होली (चंबा)। होली-बजोली प्रोजेक्ट को लेकर भरमौर भाजपा की आंदोलन के जरिये दबाव की राजनीति को पहले से आंदोलनरत ग्रामीणों ने कामयाब नहीं होने दिया है। ग्रामीणों ने कंपनी पर दबाव बनाकर 26 जुलाई तक निर्माण कार्य रोकने की बात मान ली है। उधर, शुक्रवार को प्रोजेक्ट के खिलाफ भाजपा की ओर से धरना देने की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह सब भाजपा के लोगों को कंपनी में एडजस्ट करवाने का दबाव बनाने के लिए किया गया था। योजनाबद्ध तरीके से भाजपा नेता कंपनी कार्यालय…
Read MoreCategory: Chamba
गेट सिस्टम से मिल सकती है जाम से निजात
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा अगर गेट सिस्टम से शुरू होती है तो जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा यात्रा के पड़ावों पर जुटने वाली भीड़ पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। जिला मुख्यालय से 88 किलोमीटर दूर स्थित मणिमहेश डल झील में स्नान करने के लिए जाने वाले यात्रियों को जिला मुख्यालय से ही गेट सिस्टम के माध्यम से भेजा जाए तो मणिमहेश यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होगी। इसके साथ ही जान जोखिम में डाल कर रात के समय जो भक्त यात्रा करते हैं उन…
Read Moreभारी बारिश की चेतावनी से चंबा में अलर्ट
चंबा। मौसम विभाग की प्रदेश में अगले 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कमेटियों को अलर्ट कर दिया है। इसके चलते प्रदेश के बाकी जिलों के साथ ही जिला चंबा में भी प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। जिला के लगभग सभी उपमंडलों में बारिश के कारण भूस्खलन सहित नदियों और नालों में भारी बहाव आने से भारी नुकसान होता है। इसके अलावा रावी का प्रवाह भी आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अपने…
Read Moreबनीखेत वार्ड एक में पेयजल को हाहाकार
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बस स्टैंड वार्ड नंबर एक में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस बार बरसात की पहली बारिश के दौरान करेलनू से बनीखेत का मुख्य पेयजल स्रोत मलबे तले दब गया। इसके चलते पिछले बीस दिनों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। हालांकि बीच-बीच में पानी आ रहा है, लेकिन पानी मटमैला होने के कारण पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा वार्ड नबंर एक के आसपास कहीं पर भी पेयजल स्रोत नहीं है। इस कारण स्थानीय वाशिंदों को पानी के लिए यहां वहां…
Read Moreरूसा के खिलाफ भगवा ब्रिगेड उग्र
चंबा। रूसा शिक्षा प्रणाली से कालेज के छात्रों को पेश आ रही दिक्कतों को लेकर भगवा ब्रिगेड उग्र हो गई है। शुक्रवार को स्थानीय कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में रैली निकाली और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। एबीवीपी के परिसर अध्यक्ष भुवनेश ने बताया कि एचपीयू प्रशासन की ओर से रूसा प्रणाली को लेकर जल्द कोई कड़ा कदम नहीं उठाया तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में इस शिक्षा पद्धति के खिलाफ सड़कों…
Read Moreबंदला के पहाड़ों पर नहीं कोई झील
चंबा। राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत निदेशक भू अभिलेख और एनआईसी के सौजन्य से भू अभिलेख प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे निदेशक भू अभिलेख देवर सिंह नेगी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश के सिरमौर और चंबा जिला को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा कि यहां से बेहतर परिणाम आने पर अन्य जिलों में भी भू अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम को आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे राजस्व विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और…
Read Moreचंबा में 50 फीसदी बढ़े सब्जियों के दाम
चंबा। जिला में कुछ ही समय में सब्जियों के दामों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खासकर टमाटर, मटर, फ्रांसबीन और बाहर से आने वाली अन्य सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में कुछ राहत वाली खबर यह है कि दिल्ली और चंडीगढ़ के मुकाबले टमाटर, मटर और अन्य सब्जियां चंबा में अभी आधे दाम पर ही बिक रही हैं। स्थानीय लोगों के लिए ये दाम भी पिछले कुछ दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गए हैं। इस कारण थाली से हरी सब्जियां गायब होती दिख रही…
Read Moreवायरल फीवर टायफायड ने जकड़े नौनिहाल
चंबा। जिला चंबा के नौनिहाल मौसम परिवर्तन के चलते बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। वायरल फीवर, टायफायड और जोडिंस जैसी बीमारियों ने बच्चों को पूरी तरह जकड़ लिया है। बीमारियों के प्रकोप के चलते जिला अस्पताल में काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों का आंकड़ा 80 को पार कर गया है। बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में बिस्तर कम पड़ गए हैं। एक बेड़ पर तीन-तीन बच्चे उपचाराधीन हैं। इससे बीमार बच्चों सहित उनके तीमारदारों…
Read Moreबारिश से आईपीएच को 10 लाख की चपत
तीसा (चंबा)। जिले के तीसा उपमंडल में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की बारिश के कारण लगभग आधा दर्जन पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण विभाग को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण लुईंडा से हरतवास , बसुआ से जुआरी, मकण से सनवाल, बैरागढ़ से सत्यास और थल्ली-नकरोड़ पेयजल योजनाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा कई पेयजल स्रोत मलबे में दब गए हैं। इससे पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। हालांकि…
Read Moreचंबा में एक करोड़ रुपये से बनेगी पार्किंग
चंबा। पार्किंग की समस्या से जूझ रहे जिला वासियों को जल्द ही शहर में पार्किंग की सुविधा मिलने की उम्मीद है। पार्किंग निर्माण को लेकर नगर परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की ओर से रावी व्यू कैफे के नीचे कसाकड़ा मोहल्ला के पास पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लैंड की टेस्टिंग हो चुकी है। साथ ही पार्किंग निर्माण को लेकर कंटूर मैप भी तैयार किया जा चुका है। अब सोइल टेस्टिंग का…
Read More