पहाड़ों तक पहुंची महानगरों की मौज-मस्ती

धर्मशाला। …पूर्णिमा की रात को जब चांद अपने पूरे शबाब पर था तो भागसूनाग के वाटर फाल में जंगल के समीप बने एक कैफे में मदहोश कदम डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। आधी रात ठीक साढे़ बारह बजे पुलिस की टुकड़ी कैफे में प्रवेश करती है और पूरे कैफे को चारों ओर से घेर लेती है। महानगरों की तर्ज पर हाई बीट इलेक्ट्रानिक साउंड की धुन पर कथित नशे की हालत में बड़े घर के ‘साहबजादे’ इतने मदहोश थे कि उन्हें बाहर की दुनिया से कोई सरोकार नहीं…

Read More

एक्सईएन की वित्तीय शक्तियां छीनीं

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। आईपीएच मंडल देहरा में तैनात एक्सईएन की वित्त संबंधी शक्तियां सरकार ने छीन ली हैं। वित्त संबंधी शक्तियां छीनने के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन बताया जा रहा कि किसी व्यक्ति द्वारा मांगी गई आरटीआई जानकारी के बाद यह फैसला उच्च स्तर पर लिया गया है। विभागीय उच्च स्तर पर एक्सईएन की पावर स्नैच करने का फैसला काफी गोपनीय तरीके से लिया गया। एक्सईएन की पावर स्नैच करने के बाद सारी फाइनेंशियल पावर एसई हमीरपुर को दी गई हैं। एक्सईएन की फाइनेंशियल पावर स्नैच…

Read More

नपं देहरा को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नगर पंचायत देहरा को नोटिस भेजे जाने से हड़कंप मच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस के जरिये नगर पंचायत को चेताया है कि नगर पंचायत का कोई वाहन शहर का कूड़ा-कर्कट ब्यास नदी के किनारों पर फेंकता पकड़ा जाता है तो एक लाख रुपये का जुर्माना होगा। नगर पंचायत का कोई अधिकारी मौके पर पाया जाता है तो उस पर भी 25 हजार का जुर्माना हो सकता है। नोटिस मिलने के बाद नगर पंचायत पसोपेश में है। ऐसे में…

Read More

सड़क हादसे में युवक की मौत

नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग 154 पर खुशीनगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौत से नूरपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान जोरावर सिंह उर्फ सोनू (23) निवासी लेतरी (नूरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जोरावर सिंह उर्फ सोनू अपनी ईको गाड़ी एचपी 38 बी -7866 लेकर नागनी से नूरपुर की तरफ आ रहा था। अचानक गाड़ी खुशीनगर स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पड़ी लोक निर्माण विभाग…

Read More

कार ने महिला को कुचला, चक्का जाम

कांगड़ा। मटौर से बगली की ओर पैदल जा रही महिला को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां कुछ समय पश्चात उसकी मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने मटौर-बगली चौक पर चक्का जाम कर दिया। परिजन वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों को चालक की गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही दी, उन्होंने जाम खोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर…

Read More

नगरोटा बगवां का सुमित बना सेना में लेफ्टिनेंट

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र नगरोटा बगवां के सुमित धीमान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त करके अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुमित धीमान को 14 सितंबर को आफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में उसके पिता उमेश धीमान और माता सुदेश धीमान ने स्टार लगाकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। सुमित ने बताया कि बचपन से ही सेना में जाने की ललक थी। स्कूली शिक्षा स्थानीय ग्रीन फील्ड स्कूल से प्राप्त करने के बाद ठाकुरद्वारा के एबीएम स्कूल से जमा…

Read More

देह व्यापार की आशंका पर खंगाले होटल

धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित कई होटलों में पुलिस ने वीरवार देर शाम दबिश दी। पुलिस ने पूरे दल-बल सहित कई होटलों में ताबड़तोड़ रेड की। इससे होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिला के अन्य शहरों में भी पुलिस ने वीरवार की रात होटलों का रिकार्ड खंगाला और वहां आवश्यक चेकिंग की। सूत्रों के अनुसार होटलों में देह व्यापार जैसे धंधों की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने छापामारी की। रात करीब नौ बजे पुलिस के वाहन गोपनीय तरीकों से होटलों के आगे पार्क हो गए…

Read More

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

नगरोटा बगवां/ धर्मशाला। पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टांडा मेडिकल कालेज लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ठानपुरी के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक बलवंत कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी लुदरेट को टक्कर मार दी। घायल को टांडा मेडिकल कालेज लाया गया, जहां पर उसे…

Read More

धर्मशाला में होगा स्क्रब टायफस का टेस्ट

धर्मशाला। अब स्क्रब टायफस का टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को टांडा या फिर आईजीएमसी शिमला नहीं जाना पड़ेगा। अब स्क्रब टायफस के टेस्ट धर्मशाला अस्पताल में करवाए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने टेस्ट करवाने के लिए व्यवस्था कर दी है। अब तेज बुखार होने पर तुरंत स्क्रब टायफस का पता चल पाएगा और मरीज का यहीं इलाज संभव हो सकेगा। पहले मरीजों में स्क्रब टायफस होने की संभावना पर मरीज के खून के सैंपल टांडा मेडिकल कालेज या फिर आईजीएमसी शिमला भेजे जा रहे थे। ऐसे में रिपोर्ट आने में…

Read More

चार दिन बाद भी बिजली-पानी ठप

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा में तेज तूफान आने से सबसे ज्यादा दिक्कत आईपीएच विभाग और बिजली बोर्ड के सामने आ खड़ी हुई है। जहां बिजली आपूर्ति सामान्य करने में कर्मचारी मशक्कत कर रहे हैं। वहीं बिना बिजली के आईपीएच विभाग की करीब एक दर्जन से अधिक स्कीमें ठप पड़ी हुई हैं। हालांकि बिजली बोर्ड का दावा है कि उन्होंने पेयजल स्कीमों की अधिकतर लाइनों को ठीक कर दिया है तथा आईपीएच विभाग शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति शुरू कर सकता है। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों…

Read More