नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में घटिया गुणवत्ता की 8 से 10 किलोग्राम मिठाइयों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिंकवा दिया है। साथ ही दुकानदारों को अच्छी गुणवत्ता युक्त मिठाइयां बेचने की हिदायत दी है। दीपावली पर्व के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिठाइयों की दुकानों से सैंपल भरने का काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग जगहों से मिठाइयों के सैंपल भरे जा रहे हैं। सैंपल फेल होने पर दुकानदारों के कोर्ट में चालान पेश किए जाएंगे। दीवाली पर्व के चलते दुकानदार मुनाफे के चक्कर में मिलावटी मिठाइयां…
Read MoreCategory: Kangra
बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत
वक की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार पुत्र मिलाप चंद निवासी चंदरोट तहसील बड़ोह 32 मील से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान 35 मील के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सुबह जब लोग अपने खेतों को जा रहे थे तो उन्होंने बाइक…
Read Moreसेटेलाइट टाउन को नहीं प्रदेश में पर्याप्त भूमि!
धर्मशाला। प्रदेश में सेटेलाइट टाउन बनाने की मुहिम ठंडी पड़ गई है। दरअसल प्रदेश में इसके लिए पर्याप्त भूमि ही नहीं मिल पा रही है। धर्मशाला में सराह के पास हिमुडा ने 200 कनाल के करीब भूमि का चयन किया है। लेकिन, उसमें भूमि को हस्तांतरित करने का पेंच फंस गया है। जबकि मंडी, ऊना, हमीरपुर और शिमला में 100 से 150 कनाल भूमि तक ही चयनित हो पाई है। हालांकि, हिमुडा ने विभिन्न स्थानों पर 60-80-100 कनाल तक भूमि चयनित की है। हिमुडा की साइट सेलेक्शन कमेटी बीते पांच…
Read Moreदो साल घर नहीं लौट सकेंगे न्यांगलवासी!
धर्मशाला। अचानक भूस्खलन से प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए कोटला के साथ लगते न्यांगल गांव के बाशिंदे करीब दो साल तक अपने घर नहीं लौट सकेंगे। भू जल वैज्ञानिकों की रिपोर्ट को आधार मानें तो यहां की जमीन फिलहाल रहने लायक नहीं है। केंद्रीय भूजल बोर्ड ने प्रभावित गांव का मौका मुआयना करने के बाद जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बोर्ड ने प्रशासन के माध्यम से आगामी दो मानसून सीजन तक एहतियात बरतने की सलाह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक न्यांगल के साथ लगती पूरी पहाड़ी की…
Read Moreइलाज करवाने आई महिला से छेड़छाड़
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने आई एक महिला से अस्पताल स्टाफ कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस जानकारी के मुताबिक महिला की माता ने नूरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी पत्थरी की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते उसे उपचार के लिए 23 अक्तूबर को नूरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसका आपरेशन किया गया। पीड़िता की माता ने आरोप लगाया है कि 25 अक्तूबर की रात करीब 2 बजे अस्पताल में उसकी बेटी सो रही थी,…
Read Moreकिसी ने पानी तो किसी ने उठाई पॉलीहाउस समस्या
फतेहपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ने शनिवार को फतेहपुर में चौपाल का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इलाके के लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान तहसीलदार चंदन कपूर, उद्यान विकास अधिकारी करनैल गुलेरिया, एसडीओ पीसी मनकोटिया, आईपीएच से बलवंत सिंह ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। फतेहपुर से राजेंद्र कौशल ने राजस्व विभाग में आने वाली समस्याओं को उठाया। तहसीलदार…
Read Moreमहिला से चरस और नकदी बरामद
कांगड़ा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहोड़ा गांव में छापा मारकर एक दुकान से 80 ग्राम चरस और एक लाख 25 हजार रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि दुकान की मालिक रक्षा देवी से 80 ग्राम चरस बरामद की गई है। इसके साथ ही महिला से नकदी भी बरामद हुई है। महिला के पास इतनी राशि कहां से आई, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। मिन्हास ने बताया कि महिला पैसों के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्टीकरण नहीं दे पाई…
Read Moreमहंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को बनाएं मुद्दा
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर मंडल भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (अभ्यास वर्ग) में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी टिप्स दिए तथा पार्टी की बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर दिया। इससे पूर्व शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री विपिन परमार, संगठन महामंत्री पवन राणा के पहुंचने पर मंडल भाजपा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते…
Read Moreसाहसिक खेलों को मिलेगी तवज्जो : सुधीर
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्री वर्ल्ड कप के दूसरे दिन बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहरी नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने बिलिंग का दौरा कर खेल गतिविधियों का जायजा लिया। सुधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व में यह क्षेत्र सेंक्चुरी क्षेत्र में शामिल रहा है। इससे बिलिंग और राजगुंधा में विकास कार्यों को तेजी प्रदान नहीं की जा सकी है। जल्द ही राजगुंधा तक सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा और घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। स्थानीय पायलटों को रोजगार देने के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों…
Read Moreकिसानों को बांटे 10 लाख के चेक
नूरपुर (कांगड़ा)। किसान बागवान समृद्धि योजना के तहत लोनिवि विश्राम गृह में नूरपुर के विधायक अजय महाजन ने क्षेत्र किसानों को 10 लाख के चेक वितरित किए। ये चेक किसानों की ओर से बनाए गए टैंकों, उथले कुओं, बोर वेल आदि सिंचाई योजनाओं के लिए दिए गए। विधायक ने कहा कि नूरपुर विस क्षेत्र में किसानों के उत्थान के लिए सिंचाई योजनाओं पर हर माह लाखों रुपये खर्च किए जा रहे है। नूरपुर ब्लॉक के जिन क्षेत्रों में सिंचाई योजनाओं का अभाव है, उन्हें चिन्हित करके प्रदेश सरकार को रिपोर्ट…
Read More