राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 22 मार्च तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षाएं 15 मार्च से 22 मार्च तक होंगी। राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत केवल इस सत्र (मार्च 2021) में ही प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षा से पहले संचालित की जा रही हैं। सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइल फीडिंग करते समय सावधानी से डालें। गलत ऑनलाइन फीडिंग के…
Read MoreCategory: Bilaspur
घर के आंगन में पानी की टंकी में डूबने से अध्यापिका की मौत
घर के आंगन में पानी की टंकी में डूबने से एक अध्यापिका की मौत हो गई है। घटना शनिवार देर रात 10:00 बजे नगर परिषद घुमारवीं की आदर्श कॉलोनी की है। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि पानी चेक करते टंकी में मोबाइल गिरने और उसे निकालने के प्रयास में महिला की डूबने से मौत हुई है। अध्यापिका की 31 मार्च को रिटायरमेंट थी। परिवार के सदस्य लोगों को कार्यक्रम के कार्ड बांटे रहे थे। महिला के पति की दो साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। अध्यापिका…
Read Moreदार्जिलिंग, नीलगिरि, कालका-शिमला समेत चार हेरिटेज ट्रैक का होगा निजीकरण
बिलासपुर भारतीय रेलवे के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार और रेलवे देश की चार विश्व धरोहर रेललाइनों का निजीकरण करने जा रहा है। ये चार ट्रैक हिमाचल का शिमला-कालका, पश्चिमी बंगाल का सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग, तमिलनाडु का नीलगिरि और महाराष्ट्र का नेरल-माथेरान हैं। चारों ट्रैक नैरोगेज हैं, जिन्हें प्राइवेट एजेंसियों के हवाले करने की तैयारी है। प्राइवेट एजेंसी इन ट्रैक का रखरखाव करने के साथ-साथ मार्केटिंग का काम भी करेगी और नई ट्रेनें भी चलाएगी। पर्यटन केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। एजेंसी की…
Read Moreसबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं मुस्कान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भाजपा समर्थित जिप सदस्य के सिर अध्यक्ष का ताज सजा। महज 21 साल की मुस्कान हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा से पूरी की है। वह सिरमौर जिला के लॉ कॉलेज कालाअंब से अपनी बीए, एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उधर, भाजपा समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी को खूब पसीना बहाना पड़ा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग…
Read MoreHP Panchayat Election Result 2021 Live: मतगणना जारी, 21 वर्षीय मुस्कान ने कांग्रेस-भाजपा को किया चित
बिलासपुर जिले के बरमाणा वार्ड से 21 वर्षीय निर्दलीय जिला परिषद प्रत्याशी मुस्कान जीत गई हैं। मुस्कान ने आजाद उम्मीदवार मीना संधू को पराजित किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों दौड़ से बाहर रहे। हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति (बीडीसी) के लिए आज भी मतगणना जारी है। प्रदेश को जिप के 239 और बीडीसी के 1638 नए सदस्य मिलेंगे। भाजपा विधायक जेआर कटवाल के गृह वार्ड बैहना ब्राह्मणा से कांग्रेस की जिला परिषद प्रत्याशी प्रोमिला वासु ने भाजपा की कमलेश कुमारी को 1277 वोट से पराजित किया है।…
Read Moreहिमाचल में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, आधारकार्ड में उम्र 130 साल
हिमाचल में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला सामने आई है। आधार कार्ड में उनकी उम्र 130 साल है। उनका जन्म वर्ष 1890 में हुआ है। यह खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब महिला जिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं। पपलाह की मंशा देवी स्याल के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग है। बता दें कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट हैं जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत…
Read Moreहिमाचल सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन डाल सकता है अपडेट सर्वे में : चीफ इंजीनियर नॉर्दर्न रेलवे सर्वे इंचार्ज
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन की कवायद शुरू हो सकती है। सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो रेलवे इसे अपडेट सर्वे में डाल सकता है। भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट पहले भानुपल्ली-बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन प्रोजेक्ट था। इसे बनाने का सपना पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने साल 1985 में देखा था। इसका रिफाइनेंस इंजीनियरिंग एंड कम ट्रैफिक सर्वे भी किया गया था। उसके बाद फंड न होने से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब इसे बदलकर बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र…
Read Moreकिसान आंदोलन : दालों की 60 फीसदी आपूर्ति पर असर
जुखाला (बिलासपुर) किसान आंदोलन के कारण हिमाचल में सिविल सप्लाई के माध्यम से दालों की 60 फीसदी आपूर्ति पर असर पड़ा है। प्रदेश में करीब 18 लाख राशन कार्ड धारकों को 550 मीट्रिक टन दालों का आवंटन हर महीने होता है। यह राशन महीने की 10 तारीख तक उपभोक्ताओं को देने का प्रावधान है, लेकिन किसान आंदोलन के कारण अभी तक प्रदेश में केवल 40 फीसदी दालों की सप्लाई ही हो पाई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को दाल, चना, मूंग, माह और मलका में से…
Read Moreमहानगरों में बढ़ रही हिमाचली ट्राउट फिश की मांग, मत्स्य पालन विभाग बढ़ाएगा उत्पादन
बिलासपुर महानगरों में बढ़ रही हिमाचली ट्राउट फिश की मांग पूरी करने के लिए मत्स्य पालन विभाग प्रदेश में इसका उत्पादन बढ़ाएगा। ट्रायल के तौर पर हरनोड़ा पंचायत के कसोल गांव में कोलडैम जलाशय में करीब 23 हजार ट्राउट का बीज डाला है। एक माह में इसका 150 ग्राम से ज्यादा वजन हो गया है। ट्रायल सफल रहा तो प्रदेश के सभी बड़े जलाशयों में भी बीज डाला जाएगा, जिससे सैकड़ों मीट्रिक टन उत्पादन बढ़ जाएगा। विभाग के अनुसार कोलडैम का तापमान अनुकूल है। रेनबो प्रजाति की ट्राउट को कुल्लू…
Read Moreग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में आठ करोड़ का घोटाला, विजिलेंस ब्यूरो ने की एफआईआर दर्ज
शिमला बिलासपुर की दी तलाई ग्राम सहकारी सभा के बाद अब पपलाह की दी करलोटी ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में आठ करोड़ का घोटाला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो को प्रारंभिक जांच में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। मुख्य आरोपी तत्कालीन सचिव की 2018 में मौत हो चुकी है। ब्यूरो ने तत्कालीन सचिव की पत्नी, सभा के सहायक सचिव व दो पूर्व ऑडिटर समेत कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के जरिये मिली शिकायत में सभा में वित्तीय गड़बड़ी के…
Read More