दो बार नोटिस देने के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम

गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत गैहरा के गांव लुहारड़ा में पशु डिस्पेंसरी के भवन का काम लटक गया है। यह काम पिछले छह सालों से लटका हुआ है। इस कारण पशु पालकों को पशुओं का उपचार करने में काफी दिक्कतें पेश आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग की ओर से डिस्पेंसरी भवन का निर्माण कार्य एक ठेकेदार को सौंपा गया है लेकिन ठेकेदार ने इस काम को लटका रखा है। हालांकि विभाग की ओर से दो बार ठेकेदार को नोटिस जारी किए गए लेकिन ठेकेदार की ओर…

Read More

मिंजर के दौरान कोई भी वाहन नहीं आएगा चौगान में

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि इस वर्ष मिंजर मेले में प्राचीन परंपरा को जीवित रखने के प्रयास किए जाएंगे। मेले के दौरान चंबा की संवेदनाओं, भावनाओं, रीति रिवाजों, सामाजिक व्यवस्थाओं, धार्मिक आस्थाओं और मानवीय अनुभूतियों का दर्शन करवाने के प्रयास किए जाएंगे। वे मिंजर मेला आयोजन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विभिन्न उप समितियों के संयोजकों ने मेला संबंधी अपनी कार्यशैली और तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने कहा कि मिंजर मेला के दौरान कोई भी वाहन चौगान में प्रवेश नहीं…

Read More

वायरल, टायफायड ने जकड़े चंबावासी

चंबा। चंबा जिले में मौसम के बदलते मिजाज के कारण सीजनल बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। बीमारियों की चपेट में ज्यादातर बुजुर्ग और बच्चे आ रहे हैं। जिला अस्पताल में वायरल फीवर, टायफायड और पीलिया से पीड़ित बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। हालत यह है कि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड कम पड़ने लगे हैं। इसके अलावा ओपीडी भी काफी बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्वच्छता और खाने पीने का विशेष…

Read More

ग्रामीणों ने आधी रात तक रोके रखी पुलिस टीम

भरमौर (चंबा)। उपमंडल की बड़ग्रां पंचायत में शराब की दुकान के विरोध में उतरीं महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने ठेकेदार की शिकायत पर वहां पहुंची पुलिस के वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने एचएचओ और अन्य कर्मियों को आधी रात तक रोके रखा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थिति बिगड़ी देख पुलिस को करीब छह किमी. तक पैदल सफर करना पड़ा। इस दौरान गाड़ी की व्यवस्था होने पर पुलिस टीम मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब थाने पहुंच पाई। जानकारी के अनुसार गांव में चल…

Read More

पल्यूर की रिपोर्ट आई ही थी कि फिर ऐसा हादसा

चंबा। अभी पल्यूर हादसे की जांच रिपोर्ट आई ही थी कि इसका खुलासा होने से पहले हरिपुर में फिर से 11 केवी की लाइन गिर गई। ताजा घटना ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पल्यूर हादसे की जांच रिपोर्ट में किसी को सीधे तौर पर जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है। इसमें उन कर्मियों पर उंगली उठाई गई है, जिन्होंने पल्यूर में लगाए ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम किया था। इन कर्मियों से तकनीकी खामियां रखने पर जवाब-तलबी करने को भी कहा गया है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में…

Read More

हरिपुर में गिरी सप्लाई लाइन पर हाई वोल्टेज तारें

चंबा। अभी प्लयूर हादसे के जख्म भरे नहीं थे कि हरिपुर में मंगलवार सुबह 11 केवी की विद्युत लाइन अचानक टूट कर नीचे गुजर रही 240 वोल्ट की सप्लाई लाइन पर गिर गई। इस कारण आसपास के घरों के विद्युत उपकरण, वायरिंग और स्विच अचानक हजारों वोल्ट का करंट आने से जल गए। यहां 11केवी लाइन का करंट प्रवाह घरों की सप्लाई लाइन में कुछ ही सेकंड तक रहा। इसके चलते एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिपुर वासी इसलिए भी भाग्यशाली रहे कि जब 11 केवी की लाइन…

Read More

बीएमओ कार्यालय शिफ्ट किया तो आंदोलन

सिहुंता (चंबा)। बीएमओ कार्यालय को समोट से चुवाड़ी स्थानांतरण को लेकर समाजसेवी संस्थाएं और सिहुंतावासी खफा हैं। राजपूत कल्याण सभा इकाई सिंहुता के उपाध्यक्ष ओंकार सिंह चौहान, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बीएम शेख, ग्राम पंचायत सिंहुता के प्रधान रिंकू मेहरा, समोट के उपप्रधान विजय चंदेल, सोमदत्त शर्मा, मुंशी राम ठाकुर और बुद्धि सिंह ने भटियात तहसील की काहरी वार्ड की जिला परिषद सदस्य सुदेश कुमारी के उस कथन का कड़ा विरोध किया है जिसमें उन्होंने बीएमओ समोट के कार्यालय को चुवाड़ी स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा…

Read More

भूकंप के झटकों से सहमे भरमौरवासी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल में शनिवार रात 11 बजकर 20 मिनट के आस-पास आए भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई लोग भूकंप के बाद घरों के बाहर आ गए और रात भर सो नहीं पाए। एक माह से भरमौर क्षेत्र में भूकंप के कई झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों कुलदीप, सुनील, राकेश, पंकज, तिलक, रंजन और भाग सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शनिवार रात अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे गहरी नींद में सोए…

Read More

सड़क नहीं बनी तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

तीसा (चंबा)। क्षेत्र की सेईकोठी पंचायत के एक दर्जन के करीब गांव अभी भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। इस कारण ग्रामीणो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क सुविधा न मिलने के कारण ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सड़क सुविधा न मिली तो लोकसभा चुनाव का वहिष्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नरवाड़ एक और दो, राख, औला, गुंगयास, जिंयूठ, मैता, गुली, हडला, न्यूंड, हलोगा, रेणुकोठ, मधवाड़ और लुइंडा गांवों को आज तक सड़क…

Read More

हड़सर पंचायत ने मांगा हैलीकॉप्टर की कमाई का हिस्सा

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई हैलीकाप्टर सेवा के नाम पर निजी कंपनी करोड़ों रुपये कमाती है। इसकी एवज में स्थानीय पंचायत को कुछ भी नहीं मिलता। इस बार हड़सर पंचायत ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर कंपनी से प्रतिदिन 25 हजार रुपये देने की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि एसडीएम जितेंद्र कंवर के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजी गई है। हड़सर पंचायत की प्रधान रजनी देवी ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भरमौर…

Read More