नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के समीप गांव खुशीनगर में चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े एक घर में सेंध लगाकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। डीएसपी राजीव अत्री ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर से 1 लाख 50 हजार रुपये की नकदी और 40 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ-साथ पुराना लैपटाप व कैमरा चोरी किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता दीपक पठानिया निवासी खुशीनगर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह रविवार को अपने परिवार के साथ पठानकोट किसी निजी काम के लिए…
Read MoreCategory: Kangra
एससीए के कार्यक्रम में मुख्यातिथि पर ठनी
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की एससीए और प्राचार्य में एक बार फिर से ठन गई है। एससीए अपने कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को मुख्यातिथि बुलाना चाह रही है। वहीं प्राचार्य ने इस पर ऐतराज जताया है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में ठनी है। सोमवार को कॉलेज में बैठक के बाद एससीए पदाधिकारी कॉलेज प्राचार्य से मिले और माहौल तनावपूर्ण रहा। एससीए प्रधान आदित्य शर्मा का कहना है कि प्राचार्य ने अनुराग ठाकुर को मुख्यातिथि बुलाने की अनुमति न दी तो वह पहली फरवरी से संघर्ष…
Read Moreकांगड़ा में महिला ने लगाया फंदा
कांगड़ा। एक विवाहता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांगड़ा पुलिस थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि 35 वर्षीय महिला कांगड़ा के पुराना बस अड्डा के पीछे की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग अपने मायके मेें कई वर्षों से रह रही थी। उसके पति की मौत चार दिन पहले 23 जनवरी को बीमारी के चलते हुई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही महिला अपने ससुराल कांगड़ा पहुंची। इस दौरान उसके पति के परिजन आधी रात…
Read Moreनूरपुर से बारह हजार वर्कर जाएंगे सुजानपुर
फतेहपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के प्रभारी विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में नरेंद्र मोदी की रैली में नूरपुर जिला से 12 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। वह सोमवार को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें विधायक सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कृपाल परमार ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में विस क्षेत्र नूरपुर, फतेहपुर, जवाली व इंदौरा के भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों सहित नरेंद्र मोदी…
Read Moreकांगड़ा के लिए सीएम ने खोला पिटारा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सरकार के शीतकालीन प्रवास के अंतिम चरण में पूर्ण राज्यत्व दिवस के बहाने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा जिला के लिए पिटारा खोल दिया है। देहरा में हुए कार्यक्रम में अधिकांश घोषणाएं कांगड़ा जिला के लिए हुईं। ज्वालामुखी अब इस जिला में नया सब डिवीजन होगा। मुख्यमंत्री ने यहां एसडीएम दफ्तर खोलने का ऐलान कर दिया। हालांकि ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न लंबे समय से यहां बीडीओ दफ्तर खुलवाने के लिए भी मेहनत कर रहे थे। इसके लिए ज्वालामुखी देहरा सब डिवीजन पर ही निर्भर था। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreदेहरा अस्पताल के नए ब्लॉक का लोकार्पण
देहरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को देहरा में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 70ल़ाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने नागरिक अस्पताल देहरा के नवनिर्मित डी ब्लॉक का लोकार्पण भी किया। अस्पताल के इस नए ब्लॉक के निर्माण पर 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यहां प्रयोगशाला, कैंटीन तथा 17 बिस्तरों वाले वार्ड की सुविधा है।
Read Moreसंसाल स्कूल में अगले सत्र से साइंस क्लासेज
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसाल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि इलाके में आधा दर्जन स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया है। उन्हाेंने स्कूल की चहारदीवारी के लिए एक लाख रुपये और आगामी सत्र से स्कूल में साइंस की कक्षाएं शुरू करने व आवश्यकता के अनुसार कमरों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों…
Read Moreलोअर मैंझा से लापता युवक का शव मिला
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के गांव लोअर मैंझा में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव के मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वह घर से दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने वीरवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जानकारी के अनुसार लोअर मैंझा में पिछले दो दिनों से घर से लापता अजय कुमार चौधरी पुत्र पूर्ण चंद का शव शुक्रवार को घर से थोड़ी दूर एक कूहल में पड़ा मिला। दो दिन पहले युवक के घर से लापता होने की शिकायत परिजनों…
Read Moreफतेहपुर के छह स्कूल होंगे अपग्रेड
फतेहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फतेहपुर विधानसभा हलके के दौरे के दौरान करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसके उपरांत उन्होंने रामलीला ग्राउंड में जनसभा के दौरान घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कबीना मंत्री सुजान सिंह पठानिया की मांग पर फतेहपुर में बीएमओ दफ्तर खोलने तथा सुगभटोली कॉलेज के सरकारीकरण करने की घोषणा की। इसके साथ ही फतेहपुर विस क्षेत्र के छह स्कूलों को अपग्रेड करने का भी उन्होंने ऐलान किया। इनमें राजकीय उच्च पाठशाला गोलवां व बडियाली को स्तरोन्नत कर सीनियर सेकेंडरी करने, मिडिल…
Read Moreस्वाइन फ्लू से कैसे निपटेगा विभाग
धर्मशाला। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, लेकिन टांडा मेडिकल कॉलेज समेत जिला के अधिकतर अस्पतालाें में स्वाइन फ्लू से निपटने के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। अस्पतालाें में मॉस्क तक नहीं है। ऐसे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर सेवाएं दे रहा स्टाफ खुद बीमारी की चपेट में आ सकता है। हालांकि तमाम अस्पतालों ने सीएमओ कांगड़ा के पास इसे लेकर डिमांड दे डाली है। मास्क की सप्लाई अस्पतालाें तक नहीं पहुंच पाई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि भी…
Read More