खुशीनगर में बाइक चालक से 80 ग्राम चरस बरामद

कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस की टीम ने रविवार दोपहर नूरपुर के निकट खुशीनगर में लगाए एक नाके दौरान एक बाइक चालक को चरस सहित पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार नाके के दौरान बाइक चालक पुलिस का नाका देखकर घबरा गया। नाके के प्रभारी एएसआई रमेश चंद ने जब बाइक चालक को संदिग्ध अवस्था में डरे हुए देखा तो उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक चालक के कब्जे से 80 ग्राम चरस बरामद की। बाइक चालक की पहचान धनंजय पुत्र रविंद्र निवासी सूरजपुर के रूप…

Read More

आईटी शिक्षकों ने मांगी ठीस नीति

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दलजीत मन्हास ने की। कंप्यूटर शिक्षक संघ ने एकमत होकर प्रदेश सरकार से दीपावली से पहले उनके लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। जिला स्तरीय बैठक में 150 से ज्यादा आईटी शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आईटी टीचरों के लिए दीपावली से पहले पीटीए की तर्ज पर नीति बनाई जाए, जिससे…

Read More

कांगड़ा-ऊना सीमा पर नकाबपोशों की दहशत

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा-ऊना सीमा क्षेत्र इन दिनों अज्ञात नकाबपोशों की बंदूक की नोक पर है। नकाबपोशों के हमले के डर से सीमांत क्षेत्रों के लोग सहमे हुए हैं। एक सप्ताह पहले चौली के एक दंपति पर गोली चलाकर लूटपाट करने वाले अज्ञात नकाबपोश आज दिन तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। वहीं रविवार को कांगड़ा के सीमांत क्षेत्र के साथ लगते इलाके अंब के निकट एक और दंपति पर नकाबपोशों ने हमला कर दिया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वारदात के दौरान यह दंपति भी बाइक…

Read More

निफ्ट के आरोपी छात्रों पर जांच की आंच

कांगड़ा। मैकलोडगंज के समीप आयोजित फुलमून पार्टी में हिरासत में लिए गए निफ्ट संस्थान के छात्रों पर प्रबंधन जांच बिठाने जा रहा है। संस्थान सोमवार को इस मामले की अपने स्तर पर जांच करने के लिए कमेटी का गठन होने जा रहा है। दो दिनों के भीतर कमेटी अपनी जांच प्रबंधन को सौंपेगी। यदि जांच छात्रों के खिलाफ आती है तो प्रबंधन उन पर संस्थान के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। मामले की सूचना प्रबंधन ने दिल्ली स्थित उच्च संस्थान के अधिकारियों को भी दे दी है। सूत्र बताते…

Read More

सीयू पर कोर्ट जाने की तैयारी में देहरावासी!

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विवि के रजिस्ट्रार गौतम मुखर्जी ने शनिवार को देहरा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आईपीएच रेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें देहरा के हिस्से में खुलने वाली सीयू की चिन्हित भूमि सहित अन्य मुद्दों पर चरचा की गई। इससे पहले देहरा के कई लोग केंद्रीय विवि के रजिस्ट्रार से मिलने के लिए आईपीएच रेस्ट हाउस में सुबह ही पहुंच गए थे। लोगों के बीच रोष था कि प्रदेश सरकार द्वारा देहरा में विवि के 70 फीसदी हिस्से और धर्मशाला में 30 फीसदी कैंपस खोलने के फैसले पर…

Read More

बगली, तंगरोटी, सुक्कड़ में लाखों के शिलान्यास

धर्मशाला। शहरी एवं विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को बगली में 43 लाख रुपये से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी। इसके बनने से 7 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर सुधीर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु संकल्पबद्ध है। इससे पूर्व सुधीर ने तंगरोटी खास में लगभग 79 लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित सालिग-जरटेहड़ पेयजल योजना के संवर्द्धन एवं सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र…

Read More

हिमाचल की रेत, पंजाब को सप्लाई

जवाली (कांगड़ा)। एक तरफ तो प्रदेश सरकार ने क्रशर से रेता-बजरी को बाहरी राज्यों में ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं, पंजाब की सीमाओं के साथ सटे क्रशर मालिक चोरी-छिपे धड़ल्ले से बाहरी राज्यों को रेता-बजरी महंगे दामों पर बेच रहे हैं। ऐसे क्रशर मालिक प्रदेश सरकार के आदेशों की सरेआम उल्लंघना कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश सरकार के दावों की पोल खुल रही है। उधर, संबंधित विभाग ने भी कार्रवाई करने की बजाय आंखें मूंद रखी हैं। पंजाब की सीमा के साथ सटे इंदौरा, उल्लैहड़िया, डमटाल…

Read More

डिपो का आटा है या रेत

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को घटिया क्वालिटी का आटा उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसके चलते लोगों में विभाग के प्रति खासा रोष है। बरसात के दिनों में भी खराब आटा मिल रहा था और अब आटे में रेत के बारीक कण मिले हुए हैं। घटिया आटे से लोगों को किसी प्रकार की बीमारी का डर सताने लगा है। वहीं, इस आटे से बनी रोटी खाने के लायक नहीं है। यह समस्या क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की है। शहर के उपभोक्ताओं…

Read More

टऊ में रखी जाएगी सीयू की नींव

धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने स्थानीय इंद्रुनाग पंचायत के दौरे के दौरान कहा कि टऊ में केंद्रीय विश्वविद्यालय की शीघ्र आधारशिला रखी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही सीयू का धर्मशाला मेें निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंद्रुनाग साइट को पैराग्लाइडिंग की दृष्टि से विकसित करने के लिए टेक ऑफ प्वाइंट वाले स्थान को वन क्षेत्र से बाहर किया जाएगा। इसके अलावा टऊ व चोला वार्डों को कजलोट पंचायत से हटाकर इंद्रुनाग नाम से नई पंचायत का…

Read More

टांडा में खुलेगा डेंटल कालेज : कौल सिंह

कांगड़ा। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में डेंटल कालेज स्थापित किया जाएगा। इससे चिकित्सकों को जहां दंत चिकित्सका से संबंधित शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा वहीं मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। हेल्थ मामलों को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह झट से अप्रूवल देते हैं। कालेज के अस्पताल में जल्द ट्रामा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी व टांडा में कार्यरत स्टाफ नर्स की ड्यूटी ओपीडी में नहीं लगाई जाएगी। ये आदेश उन्होंने शुक्रवार को जारी कर दिए…

Read More