बड़ा भंगाल में बूथ की स्थापना को उड़ेगा हेलिकॉप्टर

बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ की स्थापना के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का दल बुधवार को हेलिकॉप्टर से बड़ा भंगाल रवाना होगा। बर्फ से ढके 10 हजार फीट ऊंचे थमसर जोत को पार करके तीन दिन के पैदल सफर के बाद आने वाले बड़ा भंगाल के मतदाताओं के मत के अधिकार को जीवित रखने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा भंगाल में बूूथ स्थापित करने का निर्णय लिया था। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सात सदस्यों पर आधारित निर्वाचन आयोग के दल में…

Read More

पाक की पूर्व पर्यटक मंत्री ने किया दौरा

धर्मशाला। पाकिस्तान सरकार की पूर्व पर्यटक मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब की पूर्व निदेशिका बेगम निलोफर बखत्यार ने धर्मशाला क्लब का दौरा किया। उन्होंने क्लब की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्टों के बारे में भी जानकारी ली। उनके साथ इंटरनेशनल लायंस क्लब की पूर्व निदेशिका भावना शाह भी उपस्थित रहीं। निलोफर ने चार जरूरतमंद महिलाओं ऊषा, सलोचना, सुदर्शना और निर्मला को परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक-एक दुधारू गाय भी दी। इसके अतिरिक्त दो महिलाओं निर्मला और बीना को पीको मशीन वितरित की। एक लड़की की शादी…

Read More

नूरपुर में बाइक-कैंटर भिड़े, एक घायल

नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर नूरपुर स्थित आईपीएच कार्यालय के सामने बाइक-कैं टर भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अमित कुमार अपनी बाइक (एचपी 38 सी-1868) पर जसूर की तरफ जा रहा था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कैंटर (एचपी68 ए-0327) से टकरा गई। इस हादसे में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस में पहले घायल…

Read More

साधुपुल में योगपीठ बनाई, साधु भगा दिया

कांगड़ा। पहले सोलन के साधु पुल से जमीन छिनने और अब योग सभाओं की अनुमति रद्द होने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव के तल्ख तेवर नजर आए। घुरकड़ी में उपनयन संस्कार समारोह के मंच पर भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार को अपने दाएं तरफ बिठाकर योगगुरु ने समर्थकों को अध्यात्म के बहाने इशारों ही इशारों में सियासी शिक्षा भी दे डाली। कहा, करीब दस करोड़ की लागत से सोलन के साधुपुल में योगपीठ बनाया था लेकिन साधुपुल से साधु को ही भगा दिया। चुनाव आयोग की पैनी नजरों से बचते हुए…

Read More

मोदी का सुरक्षा घेरा कड़ा

धर्मशाला। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की मंगलवार को पालमपुर में प्रस्तावित रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कांगड़ा पुलिस एनएसजी के निर्देश पर मोदी को सुरक्षा प्रदान कर रही है। मोदी की सुरक्षा को लेकर एनएसजी ने कांगड़ा पुलिस को निर्देश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने मोदी की सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती की है। मोदी की सुरक्षा में 800 पुलिस कर्मी के अलावा एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। पुलिस ने गगल से पालमपुर तक…

Read More

रैत के बाशिंदे पानी को तरसे

धर्मशाला। रैत पंचायत के वार्ड नंबर दो के बाशिंदों को पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दरअसल आईपीएच विभाग की ओर से सुबह महज एक घंटा पानी की सप्लाई दी जा रही है, जो लोगों के लिए अपर्याप्त है। रैत के वार्ड नंबर दो में लंबे अरसे से पानी की किल्लत चल रही है। इसी के चलते विभाग ने रैत में ट्यूबवेल लगाने का फैसला लिया। तीन साल पहले ट्यूबवेल तो लगा दिया गया, लेकिन रैत के वार्ड नंबर दो के बाशिंदों को कनेक्शन…

Read More

आग के मुहाने पर धर्मशाला

धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में आग की एक चिंगारी कहर बरपा सकती है। शहर में लगे 17 हाइड्रेंट शोपीस बनकर रह गए हैं। 7 हाइड्रेंट में पानी का प्रेशर बिल्कुल कम है। इन हाइड्रेंट से गाड़ियों में पानी भरने में आठ घंटे तक लग सकते हैं। आगजनी होने पर फायरबिग्रेड की गाड़ियों को 6 किलोमीटर दूर कालापुल से पानी भरना पड़ता है। ऐसे में आग पर समय पर काबू पाना अग्निशमन विभाग के लिए मुश्किल हो सकता है। गर्मियाें के दिनाें में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अग्निशमन विभाग…

Read More

विक्रमादित्य के सामने हुआ हंगामा

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा हलके से कांग्रेस पार्टी से बाहर चल रहे एक पूर्व विधायक के समर्थकों ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य के देहरा पहुंचने पर उनकी वापसी की मांग की। इस दौरान विक्रमादित्य की उपस्थिति में हंगामा भी हुआ। संबंधित नेता के समर्थकों ने विक्रमादित्य के सामने आरोप लगाया कि इलाके के कुछ कांग्रेसी इन नेता की वापसी में रोड़ा अटका रहे हैं। जबकि इन कांग्रेसी नेता के पास अपना एक बड़ा वोट बैंक है। समर्थकों ने विक्रमादित्य के सामने कहा कि यदि हमारा नेता बागी हैं तो हम…

Read More

टांडा की निजी लैब पर बैठाई जांच

धर्मशाला। टांडा मेडिकल कालेज में चल रही एक निजी लैब पर सीएमओ कांगड़ा ने जांच बिठा दी है। एक निजी लैब में एचआईवी टेस्ट के बाद एक नेगेटिव मरीज को पॉजिटिव बता दिया था। ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले की सीएमओ का कार्यभार देख रहे एसएमओ अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट को टांडा के एमएस दिनेश सूद सीएमओ कांगड़ा को सौंपेंगे। टीएमसी कॉलेज में चल रही निजी लैब में एक मरीज की एचआईवी रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया…

Read More

आबकारी विभाग ने ठेकों पर मारे छापे

धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित शराब के तीन ठेकों में ‘इंडियन बुलेटिन’के स्टिंग ऑपरेशन में ओवरचार्जिंग के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुक्रवार को जांच टीमें गठित कर कोतवाली, कचहरी और चरानखड्ड स्थित शराब ठेकों में छापामारी की कर पूछताछ की। छापामारी के बाद विभाग रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। रिपोर्ट आबकारी एवं कराधान विभाग के पालमपुर स्थित जोनल दफ्तर में डिप्टी कमिश्नर कम कलेक्टर को भेजी जाएगी। 25 अप्रैल के अंक में ‘इंडियन बुलेटिन ने शराब के मनमाने रेट वसूलने के…

Read More