उतराला विद्युत प्रोजेक्ट में थमीं टरबाइन

बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड की छह मेगावाट की उतराला स्थित विद्युत परियोजना में पिछले दो माह से अधिक समय से उत्पादन ठप है। तीस वर्षों से चल रहे प्रोजेक्ट में तीन टरबाइनोें के माध्यम से करीब एक लाख 40 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होता था। यह ठप पड़ा है। रोजाना विभाग को करीब साढे़ पांच लाख रुपये की चपत लग रही है। प्रोजेक्ट के कार्यों की देखरेख के लिए एक अधिशाषी अभियंता, दो सहायक अभियंता, पांच कनिष्ठ अभियंता तथा एक दर्जन तकनीकी कर्मचारियों सहित कार्यालय का कामकाज देखने के…

Read More

उतराला विद्युत प्रोजेक्ट में थमीं टरबाइन

बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड की छह मेगावाट की उतराला स्थित विद्युत परियोजना में पिछले दो माह से अधिक समय से उत्पादन ठप है। तीस वर्षों से चल रहे प्रोजेक्ट में तीन टरबाइनोें के माध्यम से करीब एक लाख 40 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होता था। यह ठप पड़ा है। रोजाना विभाग को करीब साढे़ पांच लाख रुपये की चपत लग रही है। प्रोजेक्ट के कार्यों की देखरेख के लिए एक अधिशाषी अभियंता, दो सहायक अभियंता, पांच कनिष्ठ अभियंता तथा एक दर्जन तकनीकी कर्मचारियों सहित कार्यालय का कामकाज देखने के…

Read More

शक्तियों के दुरुपयोग पर पंचायत प्रधान सस्पेंड

धर्मशाला। विकास खंड नगरोटा सूरियां की एक ग्राम पंचायत के प्रधान को पंचायती राज विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। प्रधान पर गैर कानूनी तरीके से अपनी पत्नी और भाई को नौकरी दिलाने के आरोप लगे हैं। पंचायत के निवासी जयकरण ने नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए पंचायत प्रधान की शिकायत विभाग को लिखित रूप में सौंपी थी। इसके बाद पहली अक्तूबर 2013 को पंचायती राज विभाग ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजा। इसका विभाग ने दस दिनों के भीतर जबाव मांगा था। प्रधान तमाम आरोपों को लेकर स्थिति…

Read More

सर्किट बैंच पर भड़की बार एसोसिएशन

धर्मशाला। जिला बार एसोसिएशन ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के सर्किट बैंच खोले जाने का कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष अधिवक्ता टेक चंद राणा की अध्यक्षता में बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में हाईकोर्ट के 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक पालमपुर, देहरा और नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र के सर्किट बैंच लगाने पर नाराजगी जाहिर की गई। राणा ने कहा कि हाईकोर्ट ने जिले के उपमंडलों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट के सर्किट बैंच के टूअर तो लगा…

Read More

पिस्तौल के बल पर युवती का अपहरण

जवाली (कांगड़ा)। कांग्रेस के एक आला नेता के रिश्तेदार ने पिस्तौल के बल पर युवती का अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े युवती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ और अंदर सो रही युवती को जबरदस्ती उठाकर ले गए। वारदात के बाद यहां सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर अपहरण का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती जीएनएम (नर्सिंग) का कोर्स कर रही है और करड़ियाल…

Read More

अब घर द्वार मिलेगा न्याय

नूरपुर/पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला के दो प्रमुख केंद्र नूरपुर और पालमपुर के हजारों बाशिंदों को अब उनके घर-द्वार पर न्याय मिलने की उम्मीद साकार हो गई है। सोमवार को दोनों उपमंडल मुख्यालयों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की सर्किट बैंच ने कामकाज शुरू कर दिया। सोमवार को एसडीएम कार्यालय नूरपुर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरके शर्मा ने करीब एक दर्जन विचाराधीन मामलों की सुनवाई की। इससे पूर्व नूरपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एडिशनल सेशन जज आरके शर्मा का स्वागत किया तथा उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया…

Read More

5 आरोपियों को कोर्ट उठने तक खड़े रहने की सजा

इंदौरा (कांगड़ा)। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज गुप्ता की अदालत ने सोमवार को मारपीट के मामले की सुनवाई करते हुए पांच दोषियों को 17500 रुपये के जुर्माने तथा अदालत उठने तक खड़े रहने की सजा सुनाई। सहायक जिला न्यायवादी विजय रिहालिया ने बताया कि रघुवीर सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी धमोता तहसील इंदौरा ने 8 जून 2007 को लुधियाना (पंजाब) के गांव मंड चौंता के तीन सगे भाइयों सतनाम, हरजीत व अमरीश सहित शाम सिंह व जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव हाजीपुर मुकेरियां के खिलाफ इंदौरा पुलिस थाने में घर में…

Read More

चुनाव को कर्मचारियों ने कसी कमर

कांगड़ा। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिलास्तरीय चुनाव 18 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नया कांगड़ा के प्रांगण में हो रहे हैं। चुनाव में अहम ओहदों पर बैठने के लिए कर्मचारी नेताओं ने सियासी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं। महासंघ के सूत्रों के अनुसार चंद्राभ मिश्रा के इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए फतेहपुर से संजय गुलेरी, धर्मशाला से जितेंद्र पठानिया, अभिषेक शर्मा, कांगड़ा से वीरेश भारती, जवाली से वीरेंद्र चौधरी का नाम…

Read More

स्वर्ण जयंती बंद, आजीविका मिशन शुरू

नूरपुर (कांगड़ा)। करीब डेढ़ दशक से गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के मकसद से चलाई जा रही स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजीएसवाई) को बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लेगी। इस नई योजना को प्रदेश में प्रायोगिक तौर पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच विकास खंडों में ही क्रियान्वित किया जाएगा। इसमें हरोली, बसंतपुर, कंडाघाट, सदर मंडी समेत विकास खंड नूरपुर को शामिल किया गया है। सूत्रों की मानें…

Read More

शिकायत पर अस्पताल पहुंचे विधायक रतन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्वालामुखी में उस समय हड़कंप मच गया, जब विधायक संजय रतन शाम को अस्पताल बंद होने से पहले अचानक वहां पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को चेताया कि मरीजों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहें। कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएमओ डा. विवेक सूद ने उन्हें अस्पताल की गतिविधियों से अवगत करवाया। विधायक ने पूरे अस्पताल का दौरा कर रोगियों का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि…

Read More