बैजनाथ (कांगड़ा)। साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध कांगड़ा की बिलिंग घाटी में टेंडम उड़ानों पर रोक से स्थानीय पायलटों पर रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। प्रदेश पर्यटन विभाग ने जून माह की शुरुआत में टेंडम उड़ानाें पर रोक लगाने के फरमान जारी किए हैं। वर्तमान में बीड़ में करीब 50 पायलट इस व्यवसाय से सीधे रूप से जुडे़ हुए हैं। करीब दो हजार लोगों की आय इस रोक से किसी न किसी रूप में प्रभावित हुई है। टेंडम उड़ानों पर रोक पर विचार करने को लेकर पायलटों…
Read MoreCategory: Kangra
हेल्पलाइन से जोड़ा जाएगा हर हिंदू : तोगड़िया
(कांगड़ा) विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंधन समिति के दूसरे दिन के कार्यक्रम में ज्वालामुखी की अग्रवाल सराय में चल रही बैठक में कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश के हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने कर प्रयास किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसमें हिंदुओं को जोड़ने के लिए तीर्थ, पर्यटन, स्वास्थ्य, कानून, शिक्षा ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि देश का हर हिंदू एकजुट…
Read Moreअनुज और कृतिका ने बांधा समां
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-2014 का रविवार को समापन हो गया। समारोह की अंतिम संध्या में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने एक के बाद एक हिट गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। अनुज ने हम तेरे बिन जी नहीं पाते…, सुन जरा… गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। कृतिका तनवर ने कजरा मोहब्बत वाला…, बेबी डोल…गाना गाया। इसके बाद अनुज और कृतिका ने नॉन स्टाप पंजाबी गानों इश्क मेरा, जट यमला पगला दिवाना… गाने गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद गायिका निधि कोली ने एक के…
Read Moreअब आंगनबाड़ी बच्चों का होगा चेकअप
धर्मशाला। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चाें का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। जुलाई माह से यह प्रक्रिया आरंभ होगी। प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्रों के हजारों बच्चाें को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएंगी। स्वास्थ्य चेकअप से छोटी आयु वाले बच्चों को होने वाली बीमारियों का भी पता चल सकेगा। सरकारी स्कूलाें के बाद इस योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों को जोड़ा गया है। इन केंद्रों में 0 से 5 साल के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पहले योजना के तहत सरकारी स्कूलों…
Read Moreकर्मचारियों के लंबित मसले हल कराएंगे : यूनियन
धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन की बैठक प्रधान पवन चौधरी और महासचिव विशाल महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूनियन कार्यकारिणी का एक साल पूरा होने पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी गई। साल के भीतर हुए कार्यों एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। महासचिव विशाल महाजन ने कहा कि पिछला वर्ष यूनियन के लिए कई मायनों में बेहतर रहा है। कर्मचारियों से संबंधित मांगों और समस्याओं को दूर करने में यूनियन सफल रही है। बैंक प्रबंधन ने उनके आग्रह को मानकर इन मांगों को…
Read Moreस्थाना में सुनार की दुकान के ताले तोड़े
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस स्टेशन फतेहपुर के अंतर्गत गांव स्थाना में चोरों ने सुनार की दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने शनिवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई आज्ञा राम ने कहा कि करीब 55 हजार रुपये नकद और 35 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण दुकान से चुराए गए हैं। दुकानदार गुलशन कुमार सुबह जैसे ही दुकान पर पहुंचे तो उसने दुकान का शटर खुला…
Read Moreदो जगह सरकारी राशन लेने पर 420 का केस
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ दो अलग-अलग पंचायतों में राशन कार्ड बनाकर सरकारी राशन हड़पने के आरोप में 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सिद्धपुर घाड़ निवासी चैन सिंह ने आरटीआई के तहत सूचना लेकर बीडीओ फतेहपुर के पास शिकायत की थी कि अमर सिंह ने पंचायत सिद्धपुरघाड़ में अपने नाम पर राशन कार्ड बनवाया है। वहीं, पंचायत जगनोली में अपनी पत्नी उषा देवी के नाम पर राशनकार्ड बनवा रखा है। दो पंचायतों में राशन…
Read Moreससुर को मारने वाले दामाद को उम्रकैद
धर्मशाला। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने ससुर को डंडों से पीट पीटकर मारने वाले दामाद को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी को अब दस हजार जुर्माना भी करना होगा। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी सुभाष चंद के खिलाफ सास और ससुर ने 26 जुलाई 2010 को पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज करवाया था। तुलसी राम निवासी निवासी सलेहरा बैजनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 जुलाई 2010 वह पत्नी विमला देवी, भतीजा दिनेश कुमार के साथ ग्राम…
Read Moreफिटर से दुर्व्यवहार किया तो कटेगा कनेक्शन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि भविष्य में जो भी व्यक्ति फिटर या फिर आईपीएच कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करेगा, उसका पानी का कनेक्शन दो माह के लिए अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा। शनिवार को काजल ने आईपीएच कार्यालय में पहुंच कर रोष जता रहे कर्मचारियों को शांत करवाया और उन्हें दोबारा काम पर लौटने को कहा। इनके रोष की वजह से शहर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विधायक के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। बैठक के दौरान थाना प्रभारी…
Read More30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में सत्र 2014-15 और 2014-16 में प्रवेश पाने के लिए प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो गए हैं। आईटीआई में इस प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को काफी संख्या में संस्थान में प्रोस्पेक्टस लेने वाले युवक-युवतियों की भीड़ लगी रही। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि 3 जुलाई तक कार्यालय में फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य श्रेणी के 350 रुपये और एससी, एसटी तथा ओबीसी के लिए 250 रुपये प्रोस्पेक्टस की कीमत रखी गई है। वहीं, प्रोस्पेक्टस लेते समय विद्यार्थियों…
Read More