कांगड़ा। चड़ी निवासी रजनेश कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रमा शर्मा ने मरणोपरांत अपनी देहदान करने का ऐलान किया है। शनिवार को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में शर्मा दंपति ने देहदान के लिए तमाम सरकारी औपचारिकताएं पूरी कीं। मेडिकल कालेज के एनाटोमी विभाग से बाकायदा उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया है। सर्टिफिकेट के आधार पर मरणोपरंात दोनों की देह टांडा मेडिकल कालेज लाई जाएगी। इससे पहले अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर शर्मा दंपति ने आईजीएमसी में अपने नेत्रदान करने की घोषणा की थी। स्वामी रामदेव को अपना प्रेरणा…
Read MoreCategory: Kangra
छात्राओं पर टिप्पणी से कालेज में हंगामा
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में एससीए और प्राध्यापक संघ आमने-सामने आ गए हैं। एक प्राध्यापक पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भड़की एससीए ने शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एससीए ने प्राध्यापक व प्राचार्य से छात्राओं से माफी मांगने की मांग की है। वहीं प्राध्यापक संघ ने एससीए प्रधान पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग उठाई है। साथ ही निलंबन न होने तक कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जानकारी…
Read Moreधर्मशाला कॉलेज में छेड़छाड़ पर चले लात-घूंसे
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में शनिवार को छात्रा से छेड़छाड़ पर जमकर लात-घूंसों की बरसात हुई। छात्रा के भाई ने कुछ युवकों को साथ लेकर कैंपस में आरोपी छात्र की जमकर धुनाई कर दी। शिक्षकों ने जैसे-तैसे आरोपी छात्र को हमलावरों से छुड़ाकर क्लास रूम में बंद कर उसकी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। इस पर छात्रा के भाई कक्षा में घुसने की कोशिश करते हुए प्राध्यापकों से भी उलझ पड़े। हालांकि, पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने तलब कर लिया। उधर, छात्रा का…
Read More‘भूकंप’ से हिला धर्मशाला!
धर्मशाला। ….भूकंप की आहट से पूरा धर्मशाला हिल उठा। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस और होमगार्ड के जवान शनिवार को एकाएक सड़कों पर उतर आए। सायरन व हूटर की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा। सड़कों पर दनादन दौड़ते आपातकालीन वाहनों को देख हर कोई भौचक्का रह गया। देखते ही देखते एनडीआरएफ के जवान न्यायिक परिसर धर्मशाला में घुस आए और तुरंत पूरा पूरिसर खाली करा दिया गया। शहर में एक बड़े स्तर की मॉक ड्रिल की रिहर्सल का आम लोगों को तब पता चला, जब माइक पर इसकी घोषणा…
Read Moreसैन्य अधिकारी समेत दो पर जानलेवा हमला
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत बड़ूहं गांव में एक बस चालक और उसके अन्य साथियों ने सैन्य अधिकारी समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। आर्मी अफसर व दो अन्य लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लिंक मार्ग पर बेतरतीब तरीके से बस पार्क करने को लेकर हुए इस विवाद के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना देहरा के तहत गांव बड़ूहं में रास्ते को लेकर कुछ लोगों…
Read Moreश्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, छह घायल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हरियाणा के कैथल से ट्रक में सवार होकर आ रहे श्रद्धालुओं का ट्रक ढलियारा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पुलिस की मदद से देहरा स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 35 से 40 महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे। सभी लोग शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी में नवरात्रों के लिए लंगर की सामग्री लेकर आ रहे थे। सभी श्रद्धालु हरियाणा के…
Read Moreअरविंद रीजनल सेंटर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला इकाई का अभ्यास वर्ग गीता भवन कोतवाली बाजार में आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत मंत्री अजय भरेटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि निजी बस मालिकों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में किराये बढ़ाए गए हैं। जल्द ही सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो परिषद आंदोलन शुरू कर देगी। इस अवसर पर केंद्र इकाई की घोषणा भी की गई। इसमें अरविंद कुमार को इकाई अध्यक्ष और अरुण धवन को महासचिव चुना गया है।…
Read Moreगैंगरेप के विरोध में सड़कों पर छात्र
धर्मशाला। शिमला में दो नाबालिग छात्राओं के साथ गैंगरेप मामले के विरोध में एबीवीपी के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने धर्मशाला में आक्रोश रैली निकाली। इसमें धर्मशाला महाविद्यालय और क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कालेज से रैली निकालते हुए छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही गैंगरेप के आरोपियों को मौत की सजा की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने आरोप लगाया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे…
Read Moreकोआपरेटिव सोसायटी में घरेलू मीटर
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिप्र राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल देहरा के एसडीओ के नेतृत्व में विद्युत मीटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एक घरेलू सिंगल फेस एनर्जी मीटर का व्यावसायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल पाया। बोर्ड के अनुसार घरेलू सिंगल फेस एनर्जी मीटर का इस्तेमाल कोआपरेटिव सोसायटी के कार्यालय के लिए कई सालों से हो रहा था। बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि इससे बोर्ड को हजारों रुपयों की चपत लगी। बोर्ड ने इसके लिए एनर्जी मीटर मालिक को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में…
Read Moreबस में महिला से बदसलूकी
डरोह (कांगड़ा)। पालमपुर से हमीरपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में एक महिला से बदसलूकी करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी और युवक बस में बहुत शोर-शराबा कर रहे थे। बस में बैठी एक महिला ने उन्हें चुप बैठने को कहा और इस बीच वे दोनों महिला से उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि युवक महिला से बदसलूकी करने लग पड़े। ऐसे में बस में बैठे किसी व्यक्ति ने भवारना पुलिस को इस बात की…
Read More