धर्मशाला। शहर के गमरू मोहल्ले में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। वहीं, चुवाड़ी के रहने वाले एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के घसिया राम पुत्र फजल सिंह ने सुबह साढे़ दस बजे के करीब चीड़ के पेड़ के साथ फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक अपने पीछे…
Read MoreCategory: Kangra
शांता के जन्मदिन पर जुटे वरिष्ठ भाजपाई
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद शांता कुमार का 80वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रदेश भर कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जन्मदिवस पर जिला भाजपा की ओर से बनाए गए 80 किलोग्राम के लड्डू को काटकर शांता कुमार ने समारोह का शुभारंभ किया। उनके जन्मदिवस समारोह में डा. सुशील फुल्ल की लिखी गई पुस्तक ‘एक संवेदनशील राज नेता शांता कुमार’ व दूसरी शांता की धर्मपत्नी संतोष शैलजा की ओर से लिखी गई ‘टीनी-पीनी-चीनी’ का विमोचन बाबा रामदेव ने किया। इससे पहले उनके…
Read Moreजयसिंहपुर में युवक का शव बरामद
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। इलाके के बंसीपतन में ब्यास नदी के किनारे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक मंडी जिला के गोहर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह जयसिंहपुर के प्रधान कुलदीप शर्मा ने ब्यास नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी बैजनाथ योगेश रोल्टा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का दौरा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव…
Read Moreपंचायत प्रतिनिधियों के पद भरने की कवायद
धर्मशाला। जिलेभर में खाली चल रहे पंचायत प्रतिनिधियों के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। छह अक्तूबर को प्रस्तावित उप चुनाव में एक जिला परिषद सदस्य, चार पंचायत समिति सदस्य, चार पंचायतों में प्रधान, छह पंचायतों में उपप्रधान और पंचायतों के अलग-अलग वार्डों में 44 वार्ड पंचाे के पदों के लिए चुनाव होंगे। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए कांगड़ा के वार्ड 11 खोली में जिला परिषद सदस्य जबकि बीडीसी पद के लिए वार्ड नंबर 12 सुलह, वार्ड नं. 21 इंदौरा, वार्ड नं. 17…
Read Moreपुत्र ने किया पिता पर जानलेवा हमला
चामुंडा (कांगड़ा)। नशे में धुत बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस हमले में मेहर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तंगरोटी निवासी रविंद्र कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान वह लहूलुहान हो गया। इससे पहले भी रविंद्र नशे में धुत होकर घर में मारपीट करता रहा है। जब यह घटना…
Read Moreखनन नीति के विरोध में खड़े किए ट्रैक्टर
कोटला (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की खनन नीति का विरोध करते हुए कोटला क्षेत्र के ट्रैक्टरों मालिकों ने सोमवार को मिलेट्री ग्राउंड में ट्रैक्टर खड़े किए। इस दौरान ट्रैक्टर मालिकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं ट्रैक्टर मालिकों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार समस्या का समाधान नहीं करती है, तब तक क्षेत्र के सभी ट्रैक्टर कोटला के मैदान में खड़े रहेंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश, काका, चैन सिंह, हरवंस, वीरू, अंकुश और चमन आदि उपस्थित रहे।
Read Moreसरोज को अध्यापक संघ की कमान
धर्मशाला। जिला कांगड़ा अध्यापक संघ के चुनाव रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीताल में हुए। इसमें सर्वसम्मति से सरोज मेहता को जिला प्रधान चुना गया। जबकि नरेश धीमान को महासचिव तथा सुरेश नरियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि पूर्व जिला प्रधान संजय कपूर को प्रदेश महासचिव पद के लिए जिला कांगड़ा से प्रबल दावेदार के रूप मेें घोषित किया गया। इस पर सभी डेलीगेट ने अपनी मुहर लगाई। जिला कार्यकारिणी के यह चुनाव पर्यवेक्षक शिमला जिला प्रधान वीरेंद्र चौहान तथा पूर्व जिला कांगड़ा महासचिव राकेश शर्मा की देखरेख में…
Read Moreसेप्टिक टैंक में युवक की मौत पर संशय
धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पास सेप्टिक टैंक में युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत पर संशय बरकरार है। हालांकि फोरेंसिक लैब की टीम ने सोमवार को भी सेप्टिक टैंक से कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। अब मर्डर या खुदकुशी का खुलासा डायटम टेस्ट होने के बाद ही चल पाएगा। फोरेंसिक साइंस विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के सैंपल लैब में मंगवाए हैं। अब सेप्टिक टैंक के सैंपल और शरीर केडायटम की जांच की जाएगी। अगर दोनों सेंपलों की रिपोर्ट मेल खाती है तो इस केस को मर्डर की…
Read Moreपौंग ने पार किया खतरे का निशान
नूरपुर (कांगड़ा)। करीब एक माह पहले मंड क्षेत्र को जलमग्न करने वाले पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान यानी 1390 फुट का आंकड़ा पार कर गया है। लेकिन मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए फिलहाल पौंग बांध के फ्लड गेट खोलने की किसी भी संभावना से इंकार किया जा रहा है। सोमवार को शाम तीन बजे पौंग जलाशय में 15638 क्यूसिक पानी की आमद के साथ पौंग बांध का जलस्तर 1390.02 फुट तक पहुंच गया। इससे पहले 18 सितंबर 2011 को पौंग बांध का अधिकतम जलस्तर 1390.59 फुट…
Read More18 तक समय, 19 से कटेंगे कनेक्शन
धर्मशाला। बार-बार हिदायत देने के बावजूद विद्युत बोर्ड को अभी तक सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया है। अब फिर से विद्युत बोर्ड ने बिल जमा करवाने के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया है। इस बार भी बिल जमा नहीं हुए तो 19 सितंबर को विद्युत बोर्ड शहर के 400 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट देगा। इनमें सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं, जिनकी ओर से भी बिजली के बिलों की अदायगी नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और डीसी कार्यालय ने भी बिल अदा…
Read More