चंबा। प्रदेश के मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार को जोड़ने वाला मार्ग तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके चलते बर्फ की सफेद चादर से ढकी खज्जियार झील का लोग दीदार नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है पड़ोसी जिलों और पड़ोसी राज्यों से बर्फ देखने के लिए आने वाले पर्यटक डलहौजी से ही वापिस लौट रहे हैं। इससे खज्जियार में आलीशान होटल बनाकर बैठे व्यवसायियों को निराशा हाथ लग रही है। खज्जियार के होटल व्यवसायी मार्ग खुलने की राह ताक रहे हैं। खज्जियार में होटल व्यवसायियों के अलावा…
Read MoreCategory: Chamba
बिजली के खंभों पर लगा दिए होर्डिंग
चंबा। जिला चंबा में निजी कंपनियों व शिक्षण संस्थानों के विज्ञापन होर्डिंग व बैनर जगह-जगह सरकारी व निजी संपत्ति पर बिना किसी इजाजत के धड़ाधड़ लगाए जा रहे हैं। खासकर चंबा शहर में बेतरतीब लगे बैनर व होर्डिंग शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। विभिन्न कं पनियों व शिक्षण संस्थानों की ओर से अनुचित तरीके से जगह-जगह होर्डिंग, फ्लैक्स व अन्य प्रकार के पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि सरकारी व निजी संपत्ति पर विज्ञापन सामग्री के लिए संबंधित विभाग या संपत्ति के मालिक की इजाजत लेना जरूरी है,…
Read Moreविकास की लौ से कोसों दूर अल्पसंख्यक
चंबा। जिला के मुस्लिम समुदाय में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। सरकार और प्रशासन समुदाय की कई समस्याओं को आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। जिला में सबसे बड़ी समस्या कब्रिस्तानों की खस्ता हालत की है। समुदाय के विभिन्न संगठन इस संबंध में लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं, मगर सरकार और प्रशासन आज तक कुछ नहीं कर पाई है। जामा मस्जिद चंबा के अध्यक्ष दिलदार अली शाह ने बताया कि प्रदेश सरकार जहां आज तक 15 सूत्रीय कार्यक्रम को लागू नहीं कर…
Read Moreसमोट बाजार में फैली गंदगी
सिहुंता (चंबा)। समोट बाजार में कूड़े को ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थानीय कारोबारी टैक्सी स्टेंड के पास ही कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे बाजार में बदबू फैल रही है व यहां पर गंदगी का आलम बना हुआ है। ग्राम पंचायत की ओर से मार्केट के कूड़े को ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय निवासी परमजीत सिंह, विजय कुमार, पवन कुमार, मदन लाल, लेख राज, दर्शन सिंह, आजाद सिंह, अंगरेज व सुदेश…
Read Moreकिसी ने फेसबुक पर, किसी ने गुलाब दे किया इजहार
चंबा। व्हाइट वेलेंटाइन डे कुछ युवाओं को खुशी तो कुछ को गम देकर गया। वीरवार देर रात को हुई बर्फबारी से वेलेंटाइन डे के दिन बर्फ की सफेद चादर बिछने से अधिकतर युवा निराश दिखे। काफी वर्षों के बाद 14 फरवरी के दिन हिमपात हुआ है। वेलेंटाइन डे पर लाल गुलाब दिखाई न दे यह तो हो नहीं सकता। शुक्रवार को प्यार के पर्व पर फेसबुक अकाउंटों में लाल गुलाब ही दिखाई दिए। कुछ युवाओं ने फेसबुक पर ही अपने प्यार का इजहार किया। मोबाइल मैसेज के इनबाक्स व फेसबुक…
Read Moreजेबीटी के 13 पद रह गए खाली
चंबा। चंबा में जेबीटी के 13 पद खाली रह गए हैं। पूर्व सैनिक कोटे के पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण आरक्षित 23 पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसमें से मात्र 10 पद ही भरे गए हैं। जिला चंबा में इस वर्ष जेबीटी के कुल 191 पद भरे जाने थे। इसमें से 151 पद समान्य व एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग के लिए थे। इसके अलावा पूर्व सैनिक कोटे से जेबीटी के विभिन्न वर्ग के 23 पद शिक्षा विभाग की ओर से भरे जाने थे। समान्य व एससी,…
Read Moreपेड़ से लटकी मिली लकड़ी काटने गई महिला
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उर्मिला देवी पत्नी महाल सिंह उम्र 26 साल गांव व पंचायत बनेट का शव गांव के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने उर्मिला के पति और ससुर को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार…
Read Moreन्याय के लिए डॉक्टर धरने पर
चंबा। जिला अस्पताल में बीते दिनों एक बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से किए गए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई न किए जाने पर प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। एमओए से जुड़े जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इसके खिलाफ सीएमओ कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर दो घंटे तक कामकाज बंद रखा। दो घंटे के प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन ने कुछ डॉक्टरों को काम पर तैनात किया गया था, जिससे मरीजों को परेशानी नहीं हुई। एसोसिएशन ने पुलिस और प्रशासन से…
Read Moreक्लेश ने दो बच्चों से छीनी मां की ममता
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता की बनेट पंचायत में हुई विवाहिता की मौत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। बुधवार शाम को गांव के साथ लगते जंगल में विवाहिता का शव पूरा रात रस्सी से लटकता रहा। मायके वालों ने मामले की फोरेंसिक जांच करने की मांग करके स्थानीय पुलिस को शव को पेड़ से नीचे नहीं उतारने दिया। वीरवार को जब धर्मशाला स्थित फोरेंसिक साइंस लैब की टीम आई तब जाकर शव नीचे उतारा गया। मामले को गंभीर होता देख वीरवार को डीएसपी हैड क्वार्टर जितेंद्र चौधरी को…
Read Moreसीएमओ ने स्वास्थ्य संस्थानों में जांची व्यवस्था
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सात स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य संस्थानों में मौजूदा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमओ ने सब सेंटर राजनगर, कोटी, पीएचसी राजनगर, पीएचसी सुंडला, सीएचसी सलूणी, बीएमओ कार्यालय किहार में जाकर स्वास्थ्य संस्थानों की मौजूदा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सलूणी के स्वास्थ्य संस्थान के भवन में जरूरी मरम्मत कार्य को जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने बीएमओ किहार को जल्द जरूरी मरम्मत कार्य शुरू करवाने…
Read More