पीएचसी में तोड़-फोड़

भवारना (कांगड़ा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुलह में शुक्रवार रात शरारती तत्वों ने तोड़-फोड़ की है। भवन में लगी खिड़कियों के शीशे टूटे हैं और शराब की खाली बोतलें भी अस्पताल परिसर में ही फोड़ी हैं। पुलिस की टीम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुलह में जाकर स्थिति का जायजा लिया है। शरारती तत्वों ने तीन-चार खिड़कियों के शीशे तोड़े हैं और शराब पीकर खाली बोतलें भी अस्पताल परिसर में ही तोड़ डाली हैं। अस्पताल में तैनात डा. सुभाष शर्मा ने घटना की जानकारी शनिवार सुबह पंचायत प्रधान धनी राम…

Read More

यूपीए की नाकामियां गिनाएगी एबीवीपी

धर्मशाला (आत्मा राम)अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के मकसद से तीसरे चरण का कार्य आरंभ कर दिया है। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इस समय देश में विद्यार्थी परिषद के 20 लाख के करीब सदस्य हैं जो मतदान के लिए जन जागरण अभियान में भाग ले रहे हैं। दूसरे चरण में कॉलेजों में मतदान जनजागरण अभियान…

Read More

कुछ ने की कारस्तानी, हजारों ने भुगती परेशानी

धर्मशाला(आत्मा राम)प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम +1 साइंस का रिजल्ट न निकालने के निर्णय की जानकारी न होने के चलते छात्र सवेरे ही स्कूलों में पहुंच गए। छात्रों ने जहां शुक्रवार की रात धुकधुकी में बिताई, वहीं सुबह होते ही जब स्कूल पहुंचे तो पता चला कि रिजल्ट आज नहीं निकलेगा। छात्रों ने जब समाचार पत्र में पढ़ा तो उन्हें यकीन हुआ। साथ ही छात्रों को झटका भी लगा कि मैथ और केमिस्ट्री के पेपर उन्हें दोबारा देने होंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने की आस में…

Read More

कौशल विकास भत्ते के नाम पर ठगी

धर्मशाला(आत्मा राम) जिले के एक कंप्यूटर सेंटर में कौशल विकास भत्ते के नाम पर छात्रों से हजारों रुपये की ठगी की गई है। संस्थान में कंप्यूटर सीख रहे छात्राें को कौशल विकास भत्ते के नाम पर शिक्षा तो दी जा रही है मगर यहां भत्ते के नाम पर छात्रों को कुछ नहीं मिल रहा है। छात्रों के एटीएम कार्ड संस्थान में पहले से ही जमा हैं। इस कारण छात्र चाह कर भी भत्ते की राशि नहीं ले सकते। सूत्र खुलासा करते हैं कि एटीएम कार्ड जमा करने के साथ-साथ छात्रों…

Read More

महंगाई सिर्फ ईमानदारी से रुकेगी

धर्मशाला (आत्मा राम)गीता भवन कोतवाली बाजार में भाजपा की जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कहा कि महंगाई सिर्फ एक ही चीज से रुक सकती है और वह है ईमानदारी। एनडीए की सरकार आने पर पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को ब्राडगेज करके लेह तक ले जाया जाएगा। अगर हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा तो इससे रोजगार भी बढ़ेगा। उतराला-होली सुरंग का निर्माण करवाया जाएगा। शांता ने कहा कि अगर कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होते तो चुनावी रण में लड़ने का…

Read More

शांता ने किया था ओबीसी आरक्षण का विरोध

धर्मशाला (आत्मा राम)कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार ने धर्मशाला विस क्षेत्र में छह जनसभाएं की। जनसभाओं के दौरान उन्होंने केंद्रीय विवि का मुद्दा उठाया। उन्हाेंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल केंद्रीय विवि को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। कांगड़ा के छेब में स्थापित निफ्ट में हिमाचल के लोगों को 27 फीसदी आरक्षण है, पर विडंबना है कि इस आरक्षण के बारे में सूबे के लोगों को जानकारी ही नहीं है। लोगों को अपनी बेटियों को निफ्ट में पढ़ाई के लिए भेजना चाहिए, ताकि वह एक अच्छी डिजाइनर…

Read More

मन पर विजयी पाने का नाम है बुद्ध…

धर्मशाला(आत्मा राम)मन पर विजयी पाने का नाम है बुद्ध…दूसरों की पीड़ा को अपनाने का नाम है बुद्ध…। बुधवार को मैकलोडगंज स्थित तिब्बतियन इंस्टीटयूट आफ परफार्मिंग आर्ट्स (टीआईपीए) में महात्मा बुद्ध के जीवन पर 2600 वर्ष पूर्व का फ्लैश बैक दिया जा रहा था। यह फ्लैश बैक एक डेमो के जरिए जी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक बुद्धा का दिया गया। डेमो में बुद्धा धारावाहिक के कलाकारों ने अभिनय किया। महात्मा बुद्ध का किरदार निभा रहे अभिनेता हिमांशु, आम्रपाली बनी नेहा और अजातशत्रु बने अभिराम ने आधा घंटा अभिनय कर…

Read More

कांगड़ा में नाबालिग से दुराचार

कांगड़ा (इंदु जम्वाल)उपमंडल के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर कांगड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी लड़की को 29 मार्च रात 11 बजे एक युवक का फोन आया। लड़के ने लड़की को बात करने के लिए बुलाया। फोन आने पर लड़की बाहर आईतो टैक्सी में बैठाकर युवक जबरदस्ती उसे ले गया। अगले दिन लड़की अपने घर आई और उसने आपबीती परिजनों को सुनाई।…

Read More

भवन ठेके पर देने पर बवाल

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विकास के जन सहयोग से निर्मित नगरोटा बगवां नगर परिषद के सामुदायिक भवन और विश्राम गृह को नगर परिषद की ओर से कुछ वर्ष पूर्व ठेके पर दिए जाने का मामला गर्मा गया है। नगरोटा बगवां मंडल भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डा. नरेश विरमानी की अगुवाई में भाजपाइयों ने तहसीलदार नगरोटा बगवां डा. शिखा शर्मा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को एक ज्ञापन सौंप कर इन भवनों का नियंत्रण दोबारा नगर परिषद को सौंपने की मांग की है। डा. नरेश…

Read More

कार्यकर्ताओं की झड़प पर क्रास एफआईआर

भवारना-धीरा (कांगड़ा) (इंदु जम्वाल)आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को धीरा में हुई झड़प ने चुनावी रंग ले लिया है। मंगलवार को अपना रोड़ शो समाप्त कर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन सुशांत अपने समर्थकों सहित सीधे भवारना थाने पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पर भाजपा के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं, मंगलवार देर शाम को ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राजन सुशांत और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज करवा दी थी। बुधवार को भवारना पुलिस की एक टीम…

Read More