कचहरी से अस्पताल तक चलेगा 5 का सिक्का

धर्मशाला। …अब आपका सफर 500 मीटर का हो या फिर पांच किलोमीटर का। कंडक्टर ‘साहब’ आपसे पांच रुपये ही लेंगे। कचहरी अड्डा से अस्पताल तक जाना हो या फिर पोस्ट ऑफिस तक। सिक्का पांच का ही चलेगा। लोकल रूट पर रोजाना सफर करने वालों को अब तीन रुपये अतिरिक्त के हिसाब से 180 रुपये की चपत प्रतिमाह लगेगी। पहली अक्तूबर से एचआरटीसी और निजी बसों में लोकल स्टेशनों में सफर करने पर पांच रुपये न्यूनतम किराया निर्धारित किया गया है। पहले लोकल स्टेशन पर बसाें में दो रुपये अदा कर…

Read More

किराये में बढ़ोतरी से बस आपरेटर गदगद

धर्मशाला। परिवहन मंत्री द्वारा किराये में बढ़ोतरी की घोषणा से निजी बस आपरेटर गदगद हो गए हैं। निजी बस आपरेटर यूनियन कांगड़ा, ऊना व शिमला ने परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली का इस घोषणा के लिए धन्यवाद किया है। कांगड़ा यूनियन के प्रधान हैप्पी अवस्थी ने कहा कि मंत्री ने ट्रांसपोर्टरों की सभी मांगों को सहानुभूति से मान लिया है। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। मंत्री की इस घोषणा का प्रदेश की समस्त निजी बस यूनियनों ने स्वागत किया है। शनिवार को दर्जनों बस आपरेटरों…

Read More

टीएमसी में बाल-बाल टला हादसा

कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नवजात बच्चों के लिए बनाए गए नर्सरी आईसीयू की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि छत का हिस्सा गिरने के वक्त आईसीयू में कोई भी बच्चा उपचाराधीन नहीं था। हादसे के बाद आईसीयू में रखे वार्मर व अन्य सामान को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रशासन सूचना मिलते ही वहां पहुंचा। मौके पर पहुंचकर वहां छत में लगी लकड़ी की प्लाई का हिस्सा गिरा हुआ था। बताया जा रहा है…

Read More

नहीं सुलझी विश्वनाथ की मौत की गुत्थी

जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर स्थित जबांवाला रेलवे स्टेशन (जवाली) पर बने रेलवे के शौचालय के पास 25 सितंबर को मिली लाश अभी तक एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। दो दिन बीत जाने के उपरांत भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को शिमला रेलवे एंड ट्रैफिक पुलिस के आईजी सुरेंद्र वर्मा व डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने जबांवाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उक्त जगह का मुआयना किया तथा मृतक के ससुराल वालों की तरफ से आए लोगों के बयान कलमबद्ध…

Read More

फील्ड स्टाफ को मोबाइल भत्ता देने की उठाई मांग

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन लंबागांव डिवीजन की बैठक शुक्रवार को प्रधान विनोद मेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चरचा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि फील्ड स्टाफ को मोबाइल भत्ता, जरूरी कलपुर्जे और सामान बोर्ड द्वारा उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। इससे फील्ड में काम करते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोनल सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मानव रहित सब स्टेशनों का हिमाचल में चलन ठीक नहीं है। यहां ऐसे सब स्टेशन कामयाब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र के बिना मान्यता नहीं

धर्मशाला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र तथा फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के बिना स्कूलों को मान्यता प्रदान नहीं करेगा। स्कूलों को एफिलेशन प्राप्त करने के लिए लोनिवि से भवन सुरक्षा का प्रमाण पत्र तथा चीफ फायर आफिसर शिमला से फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। इन दो प्रमाणों के बिना शिक्षा बोर्ड स्कूलों को मान्यता प्रदान नहीं करेगा। स्कूलों को फ्रेश, अपग्रेडेशन, रिन्यूअल एफिलेशन के लिए यह प्रमाणपत्र जमा करवाना अनिवार्य रहेंगे। यह एफिलेशन 2014-15 शिक्षा सत्र के लिए की जाएगी। वहीं पूर्व में एफिलेशन प्राप्त स्कूलों को…

Read More

गृहकर में संशोधन नहीं तो भूख हड़ताल

योल (कांगड़ा)। ग्राम सुधार सभा योल ने छावनी प्रशासन को टो टूक चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में हाउस टैक्स में संशोधन नहीं किया तो हड़ताल होगी। इसी मसले पर सभा की आपातकालीन बैठक शुक्रवार को सभा के अध्यक्ष जनक सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें छावनी प्रशासन के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि मानमानी करते हुए गृहकर में 1700 प्रतिशत की वृद्धि कर उसेआम जनता पर थोपा है। उन्होंने कहा कि गृहकर में 1700 प्रतिशत की वृद्धि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की…

Read More

तरेहल में युवक ने जहर खाकर दी जान

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की तरेहल पंचायत में एक अविवाहित युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक को मोबाइल पर कोई कॉल आई। काफी देर तक मोबाइल पर बात करने के बाद उसने इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस केस दर्ज कर वारदात के कारणों का जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नोरी गांव में 22 वर्षीय अविवाहित प्रवीण कुमार पुत्र प्यार चंद की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने उपमंडलीय चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाने के…

Read More

लोकसभा के रण में गुरु को शिष्य की चुनौती!

पालमपुर (कांगड़ा)। लोकसभा के सियासी रण में शिष्य ने गुरु को फिर ललकारा है। एक लंबे अरसे तक शांता को राजनीतिक गुरु की तरह मानते आए लोकसभा सांसद राजन सुशांत ने इस बार फिर भाजपा दिग्गज शांता कुमार को सियासी चुनौती दी है। पिछले कई दिनों से भाजपा से निलंबन का दंश झेल रहे सांसद डा. राजन सुशांत को अब भी उम्मीद है कि भाजपा उन्हें टिकट देगी। कल तक कई भाजपा नेताओं पर सीधे प्रहार कर खामोश सुशांत ने चुप्पी तोड़ी तो भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के…

Read More

अपहृत महिला के परिजनों ने घेरा थाना

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की पंचायत ठंढोल के एक गांव से बुधवार शाम को लापता महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे गुस्साए लोगों ने पालमपुर थाना के सामने शुक्रवार को जोरदार नारेबाजी की। हालांकि पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। पंचायत ठंढोल के एक गांव से बुधवार शाम एक महिला घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई है। पुलिस ने घटना के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया है। घटना की शिकायत परिजनों ने पंचरुखी पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी थी। लेकिन महिला…

Read More