बाइक स्किड होने से एक की मौत

शाहपुर (कांगड़ा)। मणिमहेश यात्रा पर निकले दो युवक घर लौटते समय शाहपुर के पास बाइक स्किड होने के कारण घायल हो गए। एक युवक की अस्पताल पहुंचाते समय मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक उपचाराधीन है। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार निवासी गगल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर के पास बाइक के स्किड होने के कारण देवेंद्र कुमार और रिंकू निवासी पालमपुरघायल हो गए। देवेंद्र की अस्पताल पहुंचाते समय बीच रास्ते में ही मौत हो गई। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस…

Read More

मुल्थान में मकान में जिंदा जला बुजुर्ग

मुल्थान (कांगड़ा)। स्थानीय पोलींग पंचायत के लोहारड़ी गांव में शुक्रवार देर रात घर में आग लगने से भीतर सोया सत्तर वर्षीय किसू राम जिंदा जल गया। घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। सुबह करीब चार बजे जब लोगों ने तेज लपटें निकलती देखीं और आग बुझाने की कोशिश की तब तक घर राख हो गया। घर के पास में स्थित पंचायत घर के एक कमरे को भी आग से नुकसान हुआ है। जिला परिषद सदस्य ऋषि राज, पोलींग पंचायत प्रधान रूप…

Read More

मोगा के रहने वाले थे युवक-युवती

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत गांव बगली के जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या करने वाले युवक-युवती की पहचान हो गई है। पुलिस ने इनका पता लगाकर परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पंजाब के जिला मोगा के रहने वाले उनके परिजन देहरा सिविल अस्पताल पहुंचे व पुलिस की मौजूदगी में उन दोनों लाशों की शिनाख्त की। मृतक लड़के का नाम कृष्ण कुमार व लड़की का नाम कमलदीप कौर था। दोनों अपने घर से मां के दर्शनों के लिए हिमाचल आए थे और इसी दौरान 11 सितंबर…

Read More

सड़कों पर उतरे ट्रैक्टर आपरेटर

धर्मशाला/शाहपुर। खनन पर रोक के खिलाफ जिला भर में ट्रैक्टर आपरेटर यूनियनों ने रोष प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर दर्जनों ट्रैक्टर मालिकों ने अपने ट्रैक्टर खड़े कर रोष प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर यूनियन धर्मशाला के सदस्यों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सरकार से खनन नियमों में बदलाव लाने की मांग की है। धर्मशाला यूनियन के सदस्य मोहन धीमान, राजेंद्र सिंह, गोगू कुमार, कृष्ण दास, रोशन लाल, मोहिंद्र धीमान, सुनील चौधरी आदि ने ट्रैक्टर खड़े करके रोष प्रदर्शन किया। इन्होंने…

Read More

लूट के बाद देहरा में दहशत का माहौल

रक्कड़ (कांगड़ा)। बाइक सवार नकाबपोशों द्वारा बंदूक की नोक पर लूटपाट करने और बाद में गोली चलाने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में पहले चोरी आदि की कुछ घटनाएं तो होती रहती थीं। लेकिन बंदूक की नोक पर लूटने की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। बदमाशों की गोली का शिकार बने भूपेंद्र सिंह की किस्मत अच्छी थी कि समय पर सरकारी बस आ गई। अन्यथा बदमाश दंपति को लूट के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। पिछले कुछ…

Read More

स्कूटर स्किड होने से शिक्षक की मौत

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसारपुर टैरेस में कार्यरत टीजीटी शिक्षक दिनेश कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी कुठेड़ा तहसील जसवां का स्कूटर स्किड होने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अध्यापक स्कूटर पर चिंतपूर्णी की ओर जा रहा था। लाल टंकी चौक के पास अध्यापक का स्कूटर स्किड हो गया। उसे पास में मौजूद युवकों ने तलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज…

Read More

15 रुपये की खातिर ली जान

जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के अंतर्गत जाच्छ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर अग्निशमन केंद्र के पास चाय की दुकान करने वाले एक 65 वर्षीय वृद्ध को मात्र 15 रुपये के लिए नशे में धुत एक युवक ने मार डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब चार बजे भलून गांव का निवासी वकील सिंह पुत्र कीड़ू राम अपने चाय के खोखे पर काम कर रहा था। वहां अश्वनी कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव जसालता, नूरपुर चाय पीने आया। बताया जा…

Read More

हल न निकला तो और तेज होगा आंदोलन

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की खड्डों में खनन पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ संघर्षरत ट्रैक्टर मालिकों का आंदोलन शुक्रवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया। नूरपुर क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिक छह दिन से चौगान स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। इनमें शामिल करीब सवा दो सौ ट्रैक्टर मालिकों ने खनन पर प्रतिबंध के विरोध में अपने-अपने ट्रैक्टर चौगान स्टेडियम में खड़े कर रखे हैं। ट्रैक्टर आपरेटर यूनियन के प्रधान गुलवंत सिंह ने बताया कि कांगड़ा, चंबा व हमीरपुर जिलों के ट्रैक्टर मालिकों की महत्वपूर्ण बैठक…

Read More

आठ को स्क्रब टायफस

कांगड़ा। शिमला के बाद अब डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में आठ रोगियों में स्क्रब टायफस के लक्षणों की पुष्टि हुई है। सात रोगियों का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक रोगी कांगड़ा के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट सरकार के संबंधित विभाग को भी भेज दी है। इस माह स्क्रब टायफस की आशंका के चलते मेडिकल कालेज में 18 रोगियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच को लिए गए थे। रोगियों को तेज बुखार की शिकायत थी। चिकित्सकों ने स्क्रब टायफस…

Read More

नहीं हुई युवक और युवती की पहचान

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के बगली गांव में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक-युवती की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के शव सिविल अस्पताल देहरा के शव गृह में रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि यदि शुक्रवार तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई तो दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। देहरा पुलिस ने दोनों की पहचान के लिए पंजाब के अधिकतर थानों को सूचित कर दिया है, जिससे दोनों की पहचान हो सके। इसके अलावा घटनास्थल से मिली दो टूटी हुई सिमों के…

Read More