105 छात्रों के भविष्य पर तलवार!

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। इसी सत्र से खुले राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा सूरियां में बीए प्रथम वर्ष आर्ट्स संकाय में छात्र संख्या 105 हो गई है, लेकिन कॉलेज में मात्र एक शिक्षक की ही नियुक्ति हो पाई है। रूसा के तहत बीए प्रथम वर्ष आर्ट्स संकाय में सात विषय हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए सात ही प्रवक्ताओं की जरूरत है। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त रंजना, रवीना, शीतल कुमारी, वंदना कुमारी, श्वेता कुमारी, स्नेहा, ममता, प्रियंका पटियाल, नेहा पटियाल, अंजना देवी, दिव्या भारती, अंजली देवी, मंजू बाला, शिल्पा सन्याल, सोना…

Read More

जन्मतिथि के चक्कर में हजारों पेंशनरों को नहीं मिला लाभ

धर्मशाला। आयु प्रमाण पत्र न होने के कारण पेंशन भत्ता और अतिरिक्त पेंशन बढ़ोतरी का लाभ हजारों पेंशनरों को नहीं मिल पाया है। पेंशनरों ने अभी तक कोष विभाग में अपनी जन्मतिथि ही दर्ज नहीं करवाई है। पहले जन्मतिथि दर्ज न होने पर भी पेंशनर की मृत्यु के बाद घर के दूसरे व्यक्ति को पेंशन दी जाती थी। 1 अप्रैल 2014 से पेंशन भत्ता और अतिरिक्त पेंशन का लाभ पेंशनरों को तभी दिया जाना था, जब उनकी जन्मतिथि कोष विभाग में दर्ज होगी। परिणामस्वरूप कोष विभाग में पेंशनराें की जन्मतिथि…

Read More

सर्टिफिकेट गुम होने पर अब नो टेंशन,

बोर्ड ने वेबसाइट पर डाला सारा रिकॉर्ड अगर आपका एजुकेशन सर्टिफिकेट गुम हो जाए तो अब आपको डुप्लीकेट सर्टिफिकेट लेने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक का वर्ष 1970 और जमा दो का वर्ष 1986 से लेकर छात्रों का सारा रिकॉर्ड स्कैन करके कंप्यूटर पर अपलोड कर दिया है। ऐसे में अब अपने सर्टिफिकेट की जानकारी छात्र को बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालते ही मिल जाएगी। सर्टिफिकेट गुम होने पर अब नो टेंशन हफ्ते भर में मिल जाएगा सर्टिफिकेट इस…

Read More

कांगड़ा से विवि के टॉपर को पांच लाख

कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश विवि की वार्षिक परीक्षाओं में कांगड़ा विस से आईआरडीपी परिवार से संबंधित पहले या दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को विधायक निधि से पांच लाख रुपये जबकि सामान्य तथा ओबीसी श्रेणी के छात्र को दो लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। सोमवार को डीएवी कॉलेज कांगड़ा के नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर हवन यज्ञ में उन्होंने आहुति डाली। विधायक ने कहा कि सरकार ने डीएवी कॉलेज में केमिस्ट्री तथा गणित में एमएससी की कक्षाओं के लिए 40-40 सीटों को…

Read More

धांधली में फंसे सदवां पंचायत प्रधान सस्पेंड

धर्मशाला। विकास खंड नूरपुर की सदवां पंचायत के प्रधान को पंचायती राज विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। प्रधान पर सरकारी धन राशि के दुरुपयोग करने के आरोप लगे थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बीडीओ नूरपुर मामले में जांच कर रहे थे। जांच करने के बाद मामला पंचायती राज विभाग में पहुंचा था। सरकारी धनराशि के दुरुपयोग करने पर प्रधान को 20 फरवरी 2014 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, मगर प्रधान ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने प्रधान को व्यक्तिगत सुनवाई…

Read More

सर्टिफिकेट गुम होने पर अब नो टेंशन, पढ़ें ये खबर..

धर्मशाला बोर्ड ने वेबसाइट पर डाला सारा रिकॉर्ड अगर आपका एजुकेशन सर्टिफिकेट गुम हो जाए तो अब आपको डुप्लीकेट सर्टिफिकेट लेने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक का वर्ष 1970 और जमा दो का वर्ष 1986 से लेकर छात्रों का सारा रिकॉर्ड स्कैन करके कंप्यूटर पर अपलोड कर दिया है। ऐसे में अब अपने सर्टिफिकेट की जानकारी छात्र को बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालते ही मिल जाएगी। हफ्ते भर में मिल जाएगा सर्टिफिकेट इस सुविधा से छात्रों को डुप्लीकेट सर्टिफिकेट…

Read More

र‌विवार के दिन प्रकट हुई थी मां ज्वाला?

ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज मां ज्वाला के ‘प्रकटोत्सव’ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि मां ज्वाला इसी दिन इस स्थान पर ज्योति के रूप में प्रकट हुई थीं। ‘प्रकटोत्सव’ के दौरान मंदिर के पुजारियों की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को श्रद्धालुओं ने एक हजार क्विंटल फूलों से सजाया है। आज ही के दिन नौ दिन तक चले…

Read More

बीड़ में मनाया दलाईलामा का जन्मदिन

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के बीड़ के चौगान में तिब्बतियन समुदाय की वीटीएस (बीड़ तिब्बतियन सोसायटी) ने धर्मगुरु दलाईलामा के 79वें जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन किया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि तिब्बतियों के साथ भारत का रिश्ता बहुत पुराना है। तिब्बती अब भारत का एक हिस्सा बन चुके हैं। उन्होने तिब्बतियन स्कूल के बच्चों की ओर से पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए स्कूली बच्चों को 11 हजार रुपए बतौर इनाम देने की घोषणा की। इससे…

Read More

ठेका प्रथा को किया जाए बंद : महासंघ

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राजकीय और अर्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कांगड़ा की बैठक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष भूपिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए हाल धर्मशाला में हुई। इसमें कई मुद्दोें पर चरचा हुई। सभी विभागों और बोर्डों में चालकों के रिक्त पदों को भरने, 13-14 सालों से दैनिकभोगी और अनुबंध चालकों को नियमित करने, चालकों के नए पदों को सृजित करने की मांग की गई। इसके अलावा संघ ने ठेका प्रथा को बंद करने की मांग की। भूपिंद्र शर्मा ने सरकार से मांग की है कि सचिवालय के…

Read More

पुलिस से मारपीट के दोषी पिता-पुत्र को कैद

बैजनाथ (कांगड़ा)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीषा गोयल की अदालत ने पंतेहड गांव के पिता-पुत्र को पुलिस के साथ मारपीट मामले में दोषी ठहराते हुए तीन माह की सजा और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी अनिल शर्मा ने बताया कि 2011 में पंतेहड गांव के रमेश कुमार और उसके बेटे रजनीश पर शराब के नशे में धुत होकर पुलिस के साथ मारपीट करने, गाली गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर धारा 353, 506, 504,186 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज…

Read More