पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में चल रही अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को कुलपति डा. केके कटोच ने समापन किया। प्रतियोगिताओं में पुरुष बास्केटबाल में एग्रीकल्चर कालेज व महिला में होम साइंस कालेज, पुरुष व महिला बैडमिंटन में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष टेबल टेनिस में वेटरनरी व महिला में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष वालीबाल में होमसाइंस व महिला में एग्रीकल्चर कालेज, पुरुष चेस में वेटरनरी व महिला में होमसाइंस कालेज पहले नंबर पर रहे। जबकि पावर लिफ्टिंग के 59 किलोग्राम वर्ग में बेसिक साइंस कालेज के अभिषेक ने पहला व…
Read MoreCategory: Kangra
धर्मशाला कालेज की एससीए ने ली शपथ
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को एससीए के पदाधिकारियों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के पूर्व प्राचार्य ललित मोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने एससीए अध्यक्ष आदित्य पंडित, उपाध्यक्ष मनदीप कौर, महासचिव अरुण कुमार और सह सचिव सौरभ शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देते हुए समारोह का शुभारंभ किया। वहीं संगीत विभाग की छात्रा ने गीत की प्रस्तुति…
Read Moreभाजपा का एक खेमा फिर पहुंचा दिल्ली
धर्मशाला। कांगड़ा भाजपा के एक धड़े के नेताओं ने फिर से दिल्ली दरबार में दस्तक दी है। भाजपा के कई वरिष्ठ व नए पदाधिकारियों ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व हिमाचल प्रभारी बलवीर पुंज से मुलाकात की है। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि इन नेताओं ने कांगड़ा में चल रही पार्टी की गतिविधियों से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। वहीं इस टीम ने लोकसभा चुनावों को लेकर कांगड़ा में बन रही तस्वीर का खाका भी हाईकमान के समक्ष रखा है। हालांकि नेताओं के इस दौरे…
Read More90 फीसदी धन नहीं हुआ खर्च
पपरोला (कांगड़ा)। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) बीते साल निर्धारित बजट में से 90 फीसदी धन खर्च करने में नाकाम रही है। बीते साल आरकेएस के तहत अस्पताल में विकास कार्यों व अन्य मदों में करीब 21 लाख रुपये का बजट रखा गया। इसमें से करीब 19 लाख रुपये खर्च ही नहीं हुए। वहीं चालू वर्ष में अभी तक आरकेएस की बैठक नहीं हुई है, जो अमूमन मार्च-अप्रैल में होती है। इस लेटलतीफी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार आरकेएस के…
Read Moreइन ठगों के झांसे में आकर कई लुटे
पपरोला (कांगड़ा)। बैजनाथ उपमंडल में धर्म के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में शामिल शातिरों ने पपरोला सहित बैजनाथ के कई गांवों में माता के प्रकोप का भय दिखाकर लोगों से हजारों रुपये ऐंठ लिए। ठगी का शिकार हुई पपरोला की एक महिला ने बीते दिन अपने परिजनों की मदद से बैजनाथ के चकोल गांव में इन शातिरों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां आरोपियों से पूछताछ में इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ।…
Read Moreशोभायात्रा के साथ गणेश उत्सव का आगाज
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय बाबा बैजनाथ मंडल की ओर से मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ हो गया। मंडल के सदस्यों ने गणेश मूर्ति के साथ खीर गंगा घाट से लेकर शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। बाद में प्राथमिक स्कूल में मूर्ति को स्थापित किया गया। युवा मंडल के प्रधान रोहित कौशल ने बताया कि 16 सितंबर तक रोजाना शाम को आरती व भजन कीर्तन का आयोजन होगा। 17 सितंबर को साढे़ तीन बजे मूर्ति का विसर्जन विनबा खड्ड में किया…
Read Moreआरोपी अंडरग्राउंड, पुलिस खाली हाथ
धर्मशाला। स्थानीय पीजी कालेज में शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष में युवक को लहूलुहान करने के आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस ने रविवार को भी अपनी दो टीमें आरोपियों की धरपकड़ को भेजीं। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं तथा अंडरग्राउंड हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्र वार को धर्मशाला कालेज परिसर मेें बाहरी गुंडा तत्वों ने एक युवक को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था।…
Read Moreसरोज को अध्यापक संघ की कमान
धर्मशाला। जिला कांगड़ा अध्यापक संघ के चुनाव रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीताल में हुए। इसमें सर्वसम्मति से सरोज मेहता को जिला प्रधान चुना गया। जबकि नरेश धीमान को महासचिव तथा सुरेश नरियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि पूर्व जिला प्रधान संजय कपूर को प्रदेश महासचिव पद के लिए जिला कांगड़ा से प्रबल दावेदार के रूप मेें घोषित किया गया। इस पर सभी डेलीगेट ने अपनी मुहर लगाई। जिला कार्यकारिणी के यह चुनाव पर्यवेक्षक शिमला जिला प्रधान वीरेंद्र चौहान तथा पूर्व जिला कांगड़ा महासचिव राकेश शर्मा की देखरेख में…
Read Moreतिब्बत ने चीन से वार्ता को तय की रणनीति
धर्मशाला। निर्वासित तिब्बत सरकार ने कम्युनिस्ट चीन से वार्ता करने के लिए अपनी रणनीति तय कर ली है। शनिवार को निर्वासित सरकार की प्रशासनिक टास्क फोर्स की तीन दिवसीय बैठक नए मसौदे के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करने वाले तिब्बत के प्रधानमंत्री डा. लोबसंग सांग्ये ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में ही चीन से वार्ता को लेकर दबाव बनाया जाएगा। इसके लिए तिब्बत ने अपनी रणनीति बना ली है। हालांकि उन्होंने अपने एजेंडे का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि बैठक में मध्य…
Read Moreकालेज में मारपीट के आरोपी घर से फरार
धर्मशाला। स्थानीय पीजी कालेज में बीते दिन हुए खूनी संघर्ष के आरोपी घर से फरार हो गए हैं। वहीं धर्मशाला पुलिस ने दो टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी फरार हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कांगड़ा व मटौर के बताए जा रहे कुछ युवकों ने कालेज परिसर में एक युवक को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। जानकारी के अनुसार कालेज के एक प्राध्यापक ने बीच में हस्तक्षेप कर युवक की जान बचाई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि प्राध्यापक बीच…
Read More