धर्मशाला(आत्मा राम)औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में कोरियन कंपनी एलेनटक की ओर से आयोजित कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश के 71 युवाओं को रोजगार मिला है। कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवा कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में 25 मार्च और 7 अगस्त को ज्वाइनिंग देंगे। आईटीआई शाहपुर में शनिवार देर शाम तक चले कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इसमें पर्सनल साक्षात्कार के लिए केवल 150 युवाओं ने भाग लिया। पर्सनल इंटरव्यू के बाद कंपनी द्वारा 71 युवाओं को चयनित किया गया। कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर…
Read MoreCategory: Kangra
भलेड़ में बोलेरो खाई में, चालक की मौत
द्रम्मण (कांगड़ा)। पालमपुर से भलेड़ आ रही एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर भलेड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। सड़क से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गाड़ी से निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पिंकू उर्फ रिंकू पुत्र थोवरी राम निवासी दरीणी गाड़ी चला रहा था। पिंकू अपने घर भलेड़ आ रहा…
Read Moreदुल्हन के घर बारातियों का हुड़दंग
ज्वालामुखी (कांगड़ा)(सीमा वालिया) दूल्हे संग दुल्हन को लेने दुल्हन के घर गए बारातियों ने खूब हड़दंग मचाया और दुल्हन के घर में मारपीट भी की। इससे दुल्हन के रिश्तेदारों को चोटें आई हैं। हंगामे के दौरान बीच-बचाव कर रही महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। दुल्हन के परिजनों की शिकायत पर खुंडिया चौकी में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब कार्रवाई करने में जुट गई है। हालांकि, शादी की रस्में पूरी हो गई हैं। पुलिस के अनुसार दुल्हन के घर गए बारातियों ने दुल्हन के घर में काफी शोरशराबा…
Read Moreभीखम कांगड़ा, हितेंद्र बने चंबा के अध्यक्ष
पालमपुर (कांगड़ा)। नवनिर्वाचित प्रदेश गद्दी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट जोगेंद्र कपूर ने जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। उन्होंने भीखम कपूर मढेड़ को जिला कांगड़ा व हितेंद्र ठाकुर गरनोटा को चंबा का जिलाध्यक्ष बनाया है। मोहिंद्र कुमार उतराला को बैजनाथ, किशोरी लाल ठाकुर सुग्घ को पालमपुर, दयासागर कललोट को धर्मशाला, नेक राज मोलीचक्क पंचरुखी, हुकमी राम फरेढ़ को सुलह, अमीं चंद लदोड़ी को नूरपुर, जैसी राम वर्मा बग्गा कुठेर को ज्वाली, प्यारु राम गंगथ को इंदौरा, तिलक राज को भटियात, संजू राम रजौर को भरमौर, अक्षय जरियाल…
Read Moreसरकारी गेहूं सड़क पर फेंक भागा चालक
नूरपुर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत हटली जंबाला में पुलिस ने शुक्रवार को रास्ते में लावारिस पड़ी सरकारी गेहूं की 10 बोरियां बरामद कीं। नूरपुर पुलिस ने गेहूं के बैग को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस को हटली जंबाला के एक पूर्व प्रधान ने फोन पर सूचित किया कि एक गाड़ी का चालक सरकारी गेहूं की 10 बोरियां हटली जंबाला के पास फेंक गया है। दरअसल, शिकायतकर्ता ने गाड़ी के चालक को रोककर पूछा कि ये बोरियां किसकी हैं और वह इन्हें कहां…
Read Moreमहिलाओ ने रोका प्रोजेक्ट का काम
मुलथान (कांगड़ा) छोटा भंगाल क्षेत्र की निर्माणाधीन 25 मेगावाट केयू हाइड्रो एचडी मुलथान के छेरना टनल के बाहर तरमेहर गांव की करीब 60 महिलाओं ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर काम रोक दिया है। तरमेहर गांव की महिला मंडल प्रधान इंद्रा देवी, उपप्रधान स्वर्णा, सचिव रचना, कोषाध्यक्ष पार्वती, जानकी देवी, कलावती, कनोरी देवी, रामो देवी, शकुंतला, लाली देवी, प्रेम कली, पार्वती, विधि देवी, प्रेम लता, सत्या देवी, जानकी, स्वारो देवी, सावित्री, शिला, शिल्पा, लुदरी, निशा, गुड्डी, शेवरी, नारो, शिला देवी, रचना, लोहली, नारो देवी ने बताया कि वह बीती रात…
Read Moreकानून नहीं, जरूरत सोच बदलने की
धर्मशाला(आत्मा राम)राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में कॉलेज के महिला विंग, रोटरी क्लब धर्मशाला और इन्नर व्हील क्लब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन की राष्ट्रीय निदेशक पद्मश्री क्षमा मैत्रेय ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि लड़की पर हिंसा उस समय शुरू हो जाती है, जब वह मां के गर्भ में होती है। हमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी लानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज में…
Read Moreवाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर पीडब्ल्यूडी वर्कशाप के समीप बौड में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार (23) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव कलेतर (घार) तहसील चुवाड़ी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संदीप कुमार एयरफोर्स में नौकरी करता था और शनिवार को अपनी नई बाइक के कागजात लेने के लिए पठानकोट जा रहा था। लेकिन रास्ते में नेशनल हाइवे 154 पर बौड में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन…
Read Moreअब डाक विभाग लगाएगा एटीएम
धर्मशाला(आत्मा राम) प्रदेशभर में छोटे और बड़े शहरों में डाक विभाग एटीएम लगाएगा। शहरों में एटीएम कोर बैंकिंग सेल्यूशन योजना के तहत लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ता कहीं भी और कभी भी अपना पैसा एटीएम से निकाल सकेंगे। डाक विभाग के एटीएम से अन्य बैंकों के एटीएम से भी पैसा निकाला जा सकेगा। इसे लेकर डाक विभाग उपभोक्ताओं के खाते में जमा राशि का ब्योरा भी चेक कर रहा है। फिलहाल, डाक विभाग ने योजना को तमिलनाडु में शुरू किया है। प्रदेश में अब एटीएम स्थापित करने को लेकर कवायद शुरू…
Read Moreमोदी की लहर पर, हवा में न रहें : शांता
फतेहपुर (कांगड़ा)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बनाल में संपन्न हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने की। मीटिंग में नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा व जवाली विस क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि इस समय देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है, लेकिन कार्यकर्ता हवा में न रहें। अगर देश में भाजपा की सरकार बनानी…
Read More