रक्कड़ (कांगड़ा)। घर से घूमने के मूड से निकले एक व्यक्ति को सांप ने काफी परेशान किया। जब उसने बाइक को कुछ देर के लिए खड़ा किया तो एक सांप उसकी बाइक से लिपट गया। इसके बाद बाइक सवार ने बाइक को चलाना शुरू किया तो सांप हैंडल से लिपट गया। एक घंटे तक चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों ने बाइक से सांप को निकाला और उसे मार दिया। बताया जा रहा है कि अगर चालक की नजर सांप पर नहीं पड़ती…
Read MoreCategory: Kangra
उखडे पेड़, टूटे खंभे कर रहे तबाही को बयां
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। रविवार शाम को भारी बारिश और तूफान ने उपमंडल देहरा में सवा घंटे तक खूब तबाही मचाई। हर तरफ जड़ से उखडे पेड़, टूटी टहनियां और टूटे बिजली के खंभे तबाही को बयां करते नजर आ रहे हैं। रविवार शाम को करीब सवा घंटे तक तूफान उपमंडल देहरा में तबाही मचाता रहा। वहीं मुबारिकपुर-नगरोटा बगवां एनएच तीन घंटे बाद खुल सका। प्रकृति के इस रौद्र रूप को देखकर हर कोई सहम गया। इस दौरान लोग घरों में दुबक गए। पेड़ों के गिरने और टहनियों के टूटने की आवाजें…
Read Moreसरकारी राशन की कालाबाजारी
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के तहत कमनाला पंचायत की सरकारी उचित मूल्य की दुकान ठंगर-थाना के डिपो होल्डर पर राशन कार्ड धारकों के राशन को प्रवासी मजदूरों को बेचने का आरोप लगा है। नूरपुर पुलिस ने डिपो होल्डर अमरजीत सिंह डोगरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूरों विनोद कुमार, करुणा साहू, ज्योति लाल निवासी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ने डिपो होल्डर से सरकारी राशन खरीदा। भनक लगते ही आनन-फ ानन में थाना-ठंगर के निवासी पूर्व पंचायत प्रधान रशपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, राम कुमार और गांव के…
Read Moreपुलिस ने लिए छात्राओं के बयान
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक पंचायत में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने इलाके का दौरा किया तथा पीड़ित छात्राओं व उनके परिजनों के बयान लिए। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को तीन युवकों ने स्कूल से वापस आ रही चार नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। इस पर शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छात्राओं के परिजनों ने शाहपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया…
Read Moreप्रताड़ना मामले में तीन और गिरफ्तार
कांगड़ा। एक महिला की ओर से उसके ससुराल वालों के खिलाफ करवाए गए प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला के पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को पुलिस ने महिला की सास और ननद को गिरफ्तार किया है। नंदेहड़ की महिला सोनिका ने अपने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस के अनुसार महिला अपने…
Read Moreभाजपाई भड़के, बैजनाथ थाने का किया घेराव
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा की प्रदेश सचिव इंदु गोस्वामी से छेड़छाड़ करने पर पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। रविवार को जिला कांगड़ा भाजपा ने बैजनाथ पुलिस थाना के बाहर रोष प्रदर्शन किया। भाजपा के कई पदाधिकारियों ने थाने का घेराव भी किया। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री विपिन परमार की अगुवाई में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए थाना में धरना दिया और नारेबाजी की। परमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और कर्मचारियों को बदले की…
Read Moreरक्कड़ में बारिश और तूफान में मचाई तबाही
रक्कड़ (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल की रक्कड़ तहसील में रविवार शाम बारिश और तूफान ने खूब तबाही मचाई। शाम को शुरू हुई बारिश व तूफान से इलाके में दो दर्जन मकानों की छतें उड़ गईं तथा दो मकान गिर गए। वहीं भारी तूफान से एनएच-70 पर यातायात बंद हो गया। सड़क-मार्ग पर जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से इलाके में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग अंब-हमीरपुर पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं देर शाम पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई और पूरा…
Read Moreहत्या के आरोपी को तीन दिन पुलिस रिमांड
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के जाच्छ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर अग्निशमन केेंद्र के पास चाय की दुकान करने वाले 65 वर्षीय वृद्ध वकील सिंह की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बीते शुक्रवार सायं 4 बजे आरोपी अश्वनी ने मात्र 15 रुपये के लिए वृद्ध वकील सिंह को थप्पड़ दे मारा था, जिससे हाथ में डाले लोहे के कड़े से वकील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में वकील…
Read Moreमहिला ने करवाया प्रताड़ना का मामला दर्ज
कांगड़ा। एक महिला की ओर से उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति महेश व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास व ननद की तलाश जारी है। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि नंदेहड़ की रहने वाली सोनिका ने अपने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस के अनुसार महिला अपने ससुराल के…
Read Moreजाली साइन करने पर उपप्रधान समेत चार पर केस
भवारना (कांगड़ा)। इलाके की एक महिला पंचायत प्रधान ने अपनी पंचायत के ही उपप्रधान, पंचायत के पूर्व प्रधान तथा अन्य दो व्यक्तियों के खिलाफ उसके जाली साइन करने और पंचायती कागजों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहकीकात शुरू कर दी है। परौर पंचायत की प्रधान संजना देवी ने भवारना थाना में मामला दर्ज करवाया है कि पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान सरवन कुमार, अमन कानूनगो तथा अमन कांत ने मिलकर उसके जाली हस्ताक्षर किए हैं। इसके…
Read More