धर्मशाला(आत्मा राम) शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने तंगरोटी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि तंगरोटी-रमेहड़ संपर्क मार्ग का निर्माण कंक्र्रीट से किया जाएगा। इलाके के अन्य संपर्क मार्गों का निर्माण भी कंक्रीट से होगा। राजकीय उच्च पाठशाला तंगरोटी में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र प्राकलन तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने तंगरोटी में पेयजल समस्या के निदान के लिए अतिरिक्त ट्यूबवेल स्थापित करने की घोषणा की। हाई स्कूल तंगरोटी को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने तंगरोटी…
Read MoreCategory: Kangra
नगरोटा सूरियां में खुलेगा पर्यटन कैफे : चंद्र
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा कि नगरोटा सूरियां को पौंग झील के साथ जोड़ कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। नाबार्ड के तहत नगरोटा सूरियां से जवाली तक पौंग झील के किनारे बनी सड़क को जोड़ने वाले गज्ज और देहर खड्ड पुलों के निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार ने 51-51 करोड़ रुपये के अनुमान बना कर भेज दिए हैं। पौंग झील में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए नगरोटा सूरियां में शीघ्र ही एक पर्यटन कैफे खोला जाएगा।…
Read Moreकांग्रेस पार्टी के लाखों रुपये गर्क
धर्मशाला (आत्मा राम) कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के स्थगन के चाहे कोई भी कारण रहे हों मगर इस फैसले ने पार्टी के लाखों रुपये गर्क कर दिए हैं। धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली के आयोजन को लेकर पार्टी स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन, मंगलवार को एक सूचना मिलने के बाद यह सब धरी की धरी रह गईं। राहुल की रैली के लिए धर्मशाला क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से 21 सेक्टरों में बांट दिया गया था। रैली को लेकर…
Read Moreमजदूरी न मिलने पर भड़के कामगार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)(सीमा वालिया) ग्राम पंचायत लगडू़ में कामगारों को मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है। इस मसले को लेकर कामगारों ने पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की और हल्ला किया। कामगारों ने जल्द ही मजदूरी का भुगतान करने की मांग की है। केंद्र सरकार ने मनरेगा बजट में मजदूरी अदा करने का प्रावधान रखा है। मनरेगा में 60 प्रतिशत राशि काम पर जबकि 40 प्रतिशत राशि कामगारों की मजदूरी पर खर्च की जा रही है। इसके बावजूद लगडू़ पंचायत के कामगारों को चार माह से…
Read Moreशिव भक्तों के लिए और सुविधाएं जुटाएंगे : किशोरी
बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन सोमवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में झंडा उतारने की रस्म के साथ हुआ। समापन समारोह में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के न आने पर विधायक किशोरी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शिव मंदिर के कारण बैजनाथ में हजारों श्रद्धालु शिव दर्शनों के लिए आते हैं। उनकी सुविधा के लिए और संसाधन जुटाए जाएंगे। सीएम वीरभद्र सिंह की अगुवाई में क्षेत्र में एक वर्ष में करोड़ों के विकास कार्य शुरू हुए हैं। मेला कमेटी…
Read Moreसिद्धाथा नहर का पहला ट्रायल सफल
जवाली (कांगड़ा)(संजय धीमान) सिद्धाथा नहर का सोमवार को विभाग की ओर से 2 फुट तक पानी छोड़कर ट्रायल लिया गया। यह सफल रहा और पानी 14 किलोमीटर लंबी नहर में सफलतापूर्वक होता हुआ मेन नहर के अंतिम छोर सिद्धाथा में पहुंच गया। नहर का पानी सिद्धाथा क्षेत्र में पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस ली। इस ट्रायल के बाद किसानों को उम्मीद बंधी है कि उनके खेतों को अतिशीघ्र सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इस महत्वाकांक्षी नहर की कुल लंबाई अनूही से लेकर सिद्धाथा तक 14 किलोमीटर है, इसमें 8…
Read More200 व्यावसायिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे
धर्मशाला(इंदु जम्वाल) शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 4282 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं और प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए 42 उच्च पाठशालाएं एवं 32 माध्यमिक पाठशालाएं स्तरोन्नत की गई हैं। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की हॉल ही में स्तरोन्नत की गई पाठशाला सकोह, झियोल, कनहेड़, रक्कड़, चतेहड़योल, कस्बा नरवाणा, कंड-करडियाणा और जदरांगल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 के दौरान 200 व्यावसायिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे तथा…
Read Moreजमीनी विवाद में सगे भाई पर फायर
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के हगवाल गांव के रणवीर सिंह पुत्र प्रकाश चंद ने थाने में दर्ज शिकायत में अपने बड़े भाई तेजवीर सिंह पर जमीनी विवाद पर एयरगन से फायर कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित रणवीर सिंह रविवार शाम अपने खेतों में काम कर रहा था कि अचानक उसके बड़े भाई तेजवीर ने एयरगन से उस पर फायर कर दिया। इस दौरान फायर से छर्रे रणवीर सिंह की छाती पर लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।…
Read Moreपढ़ाई और नौकरी में मिलेगा फायदा
धर्मशाला(आत्मा राम) जाट कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी रघवा ने कहा कि जाटों के ओबीसी की केंद्रीय सूची में आने से समुदाय के छात्रों को पढ़ाई और नौकरी करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रशासनिक परीक्षाएं उत्तीर्ण कर नौकरी करने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने यूपीए सरकार का जाटों को ओबीसी केंद्रीय सूची में शामिल करने पर आभार जताया है। 16 नवंबर, 2002 को भाजपा सरकार ने जाटों को ओबीसी सूची में शामिल करने की कवायद शुरू की थी। इसे लेकर 2005 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में…
Read Moreनौकरी भाषा विभाग की, वेतन मंदिर कोष से!
ज्वालामुखी (कांगड़ा)(सीमा वालिया) प्रदेश सरकार के अधीन चल रहे ज्वालामुखी शक्तिपीठ में भाषा विभाग की ओर से मंदिर में नियुक्त कर्मचारियों को वेतन की अदायगी भाषा विभाग नहीं अपितु मंदिर न्यास कर रहा है। अब पूरी प्रक्रिया पर कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कायदे से भाषा विभाग द्वारा मंदिर में नियुक्त कर्मचारियों को विभाग की ओर से ही वेतन दिया जाना चाहिए, मगर कर्मचारियों को वेतन मंदिर कोष से जारी हो रहा है। विधायक संजय रत्न ने भी इस मामले पर पूरी संजीदगी दिखाते हुए मंदिर प्रशासन से…
Read More