जवांवाला रेलवे स्टेशन पर मिला शव

जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर स्थित जवांवाला रेलवे स्टेशन (जवाली) पर बने रेलवे के शौचालय के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर जवाली सतीश चंद्र लाल को दी। स्टेशन मास्टर ने इस बाबत पुलिस थाना जवाली में सूचना दी। धर्म चंद वर्मा ने कहा कि पुलिस रेलवे स्टेशन जवांवाला में पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। इसके बारे में रेलवे पुलिस कांगड़ा को सूचित किया…

Read More

भगदड़ के बाद टल गई सेना भर्ती

पालमपुर (कांगड़ा)। खेल कोटे में ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए पालमपुर में रखी गई सेना भर्ती में अचानक भगदड़ मच गई। यह देखकर सेना को भर्ती रद करनी पड़ी। भर्ती 11 से 14 साल के बच्चों के लिए थी। बुधवार को भारी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक पालमपुर पहुंचे थे। भर्ती प्रक्रिया दो बार शुरू की गई, लेकिन शहीद विक्रम बतरा मैदान में एकत्र भीड़ को संभालना भर्ती करने आई टीम के बस से बाहर हो गया। यह टीम फैजाबाद डोगरा सेंटर से आई थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस भी…

Read More

महिला कांग्रेस ने सुधीर से मांगा भवन

धर्मशाला। ब्लॉक महिला कांग्रेस धर्मशाला की बैठक का आयोजन शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के निवास स्थान में किया गया। इसमें महिला कांग्रेस की सदस्यों ने शहरी मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। बैठक में ब्लॉक महिला कांग्र्रेस महासचिव अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस का विंग आजाद विंग होना चाहिए। उनकी बैठक के लिए किसी कार्यालय या स्थान की व्यवस्था की जाए ताकि महिला कांग्रेस की सदस्य बैठक का आयोजन एक छत के नीचे कर सकें। उन्होंने कहा कि जब मंत्री का कार्यक्रम विस क्षेत्र में होता है…

Read More

महिला कांग्रेस ने सुधीर से मांगा भवन

धर्मशाला। ब्लॉक महिला कांग्रेस धर्मशाला की बैठक का आयोजन शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के निवास स्थान में किया गया। इसमें महिला कांग्रेस की सदस्यों ने शहरी मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। बैठक में ब्लॉक महिला कांग्र्रेस महासचिव अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस का विंग आजाद विंग होना चाहिए। उनकी बैठक के लिए किसी कार्यालय या स्थान की व्यवस्था की जाए ताकि महिला कांग्रेस की सदस्य बैठक का आयोजन एक छत के नीचे कर सकें। उन्होंने कहा कि जब मंत्री का कार्यक्रम विस क्षेत्र में होता है…

Read More

बरवाला के तीन वार्डों की बनेगी नई पंचायत

धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बरवाला पंचायत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत बरवाला के वार्ड नंबर 4, 5 और 6 की अतिरिक्त पंचायत बनाई जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत मनेड को बगली पटवार सर्कल के साथ जोड़ा जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत मनेड़ में 10 तथा बरवाला में पांच सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। पासू, मनेड व चैतड़ू में सात कूहलों को पक्का किया जाएगा। मनेड़ व बरवाला में तीन हैंडपंप स्थापित करके लोगों को पेयजल समस्या से…

Read More

बिजली गुल होते ही मरीज रामभरोसे

नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय सिविल अस्पताल नूरपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं रामभरोसे चल रही हैं। आलम यह है कि अस्पताल में बिजली की आपूर्ति ठप होने की सूरत में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं। अस्पताल में जेनरेटर के अभाव के चलते एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। लैब समेत डेंटल ओपीडी भी ठप हो रही है। मरीजों को मजबूरन निजी लैब में एक्सरे और अन्य टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। सिविल अस्पताल में विद्युत आपूर्ति ठप होने पर डेंटल ओपीडी में इस्तेमाल होने वाले साजो-सामान और बिजली उपकरणों के अभाव में दंत…

Read More

बज्रेश्वरी मंदिर पर होगी डीसी की सीधी नजर

कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर की हर गतिविधि पर जिलाधीश की नजर रहेगी। मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं से लेकर काउंटिग रूम की हर गतिविधि का जायजा जिलाधीश धर्मशाला स्थित अपने कार्यालय में बैठे-बैठे ही ले सकेंगे। बज्रेश्वरी मंदिर में फुल एचडी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों की कनेक्टिविटी सीधे डीसी आफिस से जोड़ दी गई है। फुल एचडी फीचर से लेस इन कैमरों में जूमिंग जैसी सुविधाएं हर ब्योरे को बारीकी से कैद करने में सक्षम हैं। सीसीटीवी कैमरों ने काम करना शुरू कर…

Read More

पति-पत्नी को दो साल की कैद

इंदौरा (कांगड़ा)। स्थानीय अदालत ने गालीगलौज और मारपीट के मामले में दोषी करार दिए गए पति-पत्नी को दो साल कैद की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी विजय रिहालिया ने बताया कि प्रोमिला देवी पत्नी शेर सिंह निवासी डमटाल ने वासुदेव और उसकी धर्मपत्नी कृष्णा देवी के खिलाफ 8 अक्तूबर, 2007 को इंदौरा पुलिस थाने में गालीगलौज करने और दराट से चोट पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के बयान पर इंदौरा पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 12 दिसंबर, 2007 को इंदौरा की अदालत…

Read More

बिल जमा न करवाया तो छाएगा अंधेरा

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मंदिर न्यास द्वारा बनाए गए यात्री निवास में शिफ्ट हुए अस्पताल का बिजली बिल पिछले कुछ माह से जमा नहीं हुआ है। इस कारण अब विद्युत बोर्ड अस्पताल का कनेक्शन काटने जा रहा है। इसे लेकर विद्युत बोर्ड ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेज दिया है। बिल अदायगी को लेकर अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि मीटर अस्पताल के नाम नहीं है। इस कारण बिल की अदायगी नहीं हो सकती। वहीं, मंदिर न्यास ने भी स्पष्ट किया है कि बिजली अस्पताल प्रशासन प्रयोग कर रहा है। ऐसे में…

Read More

सड़क हादसे में पत्रकार की मौत

नूरपुर (कांगड़ा)। जालंधर-पठानकोट हाईवे स्थित मीलवां के पास इनोवा गाड़ी के एक ट्राले की चपेट में आने से गाड़ी में सवार एक पत्रकार की मौत हो गई। जबकि पठानकोट के एसएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ट्राले ने पंजाब के जिला पठानकोट के एसएसपी डा. सुरिंद्र कालिया की इनोवा गाड़ी को साइड मार दी। इससे इनोवा हाईवे के किनारे वृक्षों से टकराती हुई पलट गई। हादसे में एसएसपी की इनोवा कार में सवार एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार की भी मौत हो गई। जबकि एसएसपी…

Read More