बैजनाथ (कांगड़ा) पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में चार इंच तक बर्फबारी हुई है। बिलिंग के नीचे की तरफ तक तीन किलोमीटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बिलिंग में बर्फबारी होने से पर्यटकों की आवाजाही भी अधिक रही। पर्यटकों ने शुक्रवार को बर्फबारी का आनंद लिया। वहीं, बैजनाथ कस्बे में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित रहने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम के प्रवक्ता ने बताया कि समस्त ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही सुचारु रही है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ पीसी ठाकुर…
Read MoreCategory: Kangra
हफ्ते से ट्रेजरी में इंटरनेट सेवा ठप
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर स्थित कोषागार कार्यालय (ट्रेजरी ऑफिस) में पिछले एक सप्ताह से कंप्यूटरीकृत एवं इंटरनेट सेवा ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह पहले बिजली गिरने के कारण कंप्यूटर से संबंधित उपकरण जल गए थे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इससे खासकर सरकारी विभागों व ठेकेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेजरी ऑफिस से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का वेतन, यात्रा भत्ता, मेडिकल बिल और ठेकेदारों के…
Read Moreअब वो सुन सकेगी मां की लोरियां
कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पहली बार कोकलियर इंप्लांट की सफल सर्जरी हुई है। नूरपुर की सवा दो साल की बच्ची को यह इंप्लाट स्थायी तौर पर लगाया गया है। शुक्रवार को सरगंगा राम अस्पताल दिल्ली के डा. शालभ शर्मा और टांडा मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनीष ने इस सफल सर्जरी को संयुक्त तौर पर अंजाम दिया है। इस सर्जरी के बाद मेडिकल कॉलेज के इतिहास में एक और तमगा लग गया है। तीन सप्ताह बाद इस उपकरण को स्विच ऑन किया…
Read Moreकॉलेज से हर सत्र में बनेंगे 180 इंजीनियर
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नगरोटा बगवां हलके के विकास के लिए लगभग 1 अरब 15 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस नगरोटा बगवां ने मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री लाखों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास कर मस्सल गांव में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण स्थल तथा जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया…
Read Moreआदि हिमानी चामुंडा मंदिर राख
चामुंडा (कांगड़ा)। धौलाधार रेंज में पहाड़ियों पर स्थित आदि हिमानी चामुंडा मंदिर राख हो गया है। मंदिर के नीचे पहाड़ियों में बुरांस के फूल लाने गए डाढ के चार युवक यह दावा कर रहे हैं। मंदिर अधिकारी सुरजन सिंह और पूर्व न्यासी धर्मपाल ने योल पुलिस चौकी में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मंदिर अधिकारी सुरजन सिंह और पुलिस चौकी योल के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अभी मौसम साफ नहीं है, ऐसे में अभी मंदिर स्थल तक पहुंचना नामुमकिन है। जैसे ही मौसम साफ होगा, आदि…
Read Moreकश्ती की सवारी कर सब्र कर रहे सैलानी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। रामसर साइट वैटलैंड पौंग झील के बीच रेंसर का कुदरती नजारा सैलानियों की पहुंच से बाहर हो गया है। मोटर बोट से 100 रुपये प्रति सवारी लेकर पौंग झील में स्थित रेंसर टापू पहुंचाने की वन्य प्राणी विभाग की घोषणा भी दम तोड़ चुकी है। पौंग झील का नजारा देखने आए सैलानियों को मजबूरन मछुआरों की कश्ती में ही वोटिंग कर संतोष करना पड़ रहा है। कहने को विभाग के पास मोटर बोट तो सात हैं, लेकिन बोट मेन एक ही है। अब वह बोट मैन विभागीय…
Read Moreपरागपुर में दो गोदामों में लगी आग
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर बाजार में वीरवार सुबह दो दुकानों के गोदामों में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। गोदाम दुकान की दूसरी मंजिल पर हैं। आग से करीब 5 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भगवान दास पुत्र जैसी राम की दो दुकानें हैं। करियाने की दुकान में वह स्वयं बैठते हैं तथा मनियारी और बर्तन की दुकान में उनका…
Read Moreएनएसयूआई ने जलाया अनुराग का पुतला
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की एनएसयूआई इकाई ने एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। एचपीसीए की ओर से कथित तौर पर कॉलेज की भूमि पर कब्जा करने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पुतला दहन और प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौरव कुमार की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से राज्यपाल उर्मिला सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने एचपीसीए की ओर से कब्जाई कॉलेज की भूमि को वापस दिए जाने की मांग की। साथ ही कॉलेज के रोके गए रास्ते को…
Read Moreइंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। एक लाइफ इंश्योरेंस के परामर्शदाता समेत तीन युवकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। व्यक्ति की शिकायत पर नगरोटा बगवां पुलिस ने धारा 420 व 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। नगरोटा बगवां के अक्षय कुमार की शिकायत पर कार्रवाई कर पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर कर रही है। एएसआई राम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अक्षय कुमार को फोन पर एक युवक ने इंश्यारेंस कंपनी में उसकी पुरानी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के फंसे पैसे दिलवाने की बात की। इसके लिए उसने…
Read Moreसीएससीए प्रधान का इस्तीफा
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एससीए प्रधान आदित्य शर्मा ने वीरवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा को त्याग पत्र सौंपा। आदित्य का कहना है कि बुधवार को संगठन के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन ने उन्हें कुछ बताए बिना ही समझौता कर लिया। एससीए प्रधान के हस्ताक्षर तक समझौता पत्र पर करवाना जरूरी नहीं समझा गया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने जबरदस्ती उनका अनशन तुड़वा कर उनसे अन्याय किया है। आदित्य के साथ चार अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पद से…
Read More