पौने दो क्विंटल नागछतरी के साथ दो गिरफ्तार

भरमौर (चंबा)। स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को एक क्विंटल 86 किलोग्राम नागछतरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सवा छह बजे के करीब पुलिस ने सतिंद्र कुमार की अगुवाई में गैहरा के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान एक गाड़ी नंबर एचपी 01 सी-0942 भरमौर की तरफ से आ रही थी। पुलिस ने जब गाड़ी को चैक किया तो उसके अंदर एक क्विंटल 86 किलोग्राम नागछतरी बरामद की गई। एसपी बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर…

Read More

प्रशासन और नप के लिए चुनौती होगा निर्णय

चंबा। ऐतिहासिक चौगान से व्यावसायिक गतिविधियां हटाने का निर्णय खासकर नगर परिषद चंबा के लिए खासी चुनौती बनने वाला है। वहीं, जिला प्रशासन भी मिंजर मेले के आयोजन के खर्च को लेकर असमंजस में है। उधर, नप के लिए चौगान पर बसाए गए दुकानदारों और अन्य अस्थायी रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाकर किसी अन्य शिफ्ट करना आसान नहीं होगा। दोनों पक्ष इस निर्णय के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने अपील फाइल कर दी है, वहीं, नप बुधवार को अपील फाइल करेगी। दोनों प्रतिवादी पहले निर्णय पर स्टे…

Read More

चौगान से दुकानें, पार्किंग हटाने के निर्देश

चंबा। स्थानीय सिविल जज सीनियर डिविजन अपर्णा शर्मा की अदालत ने ऐतिहासिक चौगान में बनाई गई दुकानों और पार्किंग को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भविष्य में यहां पर किसी प्रकार की दुकान और अस्थायी/स्थायी ढांचा बनाकर, पार्किंग के तौर पर या अन्य किसी प्रकार से व्यावसायिक गतिविधि चलाने पर भी रोक लगा दी है। वादी पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने 28 जून को यह निर्णय सुनाया था, जिसकी जजमेंट कापी आठ जुलाई को जारी हुई है। वादी पक्ष की…

Read More

जिला अस्पताल में नहीं हो रहे हिमोग्राम टेस्ट

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में हिमोग्राम के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमोग्राम का टेस्ट करवाने के लिए प्राइवेट लैब में सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस टेस्ट को करवाने के लिए मरीजों को बाहरी क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों की बीमारी का सही पता लगाने के लिए यह टेस्ट होना बेहद जरूरी है। इस टेस्ट से मनुष्य के शरीर में रक्त के कणों के बारे में पता चलता है। इससे गंभीर बीमारियों का…

Read More

बारिश ने बहाए आईपीएच विभाग के 60 लाख रुपये

सलूणी (चंबा)। बरसात शुरू होते ही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंडल सलूणी को बारिश के कारण भारी चपत लगी है। बारिश के कारण विभाग को लगभग साठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण आईपीएच विभाग की सलूणी मंडल में 20 के करीब पेयजल सक ीमें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण विभाग को 24 लाख रुपये की चपत लगी है। इसके अलावा सिंचाई की 14 स्क ीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कारण विभाग को 18 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। साथ ही…

Read More

पोस्टमार्टम रूम में लचर व्यवस्था पर ग्रामीण भड़के

चंबा। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम की हालत दयनीय हो गई है। इसके चलते चिकित्सकों सहित पोस्टमार्टम करवाने आने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। कार हादसे में मारे गए भद्रम के युवक का शव लेकर आए सरोल-भद्रम के ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रूम की खस्ता हालत पर रोष जताया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा को शवगृह और पोस्टमार्टम गृह की दयनीय हालत बारे बताया और इसकी जल्द सुध लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रूम के पास गंदगी का आलम है। यहां बिजली की भी…

Read More

कार खाई में गिरी, युवक की मौत

पुखरी (चंबा)। मसरूंड-चंबा मार्ग पर एक आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात को करीब 11 बजे एक आल्टो कार एचपी 48-9232 झुलाड़ा से भद्रम की ओर आ रही थी। इस दौरान मसरूंड-चंबा मार्ग पर पुना के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार अनिल कुमार उर्फ विक्की पुत्र सालिंग राम निवासी भद्रम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की…

Read More

नप मजदूरों को पक्का न करने पर भड़का मजदूर संघ

चंबा। जिला मजदूर संघ नप चंबा के अध्यक्ष जय सिंह ने नगर परिषद चंबा में वर्षों से तैनात मजदूरों को नियमित न किए जाने को लेकर 12 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि नप चंबा में कई मजदूर तो रिटायरमेंट की आयु तक पहुंच चुके हैं, मगर इन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबध में जिला मजदूर संघ ने कई बार ज्ञापन सौंप कर प्रशासन व नप से अनुरोध किया…

Read More

मारपीट मामले में हुई क्रास एफआईआर

भरमौर (चंबा)। स्थानीय थाना में सोहन सिंह पुत्र देविया निवासी कुठेहड़ की शिकायत पर तीन लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि छह जुलाई को रात आठ बजे के करीब वह अपने खेत से वापिस घर जा रहा था तो स्थानीय निवासी वैशाखी राम पुत्र गुरदिता, संजय कुमार पुत्र वैशाखी राम और देस राज पुत्र वैशाखी राम ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 504 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू…

Read More

निरीक्षण करने निकले एसडीओ पीडब्ल्यूडी घायल

भरमौर (चंबा)। भरमौर-थल्ला रोड का निरीक्षण करने गए पीडब्ल्यूडी के एसडीओ की गाड़ी पलट गई। इससे एसडीओ नीरज जम्वाल व उनके साथ मौजूद चौकीदार निक्कू राम घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद एसडीओ नीरज जम्वाल अपने साथ चौकीदार निक्कू राम को लेकर थल्ला रोड की खस्ताहालत को लेकर मिली शिकायत के चलते यहां निरीक्षण करने गए हुए थे। इसी दौरान थल्ला-फनार मोड़ पर जब उनका वाहन जा रहा था, तो ऊपर से पत्थर गिरा…

Read More