किसान, बागवानों को सम्मानित करेगा कृषि विभाग

चंबा। कृषि विभाग मिंजर मेले में फलों और सब्जियों की प्रदर्शनी लगाएगा। इसके माध्यम से किसानों-बागवानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी के पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे। कृषि विभाग के स्टाल में कोई भी किसान या बागवान खुद तैयार की गई फल और सब्जियां भी रख सकता है। इसके लिए कोई भी किसान फल-सब्जियां चौगान में लगे स्टाल में विभागीय अधिकारियों के पास दे सकता है। स्टाल मेें कई किस्म की फल और सब्जियां प्रदर्शित की जाएंगी। सबसे बढ़िया किस्म…

Read More

आनलाइन होगा चार स्कूलों का रिकार्ड

चंबा। जिला के चार स्कूलों का सारा रिकार्ड अब एक क्लिक पर नजर आएगा। इनमें तीन गर्ल्स और एक ब्वायज स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या, अध्यापकों की संख्या और बजट के विवरण से लेकर कार्यालय का संपूर्ण डाटा आनलाइन होगा। जानकारी के मुताबिक आर्य भट्ट जीओ इन्फार्मेशन स्पेस एप्लीके शन सेंटर की ओर से एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस साफ्टवेयर को प्रदेश के 50 के करीब स्कूलों में पायलट बेस पर लांच किया जा रहा है। इसमें जिला चंबा के तीन गर्ल्स और…

Read More

35 लाख में बिकीं 75 दुकानें

चंबा। मिंजर मेले के लिए पहली बार शुरू किए गए बोली सिस्टम के तहत पहले दिन प्रशासन ने 75 दुकानों का आवंटन कर दिया है। इससे जिला प्रशासन को 35 लाख के करीब आय हुई है। बाकी बची 137 दुकानों का आवंटन शुक्रवार को बोली के जरिये ही किया जाएगा। उधर, दुकानों का बोली के जरिये आवंटन बाहर से आए व्यापारियों को रास नहीं आ रहा है। इस पर पहले दिन अधिकतर व्यापारी बोली स्थल के पास हंगामा करते देखे गए। जिन व्यापारियों ने बोली मे हिस्सा लिया, उन्हें भी…

Read More

बाइक सवार दंपति पर पहाड़ी से गिरा पत्थर

चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर बालू पुल के पास बाइक सवार एक दंपति पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं। बाइक चला रहे पति ने हेल्मेट पहन रखा था, जो पत्थर लगने से टूट गया। हालांकि इसके चलते उसे गंभीर चोट नहीं आई है, मगर उसकी पत्नी को सिर पर गंभीर चोट लगी है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार और उनकी पत्नी नीलम गांव…

Read More

कंपनी की वादाखिलाफी पर बिफरी महिलाएं

होली (चंबा)। जीएमआर कंपनी ने एक बार फिर ग्रामीणों से किया वायदा तोड़ दिया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद कंपनी ने 26 जुलाई को कोर्ट के निर्णय तक काम बंद करने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बावजूद बुधवार को रातोंरात कंपनी ने होली के की-नाला स्थित पावर हाउस साइट पर जेसीबी चलवाकर दर्जनों पेड़ उखाड़ डाले। जब ग्रामीणों को पता चला तो वीरवार को महिला मंडलों ने होली में एकत्रित होकर कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मजदूरों को काम करने से रोका और उनके औजार…

Read More

दुराचार के दोषी को सात साल का कठोर कारावास

चंबा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंबा मुकेश बंसल की अदालत ने दुराचार का दोष साबित होने पर रविंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी को 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम में से 40 हजार रुपये पीड़ित लड़की को देने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त जिला न्यायवादी एसएस पठानिया ने बताया कि एक जुलाई 2012 की शाम पीड़ित लड़की घागर गांव में जर्म सिंह के यहां आयोजित नवाला में भाग लेने गई थी। इस दौरानरात…

Read More

हाउस टैक्स चुकाओ, राशनकार्ड बनाओ

चंबा। नगर परिषद ने राशनकार्ड बनाने के लिए हाउस टैक्स की अदायगी अनिवार्य कर दी है। नगर परिषद के इस फैसले से हाउस टैक्स दबाए बैठे लोगों के होश उड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि राशन कार्ड का हाउस टैक्स के साथ कोई संबंध नहीं है, लेकिन नगर परिषद ने मनमर्जी से लोगों पर यह शर्त थोप रखी है। इससे लोगों को राशन कार्ड बनाने और रिन्यू करवाने में अड़चनें पैदा हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की ओर से लोगों के नए राशन कार्ड बनाए…

Read More

बारिश से आईपीएच को 1.67 करोड़ की चपत

सिहुंता (चंबा)। सिंहुता ब्लाक में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बारिश के कारण दो माह में लगभग एक करोड़ 67 लाख 11 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जून माह में 15 और 16 तारीख को हुई बारिश के कारण विभाग की 25 पेयजल स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई थीं। इससे विभाग को 30 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके अलावा लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान सिंचाई योजनाओं को हुआ था है। यही नहीं फ्लड प्रोटेक्शन वर्क पर 19 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है।…

Read More

एसएफआई ने चुवाड़ी कालेज में जड़ा ताला

चुवाड़ी (चंबा)। एसएफआई ने रूसा सिस्टम की खामियों और कालेज में स्टाफ की कमी से आ रही दिक्कतों को लेकर बुधवार को कालेज में ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे के करीब एसएफआई ने कालेज खुलने से पहले ही गेट पर ताला जड़ दिया और सभी पदाधिकारी और छात्र धरने पर बैठ गए। जब कालेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल जगदीश चंद और अन्य प्रवक्ता कालेज आए तो उन्होंने कालेज पर ताला जड़ा देखा। करीब डेढ़ घंटे तक एसएफआई कार्यकर्ताओं ने ताला नहीं खोला। इस…

Read More

आग से बचने के उपाय करें दुकानदार

चंबा। चौगान मैदान में मिंजर मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के सभी चौगानों में पंडाल, दुकानें और झूले लगाने का काम जोर शोर से चला हुआ है। इस बीच बुधवार को उपायुक्त संदीप कदम ने मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और मेला कमेटियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने झूले और पंडाल लगाने वालों को आम जनता की सुरक्षा का पूरा खयाल रखने की हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े पंडालों में लगने वाली दुकानों को आग से सुरक्षित रखने के उपाय…

Read More