पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के एक गांव में दस वर्षीय बच्ची से कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के कंडी इलाके के एक गांव में एक युवक अपने दोस्त के साथ एक बच्ची के पिता की हुई मौत पर शोक जताने गया था। बच्ची के पिता का देहांत एक कार दुर्घटना में हुआ था। लेकिन जब बच्ची अपने कमरे में अकेली थी तो युवक ने मौका पाकर बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची…
Read MoreCategory: Kangra
पुल से गिरने से व्यक्ति की मौत
रे/फतेहपुर(कांगड़ा)। फतेहपुर विकास खंड की दियाणा पंचायत के मलहंता गांव के एक व्यक्ति की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जगनोली-मंघोट-मलहंता सड़क मार्ग पर दियाणा पंचायत के मलहंता गांव निवासी माडू राम का शव नंगाल में पुल के करीब 15 फुट नीचे खड्ड से बरामद किया गया। शव को सबसे पहले नंगाल पंचायत के रशपाल सिंह ने देखा और इसकी तुरंत सूचना वार्ड पंच डिम्पल व प्रधान सुशीला देवी को दी। इस बीच फतेहपुर पुलिस थाने को सूचित किया। शव की पहचान मृतक की पत्नी…
Read Moreपंखे से लटककर दी जान
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत भुनेहड़ में वीरवार शाम एक व्यक्ति ने पंखे के साथ लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक व्यक्ति शिलांग के गांव नौंग मन सोंग का बताया जा रहा है। वह स्थानीय बाजार में फास्ट फूड पर काम करता था। मृतक सूरज थापा की पत्नी ने बताया कि वह लगभग एक वर्ष पहले यहां रोजी-रोटी कमाने आया था। उसने बताया कि उसका पति कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण परेशान चल रहा था। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। एएसआई हंस राज…
Read Moreएचआरटीसी पेंशनरों ने की आवाज बुलंद
धर्मशाला। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। मंच ने चेताया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो संघर्ष और तेज कर दिया जाएहा। वीरवार को मंच के सदस्यों ने मांगों को मनवाने के लिए जिला मुख्यालय में रैली का आयोजन किया। इसके बाद अध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में एक ज्ञापन परिवहन मंत्री जीएस बाली के माध्यम से सीएम वीरभद्र सिंह को भेजा। इसमें मांग की गई कि पेंशनरों की मांगों का निपटारा जल्द से जल्द किया…
Read More150 रुपये लेने के लिए पहले 500 रुपये दो!
पालमपुर (कांगड़ा)। सरकारी स्कूलों में मिलने वाली अनुदान राशि अब छात्रों के लिए परेशानी बन गई है। 150 रुपये की अनुदान राशि लेने के लिए छात्रों को 500 रुपये का खाता खुलवाना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों में रोष है। अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले अनुदान को लेने के लिए कई अभिभावकों ने तो मना कर दिया है। स्कूलों में यह अनुदान गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों, एससी, एसटी व ओबीसी के पहली श्रेणी से जमा दो तक के बच्चों को मिलता है। अनुदान लेने…
Read Moreबीओडी के लिए होगा तिकोना मुकाबला
नूरपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद के चुनाव को लेकर अंदरखाते सियासी जोड़तोड़ तेज हो गया है। नूरपुर जोन से केसीसी बैंक के निवर्तमान डायरेक्टर करनैल सिंह राणा के अलावा पूर्व डायरेक्टर सुदर्शन महाजन सहित जवाली बेल्ट से रशपाल सिंह चुनाव मैदान में हैं, लेकिन नूरपुर जोन से डायरेक्टर की हॉट सीट के लिए मुख्य मुकाबला पुराने धुरंधरों के बीच होने के आसार है। वर्तमान में नूरपुर जोन से निदेशक पद पर काबिज करनैल राणा पिछले कई सालों से सहकारिता के क्षेत्र में काम कर…
Read Moreअब मास हंट टीम खोजेगी विदेशी ट्रैकराें को
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के इंद्रहार में लापता हुए फ्रांसीसी युवकों की तलाश के लिए मास हंट टीम का गठन किया जाएगा है। स्थानीय खोजी दस्ता भी लापता विदेशी ट्रैकराें की तलाश जारी रखेगा। इंद्रहार की पहाड़ियों में धुंध ज्यादा होने के कारण हेलीकाप्टर के माध्यम से लापता ट्रैकराें की तलाश में करने में दिक्कत पेश आ रही है। ऐसे में अब मास हंट की खोजी टीम भी इंद्रहार के लिए रवाना होगी। इसके लिए पुलिस विभाग, होमगार्ड और स्थानीय लोग लापता ट्रैकरों की तलाश करने जाएंगे। पुलिस विभाग दक्ष…
Read Moreडाकघर शिफ्ट करने को लेकर ग्रामीण उग्र
धर्मशाला/नूरपुर। उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेहड़ के कुखेहड़ में चल रहे डाकघर की शिफ्टिंग को लेकर विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। वहीं, डाक विभाग ने एक दशक से चल रहे डाकघर को कुखेहड़ से ठेहड़ में शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके पीछे डाक विभाग का तर्क है कि स्थानीय ठेहड़ पंचायत ने प्रस्ताव शिफ्ट करने के लिए भेजा है। इस कारण 7 सितंबर को डाकघर को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत की ओर से कोई भी…
Read Moreखनन माफिया के खिलाफ पुलिसगिरी
धर्मशाला। जिला भर की खड्डों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस विभाग अब हर थाने में अधिकारी स्तर की कमेटियां गठित करेगा। कमेटियां थाने के अंतर्गत आने वाली खड्डों में गश्त करेंगी। इस दौरान अगर कोई वाहन अवैध खनन करता पाया गया तो पुलिस विभाग उस वाहन को जब्त कर लेगा। इस अभियान में पुलिस अब खनन अधिकारी की भी सेवाएं लेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर भी एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी…
Read More50 युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
धर्मशाला। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से 14 सितंबर को धर्मशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बद्दी की नामी कंपनी जमा दो पास युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाएगी। धर्मशाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय में 14 सितंबर को सुबह दस बजे से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार मैसर्ज डॉ. रेड्डीस लेबोरेटरीज बद्दी जिला सोलन ने टीम सदस्यों के 50 पद भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू निश्चित किए हैं। इसमें 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस विषय में जमा…
Read More