लंबागांव (कांगड़ा)। अपने बच्चे की मौत पर एक व्यक्ति ने कथित रूप से स्टाफ व चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी गर्भवती पत्नी की देखभाल सही तरीके से होती तो बच्चे की मौत नहीं होती। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थुरल इलाके के हलूं निवासी अरविंद ने लंबागांव थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। तबीयत खराब होने पर तीन दिन पहले थुरल अस्पताल लाया गया। लेकिन…
Read MoreCategory: Kangra
डिग्री कालेज धर्मशाला में दी पुलिस ने दबिश
धर्मशाला। स्थानीय कालेज में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में आरोपियों को 19 सितंबर तक कोर्ट से जमानत मिली है। अब तमाम आरोपी 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होंगे। इसके बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर सकेंगे। बुधवार को भी पुलिस ने धर्मशाला कालेज में दबिश दी। इस दौरान कालेज के एक आरोपी छात्र से भी पुलिस ने पूछताछ की है। सुरक्षा कर्मी व छात्रों के बयान भी लिए हैं। कालेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर छात्र झगड़े में संलिप्त पाया…
Read Moreमणिमहेश से लौटते रावी में समाए तीन दोस्त
कंडवाल (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के नागावाड़ी क्षेत्र के तीन दोस्तों की चंबा जिला के बग्गा में दर्दनाक हादसे में मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार तीनों युवक अपनी बाइक पर मणिमहेश यात्रा पर निकले थे। सोमवार को वापसी पर उनकी बाइक रावी नदी में गिर गई, जिससे तीनों की यह अंतिम यात्रा बन गई। नूरपुर के टिप्परी गांव के बब्बू, नागावाड़ी गांव का अंकुश तथा पक्का टियाला गांव का रविंद्र एक ही बाइक पर मणिमहेश यात्रा पर गए हुए थे। सोमवार…
Read More20 रुपये में एक मोबाइल बैटरी चार्ज
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पिछले 50 घंटों से देहरा उपमंडल के कई गांवों में बिजली ठप है। कुछ दुकानदारों ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए इसे कमाई का साधन बना लिया है। दुकानों में जेनरेटर सेट लगाकर एक मोबाइल की बैटरी 20 रुपये में चार्ज की जा रही है। परेशान लोग मजबूरन 20 रुपये दे रहे हैं। ऐसी दुकानों में लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। रविवार को आए भयंकर तूफान के बाद लोग अपनों को सही सलामत होने की जानकारी फोन पर दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें मोबाइल…
Read Moreछेड़छाड़ की पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
धर्मशाला। एक नाबालिग ने एएसपी मोहित चावला से छेड़छाड़ के आरोप की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता के अनुसार ढांगू पीर पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन, अभी तक पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर पाई है। पीड़िता ने पुलिस चौकी में 24 अगस्त को एफआईआर दर्ज करवाई थी। 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवक से पूछताछ नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 342, 323 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 24 अगस्त…
Read Moreपहले भी रही है आतंकियों की निगाह
धर्मशाला। धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी मैकलोडगंज आतंकियों के निशाने पर है। हाल ही में गिरफ्तार हुए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासीन भटकल के प्लान ने कांगड़ा पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस समेत इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी जानकारियां एकत्रित कने के लिए कसरत शुरू कर दी है। एजेंसियों के अधिकारी भी आतंकी गतिविधियाें को लेकर जानकारी हासिल कर रहे हैं। इससे पहले भी हिजबुल के दो आतंकी धर्मशाला के योल से धरे जा चुके हैं। हिजबुल के एरिया कमांडर समेत एक अन्य आतंकवादी योल के समीप दो माह तक…
Read Moreदेहरा के 80 फीसदी गांवों में बत्ती गुल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। तूफान और बारिश के चलते विद्युत मंडल देहरा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। करीब 80 फीसदी गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। विद्युत मंडल देहरा के सभी 7 सब डिवीजनों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सभी इलाकों में विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। बोर्ड को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार को विद्युत बोर्ड देहरा के एक्सईएन और एसडीओ ने नुकसान का जायजा लेने…
Read Moreओवर स्पीड से बेकाबू हुई बस
भवारना (कांगड़ा)। दरंग के समीप रविवार देर रात हरियाणा रोडवेज की दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के ड्राईवर को भवारना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड के कारण बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई थी। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत करीब 21 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। भवारना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार के चलते पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं में…
Read Moreदियाणा में स्लेटपोश मकान जमींदोज
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत दियाणा पंचायत में रविवार रात को भारी बारिश के चलते एक स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। हालांकि, किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बीडीसी सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 8 बजे हुआ, जब प्रभावित परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे। इसके चलते सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते ओंकार सिंह का मकान ढह गया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार की उचित आर्थिक मदद करने की अपील की…
Read Moreलंज क्षेत्र में 18 घंटे से बिजली गुल
लंज (कांगड़ा)। लंज क्षेत्र में बीते दिन आए तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण ग्रामीणाे को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, देहरा से लंज को आने वाली मेन लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरने से मसरूर, ललूड़ी, ठंबा, बौहडक्वालू, धंगड़, कलरी, कपाड़ी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बौहडक्वालू में जगह-जगह बिजली की तारों पर चीड़ के पेड़ गिरे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले एक सप्ताह तक बिजली आपूर्ति बाधित…
Read More