चंबा में 345 डेलीगेट्स ने डाले मत

चंबा। यूथ कांग्रेस के चुनावों में चंबा से हुए मतदान में कुल 345 डेलीगेट्स ने मतदान किया है। इन डेलीगेटों ने प्रदेशाध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष, विस अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों को वोट दिए। इस दौरान चुराह विस क्षेत्र का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। चुराह विस क्षेत्र के 121 में से 109 डेलीगेट्स ने वोट डाले, जबकि चंबा से 245 में से 165 और डलहौजी विस क्षेत्र के 93 में से 71 डेलीगेट्स ने वोट डाले। वहीं भटियात विस क्षेत्र के डेलीगेट्स ने नूरपुर में हुए मतदान में हिस्सा लिया। यहां…

Read More

दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ रहे विद्यार्थी

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत सेईकोठी के हाईस्कूल सेईकोठी को अपग्रेड करने की ग्रामीणों ने मांग की है। स्कूल अपग्रेड न होने से क्षेत्र की सेईकोठी, हरतवास, कुठेड बुदौड़ा, थनेईकोठी पंचायतों के बच्चों को दसवीं कक्षा के बाद शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुश्किलें आ रही हैं। बच्चों को ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा की पढ़ाई करने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर तक सफर करना पड़ रहा है। इससे अधिकतर बच्चे दसवीं के बाद से पढ़ाई छोड़ रहे हैं। इन पंचायतों के बच्चों को जमा दो तक की पढ़ाई के लिए…

Read More

चंबा में कांगड़ा का चोर गिरोह सक्रिय

चुवाड़ी (चंबा)। भरमौर निवासी गडरिए की भटियात उपमंडल के जिला कांगड़ा के शाहपुर के साथ लगती खड्ड से अज्ञात चोरों ने दो दर्जन बकरियां चुरा ली हैं। बकरियां चोरी होने की खबर से पूरे क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी हुई है। रंजीत सिंह पुत्र सरणदास निवासी गांव गोसन, तहसील भरमौर ने बकरियां चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में करवा दी है। रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को सिहुंता के समीप थुलेल की शाहपुर के साथ के एरिया से लगती बराह खड्ड में…

Read More

सस्ते राशन में कटौती पर भड़के

चंबा। जिला विकलांग जागरण मंच की बैठक संकल्प परियोजना के कार्यालय में हुई। बैठक में विकलांगों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर विकलांग जागरण मंच के प्रधान पवन ठाकुर ने कहा कि बेरोजगार विकलांग परिवारों से संबंधित बीपीएल व्यक्तियों के सस्ते राशन में कटौती करके सरकार ने गलत निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 40 से 45 वर्ष की आयु वाले विकलांग परिवार के सदस्य को रोजगार भी नहीं दे पाई है। ठाकुर ने कहा कि शिक्षा सामर्थ्य के अनुसार जिन विकलांग बेरोजगारों को रोजगार…

Read More

पैराग्लाइडर की आकृत्ति निकली बर्फ

होली (चंबा)। होली क्षेत्र की दयोल पंचायत के सामने वाली पहाड़ी में पैराग्लाइडर जैसी बनी एक आकृति के कारण काफी अफरातफरी मची रही। इस पहाड़ी पर काफी दूरी से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यहां कोई पैराग्लाइडर गिरा हुआ है। साथ ही यहां मंडरा रहे गिद्धों के कारण इस बात को ओर बल मिला कि कहीं कोई पैराग्लाइडर न मर गया हो। यह बात एक के बाद एक करके होली में फैल गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो पहाड़ी…

Read More

चरोड़ी में कोई स्वास्थ्य संस्थान नहीं

चुराह (चंबा)। चुराह की ग्राम पंचायत चरोड़ी में कोई भी स्वास्थ्य संस्थान नहीं है। इसके चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। पंचायत की करीब दो हजार से अधिक आबादी को सात से आठ किलोमीटर दूर इलाज के लिए कल्हेल पीएचसी जाना पड़ता है। चरोड़ी पंचायत के हेलण, जतरूंडा, बीबरोग, कुल्हाल, ढकै, लाखण, चरोड़ी, द्रेबड़, देहरी, हदूंड, छतरार, भियूणी, लणोत, ख्लोग गांवों की दो हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं से वंचित होना पड़ रहा है। गांवों में अचानक बीमार होने पर मरीजों को दो घंटे पीठ पर उठाकर…

Read More

समय पर भेजें राशन की सप्लाई

तीसा (चंबा)। डिपो होल्डर संघ चुराह की बैठक तीसा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान बशीर मोहम्मद ने की। इसमें तीसा के लगभग समस्त डिपो होल्डरों ने भाग लिया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अजय कौंडल से भी चर्चा की और उनसे हर माह तीसा के लिए राशन का पूरा कोटा भेजने का आग्रह किया। डिपो होल्डरों ने बताया कि राशन पूरा न पहुंचने के कारण उपभोक्ता उन्हें तंग करते हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि समय पर…

Read More

चंबा में जुटेंगे 14 प्रांतों के 60 डेलीगेट्स

चंबा। हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सक संघ और रबिसन इंडिया इलैक्ट्रोहोम्यो फार्मा चंबा के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन सात दिसबंर से 11 दिसंबर तक होटल आशियाना में होगा। कार्यशाला में देश भर के 14 से अधिक प्रातों के 60 डेलीगेट भाग लेंगे। इसके लिए पंजीकरण निर्धारित समय सीमा 10 नवंबर तक पूरा हो चुका है। केंद्रीय मीडिया प्रभारी डा. सुरेंद्र ठाकुर व डा. संजीव शर्मा ने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति के वैज्ञानिक पक्ष पर खासतौर पर चर्चा होगी। इसमें फार्माकापिया,…

Read More

दस करोड़ की अतिरिक्त किस्त मिली

चंबा। जिला चंबा में पिछले दो सालों में मनरेगा के क्रियान्वयन में कुछ खामियों के कारण 15 करोड़ रुपये का भुगतान लटका हुआ था। मौजूदा वर्ष में यह भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा हाल ही में करीब दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त भी केंद्र से प्राप्त हुई है। यह जानकारी उपायुक्त संदीप कदम ने डीआरडीए की ओर से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा का इतना भारी भरकम भुगतान क्रियान्वयन की खामियों के कारण रुका पड़ा था। यह दिक्कत…

Read More

एचआरटीसी पेंशनरों को नहीं मिली पेंशन

चंबा। प्रदेश के एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। इस कारण पेंशनर प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन से काफी निराश है। इस दफा निगम के पेंशनरों की दिवाली भी फीकी ही रही है। निगम के सेवानिवृत्त पेंशनरों को 12 नवंबर बीतने के बाद भी अक्तूबर माह की पेंशन नहीं मिल पाई है। अक्तूबर माह की पेंशन न आने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के पेंशनरों बाबू राम, भीलो, देस राज, शक्ति, विनय कुमार, ने बताया कि एचआरटीसी…

Read More