बैजनाथ (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से राज्यस्तरीय समूहगान प्रतियोगिता का शुभारंभ चामुंडा हाल में कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजन सुशांत ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. सुशांत ने कहा कि वह राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं, लेकिन बचपन के संस्कारों के कारण इस क्षेत्र में पिछले 38 साल से सक्रिय हैं। सच बोलने पर शाबाशी नहीं मिलती बल्कि उस व्यक्ति को अनुशासनहीन करार दिया जाता है। देश की सीमाओं पर खतरा है और देश के 545 जिलों में से 450 जिलों में आतंकवाद है। आज के नेताओं…
Read MoreCategory: Kangra
त्योहारी सीजन में सो गया सेहत महकमा
धर्मशाला। त्योहारी सीजन के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी तक प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में खाद्य वस्तुओं का एक भी सैंपल नहीं भर पाया है। इस सीजन में जहां मिठाई, दूध, पनीर में मिलावट की आशंका रहती है, लेकिन इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोई मुहिम शुरू नहीं हो पाई है। एक के बाद एक त्योहार आने पर भी स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। नवरात्र और दशहरा पर्व के चलते भी विभाग की ओर से कोई सैंपल नहीं भरे गए हैं। सैंपल न भरे जाने…
Read Moreकरवाचौथ पर महंगाई की मार
धर्मशाला। दिन-ब-दिन बढ़ रही महंगाई का असर करवाचौथ व्रत पर भी दिख रहा है। महिलाओं के सजने-संवरने का सामान महंगा हो गया है। चांद की पूजा के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री की कीमत भी बढ़ गई है। चूड़ियों से लेकर कॉस्मेटिक तक के दामाें में इजाफा हुआ है। हर सामान में एक रुपये से लेकर आठ रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। वहीं, सोने के दाम बढ़ने से सुनाराें की दुकानों में भी ग्राहक कम ही खरीददारी करने आ रहे हैं। महंगाई बढ़ने से महिलाओं के व्रत का सारा बजट बिगड़ता…
Read Moreसलियाणा से लापता महिला बरोटीवाला में मिली
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। सलियाणा गांव से पिछले दिनों बच्चों समेत लापता हुई महिला बरोटीवाला में मिल गई है। पति ने 9 अक्तूबर को पंचरुखी पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा था कि घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद महिला अपने बच्चों को लेने स्कूल चली गई थी। उसके बाद न तो बच्चे और न ही वह घर आई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला को…
Read Moreसाल दर साल घट रहे विदेशी मेहमान
नूरपुर (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय वेट लैंड रामसर साइट (पौंग झील) में हर साल अक्तूबर से फरवरी माह में आने वाले प्रवासी परिंदों की आमद साल दर साल कम होती जा रही है। बीते पांच साल में यहां सर्दियों में डेरा जमाने वाले विदेशी मेहमानों की संख्या में 27 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, प्रदेश का वन्य प्राणी विभाग दावा कर रहा है कि वह हर साल हजारों की तादाद में आने वाले विदेशी परिंदों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहा है, बावजूद इसके प्रवासी पक्षियों का आंकड़ा गिर…
Read Moreकंडवाड़ी स्कूल को मिली ओवर ऑल ट्राफी
नूरपुर (कंगड़ा)। रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप चंबियाल ने की। प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी को ओवर ऑल ट्राफी से नवाजा गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कुलदीप चंबियाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्र खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़…
Read More423 गांवों में पगडंडियों पर चल रही जिंदगी
नूरपुर (कांगड़ा)। विकास और सड़क विस्तार में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शुमार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों गांव अभी तक सड़क सुविधा से कोसों दूर हैं। लोनिवि के नवम वृत्त नूरपुर में ही 416 गांव सड़क सुविधा से अछूते हैं। इनमें से 16 गांवों को चालू वित्त वर्ष में सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मात्र 6 गांवों को ही अभी तक सड़क सुविधा से जोड़ा जा सका है और 10 गांवों में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। शेष बचे गांवों…
Read Moreपति पर कार्रवाई के बाद ही उठाया शव
बैजनाथ (कांगड़ा)। सकड़ी गांव की 30 वर्षीय महिला बनीता देवी ने प्रताड़ना से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों की प्रताड़ना की शिकायत पर पुलिस ने महिला के ससुर, पति, जेठ और जेठानी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक बनीता देवी के जहर निगलने के बाद ससुराल वाले उसे उपमंडलीय चिकित्सालय लेकर आए, मगर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके वाले आग-बबूला हो गए और दामाद की गिरफ्तारी…
Read Moreअवैध कब्जों पर तिब्बती देंगे एफिडेविट
धर्मशाला। तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रशासनिक अधिकारी मैकलोडगंज में तिब्बतियों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को न हटाने के लिए ग्रीन ट्रिब्यूनल और एसडीएम धर्मशाला को एफिडेविट फाइल करेंगे। इसमें तिब्बती प्रशासन लिखकर देगा कि कब्जे वाली भूमि पर और निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा तथा उनके कब्जों को न हटाया जाए। मैकलोडगंज में तिब्बतियों के 210 अवैध कब्जे हैं। जिन्हें हटाने के आदेश जारी हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 1968 में तिब्बती सोसाइटी के नाम से इन परिवारों को भूमि दी गई थी, लेकिन 1992 में…
Read Moreसुधीर शर्मा ने किया बिलिंग का दौरा
बैजनाथ (कांगड़ा)। बिलिंग घाटी में 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले प्री वर्ल्ड कप के आयोजन का जिम्मा संभाल रही बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। बिलिंग घाटी का दौरा करने के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 171 देशी-विदेशी पायलटों ने आवेदन किया है और ट्रायल के बाद इसमें से 110 पायलटों को प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान हेलीकाप्टर उपलब्ध रहेगा और 25 पर्वतारोहियों का दल तैनात रहेगा। वहीं,…
Read More