ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सोमवार को तीसरे नवरात्र पर पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा। रविवार को हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें दो संदिग्ध तीन दिनों से मंदिर क्षेत्र में सक्रिय पाए गए। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की तो उनका कहना था कि वह सोमवार को ही मंदिर में आए हैं। इसपर पुलिस का शक और बढ़ गया और उन्होंने दोनों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस चौकी ने सीसीटीवी कैमरों…
Read MoreCategory: Kangra
सीयू पर भाजपा का हल्ला बोल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा से शिफ्ट करने के प्रयास के खिलाफ भाजपा ने देहरा में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रविंद्र रवि और विधायक विक्रम ठाकुर के नेतृत्व में तहसील चौक से मिनी सचिवालय तक रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने तख्तियों पर केंद्रीय विवि देहरा में स्थापित हो, देहरा के साथ अन्याय सहन नहीं होगा आदि नारे लिखकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शहीद भुवनेश डोगरा प्रतिमा के पास इकट्ठा होकर विधायक रविंद्र रवि,…
Read Moreसीयू पर भाजपा का हल्ला बोल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा से शिफ्ट करने के प्रयास के खिलाफ भाजपा ने देहरा में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रविंद्र रवि और विधायक विक्रम ठाकुर के नेतृत्व में तहसील चौक से मिनी सचिवालय तक रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने तख्तियों पर केंद्रीय विवि देहरा में स्थापित हो, देहरा के साथ अन्याय सहन नहीं होगा आदि नारे लिखकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शहीद भुवनेश डोगरा प्रतिमा के पास इकट्ठा होकर विधायक रविंद्र रवि,…
Read Moreनूरपुर में भी मिल सकेगा न्याय
रपुर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल की जनता के लिए राहत भरी खबर है। नूरपुर और इंदौरा क्षेत्र के लोगों को अब न्याय के लिए धर्मशाला सेशन कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नूरपुर में आगामी 14 से 19 अक्तूबर तक जिला एवं सत्र न्यायालय की सर्किट बैंच बैठेगी। इससे नूरपुर और इंदौरा तहसील के लोगों को अदालती कार्यों के लिए अब धर्मशाला नहीं जाना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह सर्किट बैंच माह में अभी सिर्फ एक सप्ताह के लिए बैठा करेगी। बाद में न सिर्फ इसका समय…
Read Moreशातिर चोर ने दस-दस के नोट गिराकर लैपटॉप चुराया
किसी ने गाड़ी के पास दस-दस के नोट गिराकर परवाणू (हिमाचल प्रदेश) के युवक का लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। परवाणू निवासी वीरेंद्र शर्मा काम से चंडीगढ़ आया था। शनिवार शाम को परवाणू लौटते समय उन्होंने मनीमाजरा एनएसी के पास गाड़ी रुकवाई और जूस पीने चले गए। ड्राइवर गाड़ी में बैंठा था कि उसकी नजर जमीन पर पडे़ 10-10 के नोटों पर पड़ी। जमीन पर 13 नोट पड़े थे। ड्राइवर गाड़ी से उतर कर वीरेंद्र से पूछने…
Read Moreपत्नी से बहस के बाद लगा ली आग
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के बही गांव के 32 वर्षीय युवक ने पत्नी से बहस के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद उसे उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार सतीश कुमार के शरीर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार की शादी बीड़ निवासी निशा से हुई है और उनके दो बेटियां व एक बेटा है। बताया जा रहा है कि…
Read Moreजंगल में मिला लापता महिला का शव
पालमपुर (कांगड़ा)। गांव बड़सर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव मिला है। महिला के मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जिया इलाके के गांव बड़सर निवासी कमला देवी (52) 28 सितंबर को नगरी में दवाई लेने आई थी। लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनाें ने शिकायत पालमपुर पुलिस में दर्ज कराई थी।…
Read Moreचार पंचायतों को मिले नए प्रधान
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की 30 पंचायतों में रिक्त चल रहे विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। हालांकि, उपचुनाव में लोगों का उत्साह कम ही देखने को मिला। उपचुनाव में 58 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। देर शाम चार पंचायत प्रधानों, आठ उप प्रधान व 18 वार्ड पंचों का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके तहत देहरा ब्लॉक की घेड पंचायत में राजेंद्र पठानिया, सुलह की काहनपट्ट पंचायत में अनिल कुमार, नगरोटा सूरियां में संजय कुमार, बैजनाथ की गुनेड़ पंचायत में राजेश कुमार को प्रधान चुना…
Read Moreइस मंदिर में पैसा चढ़ाने पर मनाही
पालमपुर (कांगड़ा)। शरद नवरात्रों में जहां शक्तिपीठों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं पालमपुर के समीप डरोह कस्बे में स्थित सिमसा माता के मंदिर में भी नि:संतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए माथा टेकने आ रहे हैं। प्रदेश का यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां माता मात्र फूल और जोत से प्रसन्न होती है। मंदिर में पैसा चढ़ाने पर मनाही है। मान्यता है कि सिमसा माता ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली कन्या का रूप धारण करके एक दिन सुबह डरोह कस्बा के रविंद्र कोरला के घर पर पहुंचकर…
Read Moreहफ्ते में चार दिन ही इलाज
नूरपुर (कांगड़ा)। बीमार हो, इलाज कराना है। तो दिन देख लें। कहीं ऐसा न हो कि आप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें और डाक्टर साहब मिले ही नहीं। यह हाल है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कोटला का। डेपुटेशन चिकित्सक के भरोसे चल रहे अस्पताल में हफ्ते में चार दिन ही इलाज मिलता है। बाकी दिन मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। तीन माह से पीएचसी कोटला में डाक्टर का पद खाली चल रहा है। डाक्टर के तबादले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेपुटेशन पर एक डाक्टर को तैनात कर रखा…
Read More