिला भाषा अधिकारी मंदिर में पांडुलिपियों का जायजा लें…
Read Moreनगर परिषद में मिलाने का विरोध
धर्मशाला। नगर परिषद धर्मशाला में शामिल किए जाने के विरोध में स्थानीय पंचायतों के तेवर तलख हो गए हैं। अमूमन सभी पंचायतें नगर परिषद में शामिल किए जाने का विरोध कर रही हैं। सोमवार को मंत पंचायत के बाशिंदाें ने जिला प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी और नप में शामिल किए जाने का विरोध किया। ग्रामीण एडीएम राकेश शर्मा से मिले और उन्हें नप में शामिल न किए जाने की मांग की। लोगों का कहना है कि मंत पंचायत के नप में शामिल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के…
Read Moreमारपीट में घायल पंतेहड़ निवासी की मौत
बैजनाथ (कांगड़ा)। मारपीट में घायल पंतेहड़ गांव के निवासी 42 वर्षीय बली राम की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने उपमंडलीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनाें को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बली राम ने 14 जनवरी को पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि वह पंतेहड़ गांव स्थित घर जा रहा था कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया। घटना के बाद बली राम को उपमंडलीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। अब तक पुलिस जांच में…
Read Moreहटेंगी तारें, खुलेगा रास्ता; नहीं होगी फायरिंग
धर्मशाला। कजलोट पंचायत के चांदमारी, गजलोढ़ व वाल्मीकि कालोनी के बाशिंदों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर मंगलवार को लगभग विराम लग गया। सेना और ग्रामीणों में सुलह हो गई है। सिविल और सेना प्रशासन के बीच मंगलवार को हुई बैठक में सेना को पास मेें ही जमीन दिए जाने के प्रपोजल पर दोबारा विचार हुआ। इस पर सेना प्रशासन ने लगभग हामी भर दी है। जानकारी के अनुसार सेना प्रशासन ने गांव में की गई तारबंदी को हटाने, रास्ता खोलने व फायरिंग न किए जाने की बात मान…
Read Moreअब सूरज की रोशनी से चमकेगा कृषि विवि
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के चार कॉलेज अब दुधिया रोशनी से जगमग होने वाले हैं। इसे लेकर विवि प्रशासन ने हिम ऊर्जा विभाग के पास राशि जमा करवा दी है। इससे बिजली की खपत कम होगी। विवि प्रशासन का पैसा भी बचेगा। इस परियोजना पर पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के मुताबिक कृषि विवि में बिजली का भारी भरकम बिल कम करने के लिए विवि प्रशासन ने सोलर लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी है। सोलर लाइट के जरिये विवि में 200 किलोवाट तक बिजली लगेगी।…
Read Moreसंस्कृत संस्थान के छात्रों ने उड़ीसा में दिखाई प्रतिभा
परागपुर (कांगड़ा)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में देहरा के बलाहर में स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उड़ीसा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उड़ीसा के पुरी में पिछले दिनों आयोजित ग्लोरी फेस्टिवल में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीतकर संस्थान के साथ-साथ इलाके का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी छात्रों ने लखनऊ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कई पुरस्कार हासिल किए थे। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य, प्राध्यापक वर्ग के साथ-साथ छात्र भी खुश हैं। प्राचार्य प्रो.…
Read More