बनेड़ व चक्की में शव मिलने से सनसनी

देहरागोपीपुर/ कंडवाल (कांगड़ा)। हरिपुर और नूरपुर के भदरोआ में दो शव मिलने से सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार हरिपुर थाना के तहत एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर निकट संबंधियों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार हरिचंद निवासी सल्ली (शाहपुर) गद्दी समुदाय से संबंधित है और इन दिनों निचले स्थानों पर भेड़-बकरियां चराने आया हुआ था। शुक्रवार को उसका शव बनेड़ खड्ड में मिला है। माना जा रहा है कि मृतक की मौत ढांक…

Read More

सड़क की टारिंग पर सवाल

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी नगर परिषद के वार्ड नंबर एक और पांच में सड़क की टारिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क का सही लेवल न होने पर इलाके की जनता ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। जनता की शिकायत पर वीरवार को वार्ड नंबर एक और पांच में स्वयं नपं प्रधान अनिल प्रभा, पार्षद सुखविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता कमलकांत, नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान राकेश कुमार ने मौके पर जाकर सड़क की टारिंग की जांच की और निर्माण कार्य पर असंतोष प्रकट किया।…

Read More

कालेज भवन में कैसे शिफ्ट हो पाएगा ब्वॉयज स्कूल

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के ऐतिहासिक किले के भीतर चल रहे ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को आर्य कालेज भवन में शिफ्ट करने की कवायद सिरे चढ़ती नजर नहीं आ रही है। हालांकि, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने अक्तूबर 2012 में नए कॉलेज भवन के निर्माण के लिए रामपुरी उप महाल में 1.80 हेक्टेयर वन भूमि को चिह्नित कर उच्च शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी थी। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने करीब चार माह पूर्व नए कॉलेज भवन निर्माण के लिए चिह्नित वन…

Read More

इंदौरा में नया औद्योगिक क्षेत्र बसेगा

नूरपुर (कांगड़ा)। पंजाब राज्य की सीमा से सटे नूरपुर उपमंडल की इंदौरा तहसील में अब औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। राज्य उद्योग विभाग ने इंदौरा में नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कागजी कसरत तेज कर दी है। इसके लिए इंदौरा तहसील के तहत मलोट, बाडी और कंदरोड़ी क्षेत्र में तकरीबन 72 हेक्टेयर सरकारी भूमि को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मलोट, बाडी और कंदरोड़ी में चयनित भूमि को राज्य…

Read More

न्यांगल और कथियाड़ीवासी लौटे घर

ज्वाली (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार और प्रशासन की बेरुखी के चलते आखिरकार तीन सप्ताह बाद न्यांगल व कथियाड़ी गांव के 11 परिवार बुधवार को अपने मकानों में वापस चले गए। न्यांगल व कथियाड़ी गांव निवासी मनमोहन सिंह, सुभाष चंद, खेम चंद, कुशल, छोटा राम, सुषमा देवी, बालकृष्ण, भरती राम, रोहित कुमार, प्रीतम और रघुनाथ ने प्रशासन को कोसते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के उपरांत डेंजर जोन का हवाला देकर उनके घरों को खाली तो करवा दिया गया, लेकिन उनके रहने, बिजली, पानी और खाने-पीने की कोई उचित व्यवस्था नहीं करवाई।…

Read More

चुनाव करेंगे कांग्रेस की नींव पक्की : विक्रमादित्य

बैजनाथ (कांगड़ा)। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विक्रमादित्य ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से करवाए जा रहे युवा कांग्रेस के चुनाव पार्टी की नींव मजबूत करने में सहायक होंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से इस मर्तबा कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को युवा कांग्रेस सुनिश्चित करेगी। अपने परिवार में तो फ्रेंडली लड़ाई है। असली लड़ाई धर्म और क्षेत्रवाद का गलत प्रचार करने वाली भाजपा से है। राहुल गांधी के आदेशों की पालना करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की परीक्षा में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने युवा कांग्रेस के…

Read More

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता

पालमपुर (कांगड़ा)। लोअर मैंझा गांव से एक महिला अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों से लापता हो गई है। महिला के पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार लोअर मैंझा के एक व्यक्ति ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। लेकिन, उसकी पत्नी पिछले करीब एक सप्ताह से घर से लापता हो गई है। वह अपनी छोटी बच्ची को भी घर पर छोड़ गई है।…

Read More

रेनबो स्कूल ने शिमला में गाड़े झंडे

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। शिमला के इंदिरा गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई 47वीं राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा अंाचल ने सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम करके जिले का नाम ऊंचा किया है। खेल संचालक शशिभूषण ने बताया कि टीम इवेंट में रेनबो की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। एकल वर्ग मेें अंडर-15 में सुरभि प्रथम और आंचल द्वितीय रही, जबकि अंडर-18 में दोनों छात्राएं क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहीं। अंडर-21 तथा…

Read More

मनरेगा, इंदिरा आवास योजना में जिला अव्वल

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के समस्त ब्लाक खंडों के बीडीओ की अहम बैठक समिति हाल देहरा में आयोजित की गई। अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग की प्रधान सचिव उपमा चौधरी ने की। उन्होंने मनरेगा सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की फीड बैक बीडीओ से ली। मनरेगा में हुए कार्य के लिए जिला कांगड़ा के अव्वल रहने पर सभी बीडीओ की प्रधान सचिव ने सराहना की। कहा कि यह कार्य अन्य जिलों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। इसके अलावा जिला कांगड़ा के इंदिरा आवास योजना में अव्वल रहने पर प्रधान सचिव उपमा…

Read More

दगोह में भतीजे ने ली चाचा की जान्र

बैजनाथ(कांगड़ा)। जमीनी विवाद के चलते दगोह में भतीजे ने सगे चाचा को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। देर रात को पुलिस ने गांव में आरोपी की तलाश में कई जगह छापामारी की। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना के अंतर्गत आने वाले दगोह गांव में 69 वर्षीय मेहताब सिंह का सगे भतीज कुलदीप के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार मेहताब ने अपने…

Read More