पालमपुर (कांगड़ा)। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक पंडितों में चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है। कांग्रेस और भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी भी गणित बिठाने में लगी है। उपमंडल पालमपुर के विस चुनावों में बैजनाथ, पालमपुर, सुलह तथा जयसिंहपुर में भाजपा का सूपड़ा साफ करने वाली कांग्रेस को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के इन चारों विधान सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी को लीड मिलेगी। विस चुनावों मेें गुटबाजी की आग में झुलसी भाजपा यह मान कर चल रही है कि नरेंद्र मोदी की लहर…
Read MoreCategory: Kangra
सात मिनट में सब साफ
धर्मशाला। सात मिनट और एटीएम से लाखों साफ। यह किसी शातिर का ही काम हो सकता है। शातिर पूरी तैयारी के साथ आया था। गैस कटर साथ में था। पहले एटीएम के शटर को काटा। बेफिक्र एटीएम केबिन में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब तीन बजकर एक मिनट पर अंदर पहुंचा। केवल तीन मिनट में एटीएम से कैश बॉक्स अलग किया। पैसा समेटा और सात मिनट बाद वहां से फुर्र हो गया। वारदात को गैस कटर से अंजाम दिया गया। करीब बीस लाख रुपये पर शातिर हाथ…
Read Moreबिजली गिरने से 95 बकरियों की मौत
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल क्षेत्र की मुल्थान तहसील के अंतिम छोर की पंचायत के रयूट में बिजली गिरने से अफरातफरी मत गई। तीन लोग बाल-बाल बच गए। 95 बकरियों की मौत हो गई। कृष्ण, राजमल और गोपाल की 95 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है। करीब आठ लाख रुपये का नुुकसान हुआ है। भेड़पालक कृष्ण ने कहा कि तीन भेड़पालकाें की 280 बकरियां थी। आसमानी बिजली के गिरने से 95 बकरियां मौके पर मर गईं। कुछ बकरियां लापता हो गई हैं। पंचायत प्रधान पोलिंग रूप चंद, गायित्री…
Read Moreडमटाल में नशीली दवा की खेप पकड़ी
कंडवाल/डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की चौकी डमटाल के तहत पुलिस ने नशीली दवा की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 50 पेटी कोरेक्स (6 हजार बोतल) और दो पेटियां नशीले कैप्सूल (20 हजार प्रोक्सीवॉन कैप्सूल) मौके पर पकड़े। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डमटाल पुलिस चौकी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन में नशीली दवा की खेप जा रही है। इसके बाद पुलिस की टीम ने गाड़ी का पीछा करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक निवासी पठानकोट के डमटाल स्थित गोदाम में छापा मारा। वहां पर…
Read Moreसुविधाओं के अभाव पर उठाया बहिष्कार का कदम
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलरू गांव के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग न करके सरकार को यह दिखाने की कोशिश की है कि चाहे आबादी कम क्यों न हो, अपने अधिकार के लिए लड़ना हर किसी को आता है। स्थानीय लोगों रोशन लाल, महिंद्र सिह, योग राज, रिंकू, अश्वनी कुमार, दिल राज, बलदेव सिंह, बलवीर सिंह, काकू, करतार सिंह, भाग सिंह, प्रकाश चंद आदि का कहना है कि हमें भी दुख है कि हम अपने सबसे बडे़ अधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। लेकिन, कई बार स्थानीय…
Read Moreठेकेदार को लगाई 16 लाख की पेनल्टी
लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कार्य में देरी के चलते एक ठेकेदार को 16 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। जानकारी के मुताबिक लोनिवि ने रियाली से पराल जाने वाले संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए विभागीय ठेकेदार को एक करोड़ 62 लाख 28 हजार 902 रुपये का वर्क अवार्ड किया था। ठेकेदार को 28 दिसंबर 2013 तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करना था। विभाग के ठेकेदार ने काम अवार्ड होने के बाद सड़क को पक्का करने का काम तो शुरू कर दिया, लेकिन करीब 1400 मीटर रोड़ी…
Read Moreमतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
बैजनाथ (कांगड़ा)। मतदान के बाद चुनाव नतीजे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोग शादी समारोहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कांगड़ा सीट के अतिरिक्त अन्य तीनों सीटों पर जीत हार की चर्चा में व्यस्त हैं। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो मतदान करने के मामले में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। कुल 76 हजार 701 मतदाताओं में से 46 हजार 507 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया और इनमें महिला मतदाताओं 25235 के मुकाबले पुरुष मतदाताओं 21 हजार 272…
Read Moreमनी ट्रांसफर दफ्तर के ताले टूटे
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ के चौगान बाजार में मनी ट्रांसफर कार्यालय के शटर के ताले तोड़कर चोर 99 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठान की प्रतिनिधि अनुराधा ठाकुर ने चोरी के संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। चोरों ने कार्यालय से हजारों रुपये चोरी किए। डीएसपी पुनीत रघु ने पुलिस दल के साथ मौके का दौरा किया है। बुधवार देर रात को हुई चोरी की घटना का पता वीरवार सुबह ही चल सका है। सुबह प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि ने…
Read More200 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
शाहपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में इस माह एक नहीं बल्कि 5 कंपनियां कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर प्रदेश के दो सौ से ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। इस कैंपस इंटरव्यू में विभिन्न आईटीआई में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं से लेकर आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बाबू राम ने बताया कि 9 मई को भिबाड़ी (अलवर ) राजस्थान की फेडरल मोगल ऑटोमोटिव प्रोडक्ट (इंडिया) लिमिटेड ट्रेनी के 20 और बद्दी के भटोली कलां स्थित जॉनसन एंड जॉनसन…
Read Moreवोट देने को दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
धर्मशाला। प्रदेशभर में चारों संसदीय सीटों पर निष्पक्ष चुनाव करवाने को पुलिस अलर्ट है। प्रदेश भर में पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। कंट्रोल रूम में चुनाव को लेकर या वोट देने के दबाव से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अक्सर चुनाव में मतदाताओं को प्रत्याशियाें के पक्ष में मतदान करने को लेकर लुभावने प्रलोभन दिए जाते हैं। इससे चुनाव में लोग सही सरकार का चुनाव नहीं कर पाते हैं। पुलिस ने हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। यहां पर आने वाली शिकायत पर तुरंत…
Read More