पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय सेना के लिए 4 से 10 अक्तूबर तक पुलिस मैदान चंबा में खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अधिकारी, एआरओ पालमपुर कर्नल नवजोत ने बताया कि इस भर्ती में कांगड़ा तथा चंबा जिला के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर क्लर्क एसकेटी ट्रेड के लिए होगी। 4 अक्तूबर को सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए जिला कांगड़ा के इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, जवाली, ज्वालामुखी, जसवां कोटला और उप-तहसील हार चक्कियां के उम्मीदवार भर्ती में शामिल हो सकते…
Read MoreCategory: Kangra
फ्रांसीसी युवकों की सूचना पर इनाम
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के त्रियुंड के साथ लगते इंद्रहार में लापता हुए फ्रांसीसी युवकों के बारे में किसी भी तरह पुख्ता जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम लापता युवकाें के परिजन देंगे। इंद्रहार जोत में 20 अगस्त को लापता हुए युवकों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को एक खोजी दस्ता सुबह पांच बजे इंद्रहार के लिए रवाना हुआ है। लेकिन युवकों का मंगलवार को भी पता नहीं चल पाया। अब जो भी लापता युवकों के बारे में…
Read Moreटैरेस से ट्रक चोरी के 3 आरोपी यूपी में धरे
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा पुलिस ने इलाके से ट्रक चुराकर यूपी ले जाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़े में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से चुराया गया एक ट्रक भी बरामद कर लिया है। गिरोह के तीनों सदस्यों को कोर्ट ने 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पिछले माह 3 अगस्त को संसारपुर टैरेस में स्थित ट्रक यूनियन में खड़ा एक ट्रक चोरी हो गया था। पुलिस की तफ्तीश के दौरान पता चला कि एक ट्रक यूपी के बुलंदशहर में खड़ा…
Read Moreअवैध खनन करते दो टिप्पर जब्त
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के अंतर्गत सोमवार रात नूरपुर पुलिस की टीम ने जब्बर खड्ड में अवैध खनन करते हुए दो टिप्परों को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित समय पर जब्बर खड्ड में कई वाहन रात को अवैध खनन कर रहे थे। स्थानीय लोगों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले अवैध खनन को अंजाम दे रहे कई वाहन चालक और जेसीबी आपरेटर अपनी मशीनों के साथ मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।…
Read Moreमूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
रे (कांगड़ा)। पुलिस थाना क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत एक गांव में गांव के ही व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग (12 साल) के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 511 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची मूक-बधिर है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम पीड़ित बच्ची कोमल (काल्पनिक नाम) घर में अकेली थी। जबकि उसके माता-पिता पास के खेतों में घास लेने गए थे। इतने में…
Read Moreयुवतियों को सप्लाई करने में महिला दलाल का नाम
धर्मशाला। जिला पुलिस सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह तक पहुंचने वाली है। नूरपुर के एक निजी होटल में पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ में एक महिला दलाल का नाम सामने आया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त महिला नौकरी का झांसा देकर युवतियों को कांगड़ा समेत अन्य जगहों में सप्लाई करती रही है। दोनों युवतियों ने पुलिस के समक्ष माना है कि महिला ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर नूरपुर भेजा था। अब पुलिस ने महिला के बताए गए ठिकानों में तलाश करनी शुरू कर दी है।…
Read Moreआधार को नहीं आ रहा नंबर
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने के लिए सोमवार को पूरा दिन खूब मारामारी रही। सैकड़ों लोग किराया खर्च कर आधार कार्ड बनाने धर्मशाला पहुंचे, मगर पूरे दिन में 80 के करीब लोगों के लिए आधार कार्ड बन पाए। सुबह ही लोग लाइनों में खड़े होकर बारी का इंतजार करने लगे। दोपहर के बाद बारिश शुरू होने के बावजूद लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। देर शाम तक नंबर न आने के कारण कई लोगों को फिर खाली हाथ घर लौटना पड़ा। उधर, आधार कार्ड बनवाने पहुंचीं दो…
Read Moreपांवटा साहिब मे दबिश देगी पालमपुर पुलिस
पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले दिनों पालमपुर में एक बैंक से जाली ड्राफ्टों के जरिये लाखों रुपए उड़ाने वाले शातिरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पालमपुर में शातिरों द्वारा एक बैंक से दो जाली ड्राफ्टों के माध्यम से करीब 14 लाख रुपये निकाले गए। इस मामले को लेकर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज देख पता लगाएगी कि किस व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि यह पुख्ता नहीं है कि पैसे निकालने वाले शातिर की सीसीटीवी फुटेज बैंक में आई…
Read Moreअदालत ने युवतियों को भेजा नारी निकेतन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के समीप डिफेंस रोड पर एक निजी होटल में संदिग्धावस्था में पकड़ी गई तीन युवतियों को सोमवार को नूरपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों युवतियों को शिमला स्थित नारी निकेतन में भेजने के आदेश दिए। एसएचओ नूरपुर बृजमोहन शर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर तीनों युवतियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। जबकि इस मामले में वांछित उक्त निजी होटल के मालिक व प्रबंधक की तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो होटल के मालिक व मैनेजर के अलावा पुलिस…
Read Moreबारिश से मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा
भवारना (कांगड़ा)। बरसात ने इलाके के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश से कहीं सड़कें अवरुद्ध हैं, तो कहीं मकान गिर गए हैं। पंचायत बारी के रविंद्र कुमार का स्लेटपोश मकान गिर गया है। दो माह बाद बेटी की शादी होने वाली है। अब परिवार की परेशानी काफी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत बारी में रविंद्र कुमार का स्लेटपोश मकान रात करीब 12 बजे गिर गया। इसमें परिवार बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से…
Read More