धर्मशाला। प्रदेश हेडमास्टर कैडर आफिसर एसोसिएशन की जिला कांगड़ा इकाई की बैठक वीरवार को शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के हाल में हुई। इसमें संघ ने कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। संघ के जिला प्रधान केसी रंधावा प्रिंसिपल सुन्नी स्कूल ने कहा कि प्रदेश में स्कूल प्रमुखों के 850 पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि शिक्षा उप निदेशकों के 28 पद खाली हैं। इसके चलते प्रदेश भर के स्कूलों में छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन पदों को जल्द भरा जाए।…
Read MoreCategory: Kangra
बस किराया वृद्धि पर भाजपा का हल्ला बोल
धर्मशाला। भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा ने प्रदेश सरकार द्वारा बस किराये में वृद्धि के विरोध में धर्मशाला में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वृद्धि को वापस लेने की मांग भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर ने कहा कि केेंद्र और प्रदेश की सरकारों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने एक ओर प्रदेश सरकार…
Read Moreसरकारी कर्मियों को तीन तारीख को भी वेतन नहीं
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के सरकारी विभागों के कर्मचारियों को तीन अक्तूबर को भी वेतन नसीब नहीं हो सका है। कर्मचारियों ने तीन अक्तूबर तक भी उनका वेतन बैंक खातों में जमा न होने पर सरकार के प्रति रोष जताया। प्रो. अश्वनी नेतल का कहना है कि उन्होेंने अपने खाते से भुगतान के लिए चेक दिया हुआ था और अब वेतन के खाते में जमा न होने के कारण यह चेक बाउंस हुआ है। ऐसे ही अन्य कर्मचारी अजय, रामकुमार, राजीव, सुनील, संजय, भुवनेश, डा. अशोक आदि का कहना है कि…
Read Moreस्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चे घायल
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल क्षेत्र की मुल्थान तहसील के अंतर्गत दूरदराज पंचायत स्वाड के प्राथमिक पाठशाला छेरना में चहारदीवारी और गेट के गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां से उनकी हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। स्कूल में हादसा मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल में बाउंड्री वॉल के पास खेल रहे…
Read Moreभेड़खड्ड से छीनी गाड़ी सांबा से बरामद
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत शुक्रवार को एनएच-154 पर भेड़खड्ड नामक स्थान में एक महिंद्रा जाइलो टैक्सी के ड्राइवर पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था। हमलावर गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। गाड़ी को नूरपुर पुलिस की टीम ने सांबा (जेएडंके) से बरामद कर लिया है। शुक्रवार देर रात्रि भेड़खड्ड में टैक्सी गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने चालक पर हमला किया था। इस दौरान चालक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा लेकिन अज्ञात लोग गाड़ी छीन कर फरार हो गए…
Read Moreट्रक चालक से मारपीट कर छीने 47 हजार
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की चौकी डमटाल के तहत प्रमुख व्यापारिक कस्बे डमटाल में एक ट्रक चालक से मारपीट कर उससे नगदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अमृतसर निवासी रंजीत सिंह पुत्र सरवण सिंह ने डमटाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने ट्रक नंबर आरजे 13-जे-5603 में माल भरकर मुंबई जा रहा था। अचानक डमटाल की चढ़ाई पर ट्रक का इंजन गर्म हो गया। वह ट्रक रोककर उसे चेक करने लगा कि अचानक एक स्कूटी जेके 08 सी-1774 पर सवार तीन अज्ञात…
Read Moreस्कूल में रामभरोसे छोड़ दिए थे बच्चे
मुल्थान (कांगड़ा)। …अगर छोटा भंगाल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला छेरना में सेवाएं दे रहे अध्यापक समय पर स्कूल पहुंचते तो शायद यह हादसा न होता। जिस समय स्कूल में चहारदीवारी और गेट गिरा, उस समय अध्यापक स्कूल ही नहीं पहुंचे थे। न तो कोई स्कूल का अन्य कर्मचारी मौके पर था। इस कारण बच्चे बिना रोक-टोक दीवार के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार गिरी और बच्चे मलबे में दब गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की नजर नहीं पड़ती तो शायद बच्चों की जान बचाना मुश्किल हो जाता। मलबा…
Read Moreचार माह में कैसे गिर गई स्कूल की दीवार?
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला छेरना में जिस चहारदीवारी का मलबा बच्चों पर आ गिरा, वह दीवार लगभग चार महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी। जबकि गेट का निर्माण भी दीवार के साथ ही किया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने कम समय में दीवार और गेट कैसे ढह गया? जाहिर है निर्माण में या तो घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया या फिर इसका निर्माण सुरक्षा के तहत नहीं हुआ। मौके पर स्थानीय लोग नहीं होते तो यहां एक बड़ा हादसा हो…
Read Moreगटर में गिरने से पहले जिंदा था रविंद्र
धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पास गटर में मिले युवक रविंद्र के शव के मामले में फोरेंसिक लैब ने रिपोर्ट थाने में सबमिट कर दी है। पुलिस अब अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के अनुसार गटर में गिरने से पहले रविंद्र जिंदा था। गटर में गिरने के दो मिनट बाद ही उसकी मौत हुई है। डायटम टेस्ट रिपोर्ट में साफ लिखा है कि रविंद्र के गटर में जाने से पहले उसकी सांसें चल रही थीं। ऐसे में अब मामले में हत्या हुई है या फिर कोई दुर्घटना,…
Read Moreरविंद्र के परिजनों ने घेरा थाना, नारेबाजी
धर्मशाला। रविंद्र के परिजनों ने सोमवार को धर्मशाला थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने रविंद्र की हत्या की आशंका जताई है। गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड के पास गटर में रविंद्र में रविंद्र का शव मिला था। परिजनों ने लगभग एक घंटा तक नारेबाजी की। परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि जल्द पुलिस आरोपियाें को हिरासत में ले, ताकि मामले में सच्चाई सामने आ सके। मृतक की मां सुनीता देवी ने बताया कि 25 अगस्त को धर्मशाला थाना में बेटे के गुम होने की शिकायत दर्ज…
Read More