धर्मशाला। गुप्तचर विभाग ने धर्मशाला में एक किलोग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली बाजार के साथ लगते खड़ा डंडा रोड के किरपू मोड़ के पास सीआईडी यूनिट ने युवक को चरस के साथ धर दबोचा। सीआईडी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीआईडी को लंबे समय से युवक के चरस बेचने को लेकर सूचनाएं मिल रही थी। ऐसे में सीआईडी ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को किरपू मोड़ पर नाका लगाकर यह कार्रवाई की। युवक जैसे ही…
Read MoreCategory: Kangra
चार वर्षीय बच्ची से दुराचार का प्रयास
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के एक गांव में एक नाबालिग लड़के पर एक चार वर्षीय बच्ची से दुराचार के प्रयास का आरोप लगा है। हालांकि, दुराचार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव में बाहरी राज्य से संबंधित प्रवासी परिवार रहता है। साथ लगते दूसरे गांव का परिवार भी यहीं किराये पर रहता है। बुधवार शाम जब बच्ची की माता पानी लेने गई, तभी वहां किराये पर रह रहा एक 16…
Read Moreधर्मकोट में भालू की दस्तक से दहशत
मैकलोडगंज। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के समीपवर्ती गांव धर्मकोट में पिछले कुछ दिनों से जंगली भालू की दस्तक से लोग दहशत में हैं। हर दिन सुबह होते ही धर्मकोट गांव के पास वाले जंगल से बेखौफ एक भालू लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, वीरवार की सुबह यह भालू धर्मकोट के एक स्थानीय निवासी के घर में घुस गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग भालू के खौफ से सहम से गए हैं। धर्मकोट और इससे लगते गांव हैणी, सुकैड़ी, धुपनाल और रक्कड़ के…
Read Moreठंढोल से महिला का अपहरण
अंद्रेटा/पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के पंचरुखी ब्लाक की पंचायत ठंढोल के एक गांव से एक महिला का अपहरण कर लिया गया। उसका मोबाइल और चप्पलें घर के पिछवाड़े से मिली हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना वीरवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक ठंढोल पंचायत के एक गांव से एक संभ्रांत परिवार की महिला शाम सात बजे अपने घर में काम कर रही थी। उसके बच्चे घर में ही थे। जब वह किसी काम…
Read Moreबाली की ‘क्लास’ में विकास का पाठ
धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली वीरवार को धर्मशाला में आयोजित विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अपने रंग में नजर आए। विकास कार्यों के हिसाब और फिजूलखर्ची पर जीएस बाली ने अधिकारियों की खूब ‘क्लास’ ली। प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को सही ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने विभागों में फिजूलखर्ची पर रिपोर्ट तलब की। मंत्री ने अधिकारियों से सीधे तौर पर फिजूलखर्ची रोकने तथा अनावश्यक खर्चों में कमी लाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि अनावश्यक खर्चों…
Read Moreतालमेल के अभाव से मची भगदड़
पालमपुर (कांगड़ा)। बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के माध्यम से सेना में भर्ती कोटे में जिला भर से अपनी किस्मत आजमाने आए हजारों बच्चों के सपनों को झटका लग गया है। भर्ती स्थल पर इंतजाम के पुख्ता प्रबंधों का अभाव भारी पड़ा। भर्ती होने के लिए मंगलवार रात से जुटे बच्चों को बुधवार को मायूस घर लौटना पड़ा। इसका सबसे बड़ा कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेना में तालमेल न होना बताया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो उन्हें मंगलवार रात को सूचना दी गई कि पालमपुर में सुबह भर्ती…
Read Moreअज्ञात वाहन ने कुथरा निवासी को रौंदा
शाहपुर (कांगड़ा)। जिला में अलग-अलग दो वाहन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग लोग अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस स्टेशन शाहपुर में रुपेश कुमार निवासी रैत ने शिकायत दर्ज करवाइर् है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से जोगिंद्र सिंह निवासी कुथरा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, देहरा के सुनहेट के पास बस की टक्कर से मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि अलग-अलग हादसों में…
Read Moreबड़ोह कॉलेज के स्टाफ ने नकारे आरोप
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंडित अनंतराम सनातन धर्म महाविद्यालय बड़ोह में मौजूदा प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्यों तथा पीटीए प्रधान ने उस आरोप को सिरे से नकार दिया है जिसमें इस महाविद्यालय की बैंक में पड़ी धनराशि को फर्जी तरीके से निकाल कर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। यहां पत्रकार वार्ता में कॉलेज के प्राचार्य विधि चंद, पीटीए अध्यक्ष मस्त राम, स्टाफ सचिव एनएन सूद, अमन वालिया, पूनम शर्मा, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, अश्वनी शर्मा, अर्जुन डढवाल, राकेश कुमार, सुरजीत, संजीव वालिया और अजय शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की धनराशि बैंक…
Read Moreबड़ोह रोड पर सूमो खाई में गिरी, एक की मौत
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के निकट बड़ोह-समलोटी संपर्क मार्ग पर बुधवार को टाटा सूमो के अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चंगर क्षेत्र के बूसल गांव के निवासी मुंशी राम, पृथ्वी चंद पुत्र परस राम और सुरेश कुमार पुत्र ब्रह्म राम टाटा सूमो में योल स्थित कैंटीन से घरेलू सामान खरीद कर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान बड़ोह रोड पर एक महिला भलूणा निवासी सुषमा देवी को लिफ्ट दी। बड़ोह रोड से कुछ…
Read Moreगुमनाम खतों में अधिकारी की प्रेम गाथा!
धर्मशाला। आईआरबी की द्वितीय वाहिनी सकोह में सेवाएं दे रहे हेडकांस्टेबल ने गुमनाम खतों में एक अधिकारी की प्रेम गाथा को लिखकर शिकायत पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया था। इसके बाद इस मामले में विभाग ने निष्पक्ष जांच भी की है मगर जांच में हेडकांस्टेबल की ओर से लिखी मनगढ़ंत दास्तां झूठी पाई गई। शिकायत में नाम न होने के कारण पुलिस विभाग भी कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा पाया। अब जैसे ही गुमनाम शिकायतें करने वाले शख्स का पता चला है तो पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे…
Read More