धर्मशाला। त्योहार के सीजन में कांगड़ा जिले के डिपुओं में अभी तक तेल और दालों का कोटा नहीं पहुंचा है। इससे उपभोक्ता बाजार से महंगे दामों पर दालें और सरसों का तेल खरीदने को मजबूर हैं। सिविल सप्लाई के गोदामों में चावल और आटे का कोटा जारी हो चुका है। जबकि कुछ डिपुओं में पिछले माह का लंबित राशन उपभोक्ताओं को दे दिया गया है। लेकिन दालें, रिफाइंड, सरसों का तेल अभी तक डिपुओं में नहीं पहुंच पाई है। विभागीय जानकारी के अनुसार दालें और तेल की अभी तक सप्लाई…
Read MoreCategory: Kangra
बाइक हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर
धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के द्रम्मण में एक बाइक के स्किड होकर गिर जाने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक घायल का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार चंबा के थुलेल से तीन युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने द्रम्मण आ…
Read Moreबस-कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल
नूरपुर/बैजनाथ। पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत जसूर-जवाली सड़क मार्ग पर बस-कार की भिड़ंत में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही रैहन पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह पटियाल, हेड कांस्टेबल दलजीत कटोच व कांस्टेबल सुजान सिंह राणा की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार जसूर-जवाली सड़क मार्ग पर राजा का तालाब के समीप बरोह नामक स्थान पर एक निजी कालेज की बस और कार के बीच भिड़ंत हो गई। इससे कार…
Read Moreतीसरे नवरात्र पर 20 हजार ने किए मां के दर्शन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्रों के चलते सोमवार को भारी जन सैलाब मां ज्वाला के दर्शनों को उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में दर्शनाें के लिए लग गई। श्रद्धालुओं को चेकिंग के बाद परिक्रमा मार्ग से दर्शनों के लिए भेजा गया। वहीं सोमवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर मां से आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा दूसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 5 लाख 66 हजार 857 रुपये नकद व 11 ग्राम सोना, 460 ग्राम…
Read Moreधर्मशाला कालेज में फिर हंगामा, भिड़े छात्र
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को एससीए पदाधिकारियों और कालेज प्रशासन में खूब गहमागहमी रही। प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे एससीए पदाधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ हास्टल के विद्यार्थियों व एनएसयूआई सदस्यों की हाथापाई हो गई। वहीं मौके पर मौजूद प्राध्यापकों से भी छात्रों ने धक्कामुक्की कर डाली। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया। वहीं इससे पूर्व धरना-प्रदर्शन के दौरान एससीए पदाधिकारियों व प्राचार्य में भी खूब बहस हुई। उल्लेखनीय है कि एक प्राध्यापक द्वारा छात्राओं पर टिप्पणी…
Read Moreपपरोला से जोगिंद्रनगर का रेल किराया डबल
पपरोला (कांगड़ा)। रेलवे द्वारा यात्रा भाड़े में की गई 2 फीसदी बढ़ोतरी का कांगड़ा घाटी रेलमार्ग पर पर भी असर पड़ा है। दूरी के हिसाब से रेलमार्ग के कुछ ही स्टेशनों का रेल भाड़ा बढ़ा है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ-पपरोला से पठानकोट तक के किराये में कोई बदलाव नहीं आया है और यह 30 रुपए ही रहेगा। वहीं पपरोला से जोगिंद्रनगर तक रेल किराया दोगुना हो गया है। जोगिंद्रनगर तक पहले 5 रुपये किराया था, जो अब 10 रुपए हो गया है। हालांकि ऐहजू तक किराया…
Read Moreदोस्तों संग नहाने गया छात्र ब्यास में डूबा
रक्कड़ (कांगड़ा)। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद कालेश्वर महादेव मंदिर के निकट ब्यास नदी में दोस्तों संग नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। अभी तक छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है। छात्र को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोर कई दफा ब्यास नदी में गोता लगा चुके हैं। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अरुण चौधरी (16) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी चुधरेढ़ (लोअर सुनहेत) अपने दोस्तों के साथ…
Read Moreदोस्तों संग नहाने गया छात्र ब्यास में डूबा
रक्कड़ (कांगड़ा)। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद कालेश्वर महादेव मंदिर के निकट ब्यास नदी में दोस्तों संग नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। अभी तक छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है। छात्र को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोर कई दफा ब्यास नदी में गोता लगा चुके हैं। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अरुण चौधरी (16) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी चुधरेढ़ (लोअर सुनहेत) अपने दोस्तों के साथ…
Read Moreलोकपाल से भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम : सुशांत
बैजनाथ (कांगड़ा)। सांसद डा. राजन सुशांत ने बीड़ के स्मृति सदन में मानव भारती सेवा ट्रस्ट की ओर से पांच पंचायतों बीड़, गुनेहड़, क्यौर, चौगान व बड़ा भंगाल के लोगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आजादी के बाद के वर्षों में देश के नेता लोगों को संस्कार देने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशों में लोकपाल का गठन करके भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाई जा सकती है। चारा घोटाले में दिए गए निर्णय पर उन्होंने सर्वोच्च न्यायलय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब जनता के जागने…
Read Moreबस किराये पर सीपीएम की रैली
धर्मशाला। बस किराये में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कांगड़ा इकाई ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सीटू के कार्यकर्ताओं नेे जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग भी की। रैली के दौरान सीटू के राज्य कमेटी सदस्य सतपाल सिंह ने कहा कि बस किराया बढ़ने से गरीब लोगों को सफर करने में परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द बस किराया…
Read More