16 लाख से अधिक आबादी का घरेलू बजट गड़बड़ाया

धर्मशाला। महंगाई के दौर में सरकारी डिपुओं में सस्ता राशन खत्म हो गया है। इससे जिले की 16 लाख से अधिक आबादी का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। बाजार में घरेलू इस्तेमाल की हर वस्तु की कीमत आसमान पर है। ऐसे में सस्ता राशन लाखों लोगों की जेब को सहारा देता रहा है, लेकिन इसकी कमी के कारण उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। यही नहीं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के नगरोटा बगवां हलके में भी सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। जिला कांगड़ा के सरकारी डिपुओं में…

Read More

मोदी करेंगे अगली सरकार का नेतृत्व

पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में आने वाली अगली सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बनेगी। इसे सभी मानने लगे हैं। पालमपुर में मंडल भाजपा के अभ्यास शिविर में पहुंचे धूमल ने पत्रकारों से कहा कि देश में अविश्वास का माहौल बना हुआ है। आज अफसरशाही और नेताओं के बीच जबरदस्त तनाव चला हुआ है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी आईएएस अधिकारी ने प्रधानमंत्री पर अंगुली उठाई है। उन्होंने कहा कि आज देश के अधिकारी हिम्मत…

Read More

परिवहन निगम की बस में यात्री की मौत

कं डवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत बदूही गांव के एक व्यक्ति की बस में यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (42) निवासी बदूही के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार शुक्रवार सुबह हिमाचल परिवहन निगम की मनाली से चंबा जा रही बस में 24 मील स्टेशन में बैठा था तथा उसने नागाबाड़ी तक टिकट ली थी। जैसे ही बस सुबह नागाबाड़ी के करीब पहुंची तो बस में सवार अन्य यात्रियों ने सुनील कुमार को…

Read More

बाइक फिसलने से एक की मौत, एक गंभीर

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत बौढ-गनोह सड़क पर बाइक फिसलने से इसपर सवार एक लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अमित सलहोत्रा पुत्र राकेश कुमार निवासी जाच्छ के रूप में हुई है, जबकि बाइक चालक चंदन कुमार पुत्र ओंकार सिंह निवासी छतरोली गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार गनोह से बौढ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही गनोह-बौढ मार्ग पर गरेली पुल के पास…

Read More

11 स्वास्थ्य खंडों में नहीं हो पाया पर्ची ऑडिट

धर्मशाला। जिले में सरकार के आदेशों की पालना करना स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी नहीं समझा है। अभी तक अस्पतालों में विभाग के अधिकारी पर्ची ऑडिट ही शुरू नहीं कर पाए हैं। इससे गरीब मरीज अस्पताल में इलाज करवाकर खूब लुट रहे हैं। जिले में आने वाले 11 स्वास्थ्य खंडों के अस्पतालों में पर्ची पर ऑडिट ही नहीं हो पाया है। ऑडिट बीएमओ स्तर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने करना था, मगर कमेटी के सदस्यों ने अस्पतालाें में जाकर पर्चियां चेक करना जरूरी नहीं समझा है। इस कारण चिकित्सक अस्पतालों…

Read More

मतदान केंद्रों से जीते जाते हैं चुनाव : शांता

बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शांता कुमार ने चामुंडा हाल में किया। दो सत्रों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि चुनाव मतदान केंद्रों के माध्यम से जीते जाते हैं और कार्यकर्ता को मतदान केंद्र को किला बना देना चाहिए। कांग्रेस खाली खजाने के बावजूद करोड़ों की बेतुकी योजनाएं लाकर देश की आर्थिक स्थिति को और अधिक खराब कर रही है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 64 करोड़ के बोफोर्स घोटाले के कारण 414 सदस्यों वाली…

Read More

सीयू का शिलान्यास नवंबर में करेंगी सोनिया

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का आखिरकर धर्मशाला में शिलान्यास होने जा रहा है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान धर्मशाला में सीयू का शिलान्यास भी करेंगी। 2007 में हिमाचल के लिए मंजूर हुआ केंद्रीय विश्वविद्यालय क्षेत्रीय राजनीति के चलते स्थायी रूप से स्थापित नहीं हो पाया। अब 2013 में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश व केंद्र सरकार ने सीयू को स्थायी रूप से स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय…

Read More

ऊना में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ

ऊना। हरोली के विभिन्न क्षेत्रों समेत बीत इलाके में अपराधों का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। पंजाब की सीमा से सटा यह इलाका अपराधियों का गढ़ बन रहा है। हाल ही में पंजाब के बीनेबाल की एक युवती का अपहरण और दुराचार कर हत्या कर दी गई थी। युवती का शव टाहलीवाल के समीप पेड़ से लटकाया गया। वारदात की शिकार युवती टाहलीवाल की एक फैक्टरी में काम करती थी। अब क्षेत्र में दो सगी बहनों से दुराचार की वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।…

Read More

ढलियारा कॉलेज एससीए उपाध्यक्ष अयोग्य करार

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज में एससीए पर काबिज एबीवीपी को झटका लगा है। एबीवीपी के एससीए उपाध्यक्ष को अयोग्य ठहराया गया है। इसके अलावा एक सीआर को भी उसके पद से हटा दिया गया। ढलियारा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के बाद एबीवीपी चारों सीटों पर विजय हुई थी, लेकिन एससीए उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे अविनाश कुमार की बीबीए के दूसरे सेमेस्टर में रि-अपीयर आने से नियमों के तहत उसे अयोग्य ठहरा दिया गया। साथ ही बीबीए के सीआर अर्चित को भी दूसरे समेस्टर में भी रि-अपीयर आने के…

Read More

आस्ट्रेलिया की बजाय पहुंचा दिया इंडोनेशिया

कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने का मामला दर्ज किया है। ठगी का शिकार हुए युवक राहत पुत्र प्रदीप कुमार निवासी पदेहड़ ने कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया कि ठेहड़ (सुखार) निवासी जगदीप सिंह और अजय कुमार पुत्र बलवंत सिंह ने उसे आस्ट्रेलिया में 1500 डालर प्रतिमाह नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 10 हजार रुपए ठगे हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे 3 अक्तूबर 2012 को मुंबई जाने के लिए पठानकोट स्थित चक्की बैंक रेलवे…

Read More