बारिश से चंबा के सभी प्रमुख मार्ग बाधित

नैनीखड्ड/चंबा/राख। जिला में बारिश के कारण लगभग सभी प्रमुख मार्ग मलबा गिरने से बंद रहे। इसके कारण सैकड़ों वाहन और यात्री रास्ता खुलने तक काफी देर तक फंसे रहे। शाम को नैनीखड्ड के पास पठानकोट-चंबा मार्ग करीब एक घंटा बंद रहा। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ डलहौजी हेमचंद शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद मार्ग को खोल दिया गया था। उन्होंने कहा कि यहां जेसीबी की व्यवस्था की गई है। उधर, चंबा के बालू पुल से कुछ दूरी…

Read More

सूलणी-किलोड़ जीप मार्ग पर दो दिन से आवाजाही ठप

सलूणी (चंबा)। भारी बारिश के कारण विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सूरी, किलोड़ और खरल का संपर्क पूरी तरह कट हो गया है। पंचायतों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर दो दिनों से आवाजाही ठप है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लुहाणी के पास पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ी हुई। ग्राम पंचायत सूरी के प्रधान रत्न चंद, किलोड़ पंचायत के प्रधान डुम राम और खरल के उप प्रधान रवि कुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व सड़क मार्ग पर भारी भरकम…

Read More

किलोड़ में भारी बारिश से मकान ध्वस्त

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड़ के गुढाली गांव में भारी बारिश से एक मकान ढह गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण नरेणु पुत्र मोहण का तीन कमरों का मकान गिर गया। इससे तीन परिवारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मकान गिरने से साथ लगते घर के तीन कमरें भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं और दीवारों में दरारें आ गई हैं। मकान गिर जाने से जोबणु पत्नी स्व. मोहणु, रत्तो देवी पत्नी कर्मचंद के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए…

Read More

करियां नाले के बहाव से दो घंटे थमा यातायात

करियां (चंबा)। एनएचपीसी की चमेरा चरण दो के आवासीय परिसर के प्रवेशद्वार के साथ लगते नाले में बारिश के कारण तेज बहाव आ गया। दोपहर बाद हुई बारिश के कारण आए नाले ने चंबा-भरमौर मार्ग को करीब दो घंटे ठप कर दिया। इसके कारण जहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, वहीं पैदल आने-जाने वाले भी इसका बहाव कम होने तक बारिश में ही फंसे रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को करियां का नाले में तेज बहाव के साथ काफी मलवा सड़क पर आ गया। इस…

Read More

ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का घेराव किया

सिहुंता (चंबा)। स्थानीय विद्युत बोर्ड उपमंडल के अंतर्गत टुंडी अनुभाग के तहत डुग में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही एक दिन में जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का अल्टीमेटम दिया है। युवा मंडल डुग के प्रधान सुभाष जरयाल ने बताया कि अगर विद्युत बोर्ड जल्द ही जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाता है तो ग्रामीण अपने घरों के मीटर उखाड़ कर बोर्ड के कार्यालय में जमा करवा देंगे। साथ ही…

Read More

बारिश से आईपीएच को 28 लाख नुकसान

सिहुंता (चंबा)। आईपीएच के सिहुंता उपमंडल में विभाग को तीन दिन की बारिश से ही 28.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें पेयजल योजनाओं को 12.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे 15 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा आठ सिंचाई योजनाओं को 14.15 लाख का नुकसान हुआ है। यह नुकसान छह, सात एवं आठ अगस्त को हुई बारिश से हुआ है। साथ ही खड्डों और नालों में आई बाढ़ से भी विभाग के बाढ़ नियंत्रण विंग को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। यह नुकसान…

Read More

एसएफआई ने चंबा कालेज में उतारे योद्धा

चंबा। डिग्री कालेज चंबा में एसएफआई ने बाजी मारते हुए सबसे पहले एससीए चुनाव के लिए पैनल की घोषणा कर दी है। पैनल की घोषणा एसएफआई के जिला सचिव विजय राठौर ने की। बीएससी तृतीय वर्ष के नारायण सिंह को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा गया है। गैहरा के बीएससी तृतीय वर्ष के अजय कुमार उपाध्यक्ष पद तथा धड़ोग मोहल्ला के बीए द्वितीय वर्ष के मोहित महासचिव पद पर चुनाव लड़ेंगे। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति एसएफआई से सहसचिव पद के लिए चुनाव लड़ेगी। अध्यक्ष पद पर…

Read More

जनता से किए वादे भूली प्रदेश सरकार : किश्तवाड़िया

चंबा। भाजपा नेता रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया ने बताया कि कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी में हमेशा ही अंतर रहा है। प्रदेश सरकार चुनावों के दौरान जनता से किए गए वादों को भूलकर जनविरोधी कार्य कर रही है। सरकार ने पीटीए शिक्षकों को आठ साल के सेवाकाल के बाद नियमित करने का वादा किया था लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में पिछले तीन माह से राशनकार्ड धारकों को चीनी नहीं मिल रही है। इसके अलावा डिपुओं में दालें…

Read More

चुनाव नजदीक, सीसीटीवी कैमरे खराब

चंबा। स्थानीय कालेज परिसर की समस्त गतिविधियों पर चौबीस घंटे नजर रखने वाले सीसीटीवी कैमरे ऐन मौके पर खराब हो गए हैं। चुनावों के दौरान कालेज में स्थापित सीसीटीवी कैमरे की भूमिका को अहम माना जा रहा था। केंद्रीय छात्र संघ चुनाव की तिथि नजदीक आते ही तीसरी आंख का पहरा कालेज से पूरी तरह हट गया है। स्थानीय कालेज में तीन संगठनों में रोचक टक्कर देखने को मिलती है। चुनाव के गर्म माहौल में मारपीट की छिटपुट घटनाएं स्थानीय कालेज में बीते वर्षों में हुई हैं। इस बार किसी…

Read More

तीसा में एबीवीपी-एनएसयूआई ने उतारे योद्धा

तीसा (चंबा)। तीसा कालेज में एबीवीपी और एनएसयूआई ने पैनल फाइनल कर दिए हैं। एबीवीपी से एससीए अध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय वर्ष के दिनेश कुमार चुनाव लड़ेंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय नीरज कुमार को, महासचिव पद के लिए बीए तृतीय के हंस राज और सहसचिव पद के लिए बीए प्रथम वर्ष की चंपा को पैनल में जगह दी गई है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय विवि के पूर्व नेता बजीरू शर्मा और विभाग संयोजक रमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से एबीवीपी…

Read More