पट्टिका तोड़ने वाला युवक न्यायिक हिरासत में

पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले माह रावमा स्कूल कंडी में पूर्व भाजपा विधायक की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने वाले युवक को कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अगस्त माह में कंडी स्कूल में पूर्व भाजपा विधायक प्रवीण कुमार की ओर से स्कूल में किए गए एक शिलान्यास की पट्टिका को तोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत पालमपुर पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी।…

Read More

भाजपा का एक खेमा फिर पहुंचा दिल्ली

धर्मशाला। कांगड़ा भाजपा के एक धड़े के नेताओं ने फिर से दिल्ली दरबार में दस्तक दी है। भाजपा के कई वरिष्ठ व नए पदाधिकारियों ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व हिमाचल प्रभारी बलवीर पुंज से मुलाकात की है। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि इन नेताओं ने कांगड़ा में चल रही पार्टी की गतिविधियों से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। वहीं इस टीम ने लोकसभा चुनावों को लेकर कांगड़ा में बन रही तस्वीर का खाका भी हाईकमान के समक्ष रखा है। हालांकि नेताओं के इस दौरे…

Read More

कोतवाली से मैकलोडगंज तक रोपवे

धर्मशाला। शहीर विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के कोतवाली बाजार से मैकलोडगंज तक आधुनिक रोपवे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कोतवाली स्थित सामुदायिक भवन के समीप गंडोला स्थापित कर इस रोपवे को खड़ा डंडा मार्ग से होते हुए मैकलोडगंज तक पहुंचाया जाएगा। इससे जहां मैकलोडगंज तक ट्रैफिक का बोझ कम होगा पहीं, पर्यटन की दृष्टि से शहर के लिए यह एक अहम योजना साबित होगी। सुधीर शुक्रवार को मिनी सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना का निर्माण दो…

Read More

धर्मशाला कालेज में चले दराट-तलवारें

धर्मशाला। पीजी कालेज धर्मशाला में शुक्रवार को दो बाहरी गुटों में खूनी झड़प से दहशत का माहौल बन गया। दोनों गुटों में जमकर तलवारें और दराट चले। इसमें एक गुट के दो युवक लहूलुहान हो गए। इनमेें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं शिक्षण संस्थान में सरेआम तलवारें और दराट चलते देखकर कालेज के विद्यार्थी सन्न रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस खूनी संघर्ष को देख दो छात्राएं बेहोश हो गईं। बताया जाता है कि वारदात से पहले कालेज परिसर में…

Read More

बिल न अदा करने पर नपेंगे उपभोक्ता

कांगड़ा। बिजली बिल के भुगतान से आंखें चुरा रहे उपभोक्ताओं पर महकमे ने शिकंजा कस दिया है। कांगड़ा उपमंडल के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इन उपभोक्ताओं के अलावा आईपीएच विभाग समेत कुछ सरकारी महकमे भी हैं, जो बिलों की अदायगी में सुस्ती बरत रहे हैं। बिजली बोर्ड की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि पहले जारी किए नोटिसों पर अमल न करने वाले चालीस उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग…

Read More

बनेर खड्ड में गिरा ट्रक, चालक गंभीर

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के सुनेहढ़ में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुए एक हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कबाड़ से लदा एक ट्रक एचपी-53-8254 बैजनाथ से पठानकोट जा रहा था कि सुनेहढ़ के समीप एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 80 फुट नीचे बनेर खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक भूपेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं और घायल ट्रक चालक को टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई राम सिंह ने बताया कि…

Read More

पालमपुर से अयोध्या गया संतों का जत्था

पालमपुर (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को पालमपुर से अयोध्या के लिए संतों का एक जत्था रवाना हुआ। इनमें 17 संत शामिल हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस जत्थे को रवाना करते हुए कहा कि पूरे हिमाचल से 300 संत अयोध्या को कूच कर रहे हैं। इनमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के 17 संत पालमपुर के राधा कृष्ण मंदिर से रवाना हुए हैं। इनका नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्माचार्य प्रमुख होशियार सिंह ठाकुर कर रहे हैं।…

Read More

भेडू महादेव पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा

डरोह (कांगड़ा)। भेडू-महादेव पंचायत समिति पर शुक्रवार को कांग्रेस का क ब्जा जमाकर सुलह के विधायक जगजीवन पाल ने प्रदेश भाजपा के महामंत्री विपिन सिंह परमार को तगड़ा छटका दे दिया है। शुक्रवार को भेडू महादेव खंड कार्यलय में हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित सुनीता देवी और भाजपा समर्थित सरोज कुमारी के बीच मुकाबला हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित बबली देवी का भाजपा समर्थित ओंकार शर्मा से सीधा मुकाबला हुआ। दोनों ही पदों के लिए 18-18 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को 11-11…

Read More

केसीसीबी निदेशक पद को कड़ी टक्कर

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केसीसीबी निदेशक मंडल के चुनाव जैसे-जैसे निकट आ रहे हैं, उम्मीवारों के बीच जंग तेज हो गई है। उम्मीदवारों ने जीत हासिल करने के लिए दिन-रात एक कर दिया है तथा वोटरों को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक के 15 पदों के लिए कड़ा मुकाबला है। जबकि रैत जोन से अजीत महाजन निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुनाव में विभिन्न जोनों के करीब 1 हजार 608 मतदाता मतदान करेंगे। मंडल में सबसे अधिक आठ निदेशक जिला…

Read More

हाई कमीशन करे प्रोजेक्टों की जांच : मनकोटिया

धर्मशाला। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के तहत बोह व ध्याड़ा में चल रहे हाईडल प्रोजेक्ट तत्काल प्रभाव से बंद कर देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये परियोजनाएं नियमों का उल्लंघन कर चलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में संचालित हाईडल प्रोजेक्टों की हाई कमीशन से जांच करवाने की मांग की है। वीरवार को प्रेस वार्ता में मनकोटिया ने बताया कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में…

Read More