नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। त्योहारों और शादियाें का सीजन आरंभ होते ही क्षेत्र में चेन स्नैचर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल होती हैं जो बस अड्डों तथा भीड़भाड़ वाले वाली जगहों में अपने काम को बड़ी सफाई से अंजाम देती हैं। बीते रोज वीरवार को नगरोटा बगवां के बस अड्डे पर कथित रूप से घटी ऐसी ही एक चेन स्नैचिंग की घटना ने महिलाओं के भय पैदा कर दिया है। क्षेत्र में इससे पूर्व भी चैन स्नैचिंग तथा लोगों…
Read MoreCategory: Kangra
बुलेट पर रोमांस, खुली जीप में मस्ती
धर्मशाला। खुली जीप में मस्ती और बुलेट पर रोमांस। जी हां, धर्मशाला की वादियों में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो द बेचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका की शूटिंग का। शुक्रवार को दिन भर हिमाचली गबरू विजय और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बाहों में बाहें डाले धर्मशाला से लेकर मैकलोडगंज की वादियों में घूमते नजर आए। शुक्रवार को मल्लिका और विजय ने ओपन जीप और बुलेट पर कई शॉट दिए। मल्लिका शेरावत विजय के साथ दाड़ी…
Read Moreयुवाओं को फिरकी सिखाएंगे भज्जी
धर्मशाला। बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी फिरकी और ‘दूसरा’ में उलझा चुके स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह हिमाचल में क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए भज्जी ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से भी हाथ मिलाया है। चैंपियंस लीग टी-20 का फाइनल जीतने के बाद हरभजन सिंह ने प्रदेश में अकादमी खोलने की घोषणा की है। एचपीसीए ने भी हरभजन सिंह की इस घोषणा का स्वागत किया है। हरभजन सिंह वर्तमान में जालंधर में क्रिकेट अकादमी चला रहे हैं। इसमें पंजाब के 200 से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर…
Read Moreधारा 144 में भजन संध्या की स्वीकृति पर सवाल!
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 में श्रद्धालुओं को नवरात्र के दौरान भजन संध्या की अनुमति देना अपने आप में एक सवाल खड़ा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक मंदिर ज्वालाजी के इतिहास में नवरात्र के दौरान धारा 144 हर बार लगाई जाती रही है, ताकि शांतिपूर्वक नवरात्र संपन्न हो सकें। नवरात्र में इस धारा के लगने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ एक जगह इकट्ठी भी नहीं हो सकती और अस्त्र-शस्त्र पर भी पूर्णतय: प्रतिबंध…
Read Moreमां ज्वाला के दर 12 हजार ने नवाया शीश
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर न्यास ने मंदिर को 24 घंटे मां के दर्शनों के लिए खुला रखा। शुक्रवार को 12 हजार भक्तों ने मां ज्वाला के दर शीश नवाया। पंजाब से आए श्रद्धालु दीपक, हरमीत, ओजस, गुरनाम का कहना है कि दर्शन करने में कोई असुविधा नहीं हो रही है। छठे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 4 लाख 42 हजार 460 रुपये नगद, 2 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना और 266 ग्राम चांदी अर्पित की। मंदिर…
Read Moreमैया के जागरण में चले ग्रिप और चाकू
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र ज्वालामुखी के अंतर्गत रजोल पंचायत में मां का जागरण देखने आए कुछ युवकों ने देर रात गुंडागर्दी का ऐसा माहौल बनाया कि गांववासी भी सहम उठे। पुख्ता जानकारी के मुताबिक रजोल पंचायत में चल रहे मैया के जागरण में पहुंचे तीन युवकाें ने एक युवक पर ग्रिप और चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से जागरण में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पीड़ित बलविंद्र कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी रजोल की शिकायत…
Read Moreज्वालाजी में श्रद्धालु की जेब कटी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी में देवी दर्शन को पहुंचे भक्तों को जब जवाबदेह अधिकारियों द्वारा मुसीबत आने पर कोई मदद न मिले तो फिर मंदिर न्यास की श्रद्धालुओं के प्रति जिम्मेदारी पर सवाल उठना लाजिमी है। शुक्रवार को ऐसा ही वाकया पेश आया, जब एक भक्त की जेब कटने के बाद संबंधित अधिकारी ने पीड़ित को वीडियो फुटेज नहीं दिखाई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकार पं. हरिओम शर्मा परिवार सहित मां ज्वाला के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर में लाइन में लगकर उन्हाेंने जब…
Read Moreआयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ठेहड़ कुखेड़ को सर्जरी की जरूरत
नूरपुर (कांगड़ा)। ठेहड़ कुखेड़ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार है। अस्पताल के चार दशक पुराने जर्जर भवन को सर्जरी की जरूरत है। व्यवस्थाओं का हाल भी सुधरा नहीं है। दो साल से फार्मासिस्ट का पद खाली है। ऐसे में कामकाज की सारी जिम्मेदारी डाक्टर के ऊपर है। अब अकेले डाक्टर साहब क्या करें, मरीजों को देखे या दवा बांटें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोल तो दिए हैं, लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। ठेहड़ कुखेड़ में स्थिति स्वास्थ्य…
Read Moreहोलीवासी पावर कमेटी के फैसले से नाखुश
धर्मशाला। जीएमआर कंपनी की 180 मेगावाट की बजोली-होली परियोजना संबंधी विवाद का जायजा लेने भेजी गई कमेटी के रवैये पर सवाल उठाते हुए होलीवासियों ने इसको पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण करार दिया है। स्थानीयहोली घाटी बचाओ संघर्र्ष समिति के सदस्य राजेंद्र ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि वरिष्ठ सरकारी अफसरों वाली इस कमेटी ने जनता की भावनाओं को दरकिनार कर कंपनी के पक्ष में अपनी रिपोर्ट भेजी है। इसमें लोगों की मांग को सदस्यों ने सरकार के समक्ष सही तरीके से न रखते हुए रिपोर्ट में होलीवासियाें और परियोजना…
Read Moreहोलीवासी पावर कमेटी के फैसले से नाखुश
धर्मशाला। जीएमआर कंपनी की 180 मेगावाट की बजोली-होली परियोजना संबंधी विवाद का जायजा लेने भेजी गई कमेटी के रवैये पर सवाल उठाते हुए होलीवासियों ने इसको पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण करार दिया है। स्थानीयहोली घाटी बचाओ संघर्र्ष समिति के सदस्य राजेंद्र ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि वरिष्ठ सरकारी अफसरों वाली इस कमेटी ने जनता की भावनाओं को दरकिनार कर कंपनी के पक्ष में अपनी रिपोर्ट भेजी है। इसमें लोगों की मांग को सदस्यों ने सरकार के समक्ष सही तरीके से न रखते हुए रिपोर्ट में होलीवासियाें और परियोजना…
Read More