शाहपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की विभिन्न आईटीआई में अपनी फाइनल परीक्षाएं दे रहे प्रशिक्षुओं और आईटीआई पास आउट प्रशिक्षुओं के लिए इस माह नौकरियों की भरमार लगेगी। इस माह आईटीआई शाहपुर में दो बड़ी कंपनियों की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। 10 जुलाई और 15 जुलाई को आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू में करीब 350 युवाओं को रोजगार का मौका मिलेेगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि 10 जुलाई को आईटीआई में टाटा मोटर की ओर से कैंपस इंटरव्यू…
Read MoreCategory: Kangra
मेडिकल भत्ते के लिए राइट ऑफ आप्शन मिले
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की बैठक धर्मशाला में अध्यक्ष पीएस राणा की अध्यक्षता में हुई। सभा में विभिन्न खंडों से 200 पेंशनरों ने भाग लिया। संघ के संविधान के संशोधनों पर भी चर्चा की गई। संघ ने एक मत से प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों को मेडिकल भत्ते के लिए एक बार राइट ऑफ आप्शन दिया जाए। कुछेक फेमिली पेंशनर ऐसे हैं, जिन्हें मेडिकल भत्ता नहीं मिल रहा है। उन्हें मेडिकल भत्ता एक हजार दिया जाए। पेंशनरों को दो वर्ष में पेंशन एलटीसी के रूप में दी…
Read Moreसरकार की अनदेखी से कंप्यूटर शिक्षक खफा
जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलजीत मिन्हास ने प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के लिए शीघ्र स्थायी नीति बनाने की मांग की है। कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 1535 कंप्यूटर शिक्षक आज तक कंपनी के हाथों शोषित होते रहे हैं। पुरानी कंपनी ने प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक से बतौर सिक्योरिटी और ईपीएफ पांच हजार रुपये लिए थे। राशि को आज दिन तक वापस नहीं किया गया है। मौजूदा नीलेट सोसायटी चंडीगढ़ ने मार्च माह से लेकर आज…
Read Moreमाता के चरणों में श्रद्धालु ने तोड़ा दम
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वालाजी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु बाबा की मां की चरणों को स्पर्श करने के बाद अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ज्वालामुखी में एक श्रद्धालु ज्वाला मैया के दर्शनाें को पहुंचे थे। सुबह जब उन्हाेंने मंदिर की पौड़ियों पर बनी मैया की चरण पादुका पर शीश नवाया तो उसी दौरान वहां पर अचानक गिर गए। ड्यूटी पर तैनात मंदिर चौकी इंचार्ज ओंकार ने तुरंत मंदिर डिस्पेंसरी के वरिष्ठ डा. विनोद शुक्ला को श्रद्धालु बाबा की जांच करने के लिए कहा। डाक्टर ने बताया…
Read Moreजमाखोरों से पौने दो क्विंटल प्याज जब्त
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के कई होटलों, ढाबों, सब्जी और फल विक्रेताओं की दुकानों पर जिला खाद्य नियंत्रक ने टीम के साथ छापे मारे। जमाखोरों, मुनाफाखोरों और एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए छापे मारे गए। 24 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर विभिन्न व्यापारिक परिसरों से कब्जे में लिए गए। छापामारी अभियान में जमाखोरों से एक क्विंटल 68 किलोग्राम प्याज जब्त किया गया। 14 मामले जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के अंतर्गत दर्ज किए गए। यह अभियान जिला नियंत्रक बलवंत सिंह के नेतृत्व में चलाया जा…
Read Moreयूजीसी के नियमों के तहत ही देंगे ड्यूटी: संघ
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार की ओर से जारी 14-3-14 और 27-3-14 की अधिसूचना का कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने यूजीसी के नियमों को दरकिनार कर अध्यापकों का कार्य निर्धारित किया है। वहीं, महाविद्यालय में राजकीय कॉलेेज अध्यापक संघ ने बैठक का आयोजन कर प्रस्ताव पास किया, जिसे कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा के माध्यम से विवि के वीसी को भेजा गया। धर्मशाला महाविद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान डा. सतीश ठाकुर व सचिव डा. वेद पटियाल ने कहा कि सरकार द्वारा जारी…
Read Moreफावड़े से फोड़ दिए सगे भाई भाभी के सिर
जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने ही एक सगे भाई और भाभी के सिर फोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल पति व पत्नी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस चौकी के तहत पंचायत अवैरी में दो भाइयों ने अपने भाई और भाभी से जमीन विवाद को लेकर मारपीट की। जमीन विवाद को लेकर पहले तीनों भाइयों में आपस में बहस चलती रही। लेकिन बाद में तैश में आए रमेश कुमार और मुंशी राम ने अपने भाई सुरेश से मारपीट शुरू कर…
Read Moreब्यास किनारे मिला युवक का शव
रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव कूहना में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव ब्यास किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की जेब से सल्फास की गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अनमोल (21) पुत्र तिलक राज मंगलवार रात करीब दस बजे अपने घर से चला गया और जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने सोचा कि वह अपने ताया के घर सो…
Read Moreविदेशी नशे में डूबने लगी युवा पीढ़ी
धर्मशाला। प्रदेश मेंसिंथेटिक और डिजाइनर ड्रग्स का कारोबार पैर पसारने लगा है। इसकी चपेट में युवा और छात्र वर्ग आने लगा है। धर्मशाला फोरेंसिक लैब में जांच के लिए पहुंचे मामलों से इसका खुलासा हुआ है। यहां विभिन्न जिलों से जांच के लिए 30 के करीब मामले पहुंचे हैं। हर माह औसतन दो मामले पहुंच रहे हैं। इन नशीली ड्रग्स की कीमत भी हजारों रुपये में है। सूत्रों के मुताबिक समूह में रहने वाले लोग इनका सेवन ज्यादा कर रहे हैं। ड्रग्स का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने वाले लोग…
Read Moreदो रुपए बढ़ा शिक्षकों का पेपर चेकिंग मानदेय
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निदेशक मंडल की बैठक में पेपर चेकिंग मानदेय को 2 रुपये बढ़ाया है। ये अब 6 रुपये से बढ़कर 8 रुपये प्रति पेपर हो गया। शिक्षक संघ हालांकि 15 रुपये की मांग कर रहे थे। बोर्ड ने इस फैसले का औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया। बोर्ड अध्यक्ष बलबीर तेगटा बैठक के बाद शिमला रवाना हो गए। वह वीरवार को प्रधान सचिव शिक्षा से चर्चा करेंगे। बैठक में परीक्षा केंद्रों में केंद्र अधीक्षक, उप अधीक्षक, पर्यवेक्षक और पेपर सेट करने का पारिश्रमिक बढ़ाने पर भी फैसला…
Read More