रुक सकती है 122 स्कूलों की छात्रवृत्ति

चंबा। जिला के 122 के करीब स्कूल आनलाइन स्कालरशिप पाने से वंचित रह सकते हैं। इन स्कूलों की ओर से स्कालरशिप के लिए ई पास प्रपत्र शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में नहीं भेजे गए हैं। इस कारण स्कूली छात्रों की स्कालरशिप रुक सकती है। विभाग सभी स्कूलों को ई पास प्रपत्र जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होंने पर संबंधित स्कूल के मुखिया को अपनी जेब से बच्चों को स्कालरशिप देनी पड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक जिला में कुल 92 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इन स्कू लों…

Read More

सलूणी ब्लाक को मिलेगी 108 एंबुलेंस

सलूणी (चंबा)। कांगड़ा-चंबा के डा. सांसद डाक्टर राजन सुशांत ने सुनूह पंचायत के भांदल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही सलूणी ब्लाक के लिए एक 108 एंबुलेंस दी जाएगी। इससे आधा दर्जन के करीब पंचायतों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सभी छोटे गांवों को भी सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत सभी ब्लाक…

Read More

पुलिस का खर्च उठाने से पीछे हटी एनएचपीसी

चंबा। जिला के एक पुलिस थाना समेत दो चौकियों को एनएचपीसी ने आर्थिक मदद देने से हाथ खींच लिए हैं। अब इन चौकियों को बनाए रखने को लेकर पुलिस विभाग में माथापच्ची चल रही है। जिला के खैरी थाना सहित पुलिस चौकी चौड़ा और सुरंगानी के स्टाफ का खर्चा एनएचपीसी उठाता था। शुरू में जब एनएचपीसी के प्रोजेक्टों का कार्य चल रहा था, तो निगम ने पुलिस से कानून-व्यवस्था के लिए इनका खर्च उठाने की पेशकश की थी। अब निगम के प्राजेक्टों का काम पूरा हो चुका है और यहां…

Read More

एबीवीपी का रूसा के खिलाफ प्रदर्शन

चंबा। चंबा कालेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान पीड़ितों की जान बचाने वाले भारतीय सेनाओं के जवानों की बहादुरी की तारीफ की और नारों के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही इन सभी जवानों के हौसले को प्रणाम किया है। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेजों में इस साल से लागू की गई रूसा प्रणाली का जोरदार विरोध किया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रूसा प्रणाली के विरोध में कालेज कैंपस में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। एबीवीपी के…

Read More

टाइम टेबल और कक्षा के स्थान ने उलझाए फ्रेशर

चंबा। चंबा कालेज के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रशासन की ओर से तय टाइम टेबल समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्रेशर विद्यार्थियों को कक्षा के कमरे ढूंढने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टाइम टेबल और कक्षा के कमरों का पता न चलने के कारण कई विद्यार्थी बुधवार को कक्षा लगाने से वंचित रह गए। कालेज प्रशासन ने रूसा प्रणाली के तहत समस्त विषयों को ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल बनाया है और नोटिस बोर्ड में लगा दिया है। फिर…

Read More

मिड-डे-मिल बनाते कुकर फटा, तीन घायल

चंबा। जिले के मसरूंड स्कूल में मिड मील पकाते समय कुकर फटने से दो मिड-डे-मील वर्कर और एक पार्ट टाइम कर्मचारी घायल हो गई हैं। कुकर फटने से चपेट में आई तीनों महिलाएं झुलस गई हैं। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। तीनों महिलाएं क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार प्राइमरी स्कूल मसरूंड में बुधवार दोपहर को दो वर्कर और एक पार्ट टाइम महिला कर्मी मिड-डे-मील बना रही थी। इस दौरान आग पर रखा गया कुकर अचानक प्रेशर ज्यादा बनने से फट गया।…

Read More

मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या चार बजे शुरू होगी

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2013 में सभी वर्गों के मनोरंजन का खयाल रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की संास्कृतिक उपसमिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त दंडाधिकारी संदीप कुमार ने उपसमिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का समय शाम चार बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम दस बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रयास किए जाएंगे कि हिमाचली और चंबयाली लोक कलाकारों को उनकी प्रतिभा के अनुसार ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। संदीप…

Read More

दो ठेकेदारों को 29 लाख की पेनल्टी

चंबा। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य लटकाने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसकी कड़ी में लोनिवि के चंबा मंडल ने दो ठेकेदारों पर 29 लाख रुपये की पेनल्टी ठोकी है। लंबे अरसे तक काम लटकाने पर इन ठेकेदारों को विभागीय कार्यवाही का सामना करना पड़ा है। पेनल्टी की गाज गिरने के साथ ठेकेदारों को लटके हुए कार्यों को निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, पेनल्टी के नोटिस जारी होते ही ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। विभाग अन्य ठेकेदारों…

Read More

सुलतानपुर वार्ड में पेयजल संकट

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते सुलतानपुर वार्ड में एकमाह से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण स्थानीय वाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी संजय कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र मोहन, राजकुमार, मंजीत सिंह, लच्छो राम, रघुनाथ और ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ला में एक माह से पानी की दिक्कत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल 22 जून को संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला था। उन्होंने इस समस्या के बारे…

Read More

सुलतानपुर वार्ड में पेयजल संकट

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते सुलतानपुर वार्ड में एकमाह से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण स्थानीय वाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी संजय कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र मोहन, राजकुमार, मंजीत सिंह, लच्छो राम, रघुनाथ और ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ला में एक माह से पानी की दिक्कत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल 22 जून को संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला था। उन्होंने इस समस्या के बारे…

Read More