बिलासपुर। जनपद बिलासपुर के चार कालेजों में लेटफीस के साथ दाखिला लेने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। एडमिशन लेने से वंचित रहे स्टूडेंट्स 30 जून तक लेटफीस की अदायगी कर दाखिला ले सकते हैं। 20 जून को हर कालेज में प्रथम वर्ष की मेरिट सूची बनाई गई। इसके लिए कालेज स्टाफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो बजे के बाद हर कालेज में मेरिट लिस्ट लगाई जा चुकी थी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर, डिग्री कालेज घुमारवीं, डिग्री कालेज जुखाला, डिग्री कालेज झंडूता में प्रथम वर्ष की प्रवेश…
Read MoreCategory: Bilaspur
कभी लोड़िंग-अनलोडि़ंग, कभी किराए की समस्या
बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस बरमाणा में ढुलाई के लिए अनुबंधित ट्रक आपरेटरों की बीडीटीएस में नए नए विवादों के चलते समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। बीडीटीएस में कभी लोडिंग तो कभी अनलोडिंग की शिकायतों से आखिर नुकसान तो ट्रक आपरेटरों को ही उठाना पड़ रहा है। कभी महंगाई के अनुपात में माल भाड़ा न बढ़ाने का मसला और कभी बढ़े किरायों के भुगतान को लेकर हंगामा। इससे आए दिन बीडीटीएस में डिमांड बाधित हो रही है। ट्रक आपरेटर अशोक ठाकुर, शेर सिंह, दौलत राम, सुरेंद्र, प्रकाश चंद, चमनलाल, प्रेमलाल, शिवराम, बलदेव,…
Read Moreबरमाणा ट्रक मालिकों का हंगामा
बरमाणा (बिलासपुर)। सीमेंट डंपों पर अनलोडिंग समस्या से जूझ रहे ट्रक आपरेटर भड़क उठे हैं। बीडीटीएस ट्रक आपरेटरों ने वीरवार को बरमाणा में पुकार हाल में करीब डेढ़ घंटा तक डिमांड बाधित रखी। पुकार हाल में इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद में बीडीटीएस कार्यकारिणी की ओर से समस्या का जल्द समाधान किए जाने के आश्वासन के बाद दोबारा डिमांड शुरू कर दी गई। पूर्व महासचिव शमशेर चंद, पूर्व कोषाध्यक्ष अनिल हैप्पी, ध्यान सिंह ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, अशोक ठाकुर, आरआर शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सीमेंट डंपों…
Read Moreकैसे लीक हुआ रोजनामचा, एएसपी करेंगे जांच
बिलासपुर। एक विधायक के खिलाफ लिखी गई रोजनामचा लीक होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठने लगे हैं। मामूली चालान काटने के इस घटनाक्रम ने रोजनामचे की प्रति लीक होने के बाद ही राजनीतिक रंग ले लिया था। भाजपा ने मीडिया को प्रतियां जारी की। पुलिस ने भी मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अब विभागीय जांच शुरू कर दी है। रोजनामचे को लेकर एसएचओ और चार अन्य अन्य पुलिस जवानों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। एएसपी विनोद कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी…
Read Moreबरठीं एक और व्यक्ति ने लगाया फंदा
बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत बरठीं गांव में एक और व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। दो दिन पहले इसी गांव में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। दो दिन के भीतर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि फंदा लगाने वाला व्यक्ति बीमार चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार बरठीं गांव के 40 वर्षीय हरि मोहन ने वीरवार दोपहर को अपने घर…
Read Moreबिलासपुर के कई बीएमओ से जवाब-तलब
बिलासपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पतालों की खामियों पर तल्खी जाहिर करते हुए जिला के कई बीएमओ को पत्र जारी करते हुए जवाब-तलबी की है। अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं क्यों नहीं जुटाई जा रही? क्यों मरहम पट्टी करने वाले नहीं मिले। कर्मचारियों को किसके आदेश पर डेपुटेशन में भेजा है। बिलासपुर के सरकारी अस्पतालों की खामियों को उजागर करते हुए ‘अमर उजाला’ द्वारा छेड़ी ‘लाइव कवरेज’ के बाद यह कार्रवाई की गई है। चिकित्सकों की…
Read Moreशुरु की जाएं एमबीए व एमसीए की कक्षाएं
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख मंजीत नड्डा ने बिलासपुर कालेज में नए सत्र में दाखिले के दौरान मार्गदर्शन केंद्र स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की है। उन्हाेंने कहा कि 11 से 19 जून तक दाखिले के दौरान नए विद्यार्थियाें की मदद करने में मार्गदर्शन केंद्रों ने अहम भूमिका निभाई। इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। दूसरे छात्र संगठन चुनाव के दौरान ही सक्रिय होते हैं, लेकिन एबीवीपी पूरा वर्ष विद्यार्थियाें की सेवा में तत्पर रहती है। बुधवार को कालेज परिसर में आयोजित बैठक की…
Read Moreअंग्रेजी से 770 स्टूडेंट्स की तौबा
बिलासपुर। कारपोरेट सेक्टर में बढ़ रही संभावनाओं और अंग्रेजी की महत्ता के बावजूद नई पीढ़ी को अंग्रेजी में दिलचस्पी नहीं है। रूसा लागू होने के बाद एक तरह से अंग्रेजी के पचड़े में फंसने से विद्यार्थियों को छुटकारा मिल गया है। प्रथम वर्ष के छात्रों ने मेजर विषय में अंग्रेजी से किनारा किया है। यह जानते हुए भी कि वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में अंग्रेजी ही एकमात्र साधन है। जिसके दम पर बेहतर जॉब हासिल की जा सकती है। बच्चों ने माइनर विषय में अंग्रेजी विषय चुना है। मेजर…
Read Moreकाम की भरमार, समय पर नहीं मिलती पगार
नयनादेवी (बिलासपुर)। पुलिस थानों में काम कर रहे होमगार्ड जवानों की वित्तीय हालत ठीक नहीं चल रही है। काम की तो भरमार है, लेकिन पगार समय पर नहीं मिल रही। होमगार्ड जवानों का कहना है कि उनसे पुलिस के बराबर काम लिया जा रहा है। जब पगार देने की बारी आती है तो भेदभाव किया जाता है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने इस पर तल्खी जाहिर की है। होमगार्ड जवानों का कहना है कि जल्द पगार नहीं मिली तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पडे़गा। बिलासपुर जिले में कई थानों…
Read Moreचट्टान गिरने से 15 घंटे बंद रहा पंजगाईं मार्ग
बरमाणा (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से बरमाणा के समीप बैरी गुग्गाघाट-पंजगाईं सड़क पर चट्टान गिरने से यातायात लगभग 15 घंटे तक ठप रहा। सौभाग्य यह रहा कि जब विशालकाय चट्टान गिरी तो वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। चट्टान गिरने से नेशनल हाईवे भी वन-वे ही बना रहा। हर साल की तरह घटने वाला यह हादसा इस बार भी बरसात का मौसम शुरू होने पर ही समस्या लेकर आया। हर बार ही यहां पर चट्टान गिरने का सिलसिला बना हुआ है। कई घंटों तक सड़क बंद रहती है।…
Read More