सर्पदंश से पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव की दो बार बीडीसी सदस्य रही टीहरा निवासी सत्या देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार शाम करीब सात बजे यह घटना घटी। उन्होंने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके बेटे बबलू ने मुखाग्नि दी। जानकारी के अनुसार पूर्व बीडीसी सदस्य सत्या देवी रविवार को शाम के समय खेतों में काम कर घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में सांप ने उन्हें पैर में काट लिया। घर में पहुंचने पर उन्हें…

Read More

स्कूल मुखियों पर कार्रवाई की तैयारी

बिलासपुर। सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों पर विभागीय गाज गिरना लगभग तय ही हो गया है। परीक्षा परिणाम रिपोर्ट जमा न करवाने की एवज में कई स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को अब विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जिन स्कूल मुखियों ने निर्धारित अवधि के भीतर अपने स्कूल की रिपोर्ट जमा नहीं करवाई है। उन स्कूलों की सूची तैयार कर सोमवार को शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल मुखियों से नौवीं तथा 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए मुखियों को निर्देश…

Read More

नप घुमारवीं के 63 लाख रुपए फंसे

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में हाउस टैक्स की उगाही मुश्किल हो गई है। पिछले कई साल से कुछ लोग हाउस टैक्स नहीं दे रहे। नगर परिषद के लगभग 63 लाख रुपए हाउस टैक्स के रुप में ही फंसे हुए हैं। शहर के कई लोगों ने हाउस टैक्स देने से कन्नी काट ली है। उधर, शहरियों का भी तर्क है कि जब सुविधा नहीं मिल रही तो हाउस टैक्स किस बात का। हालात यह है कि कागजों में तो कई इलाके शहरी क्षेत्रों में है। हाउस टैक्स भी शहरी क्षेत्र…

Read More

खुलकर सामने आए प्रधानाचार्य संघ में मतभेद

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने जहां 25 जून को हमीरपुर में बैठक के आयोजन से इंकार किया है। संगठन की कई जिला इकाइयों के मुखियों ने इस बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप भी दे दिया है। मौजूदा स्थिति के चलते संघ की एकजुटता पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ में करीब डेढ़ माह पूर्व गुटबाजी की झलक दिखने लगी थी। 12 मई…

Read More

नियमित किए जाएंगे ग्रामीण डाक सेवक

बिलासपुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ संबंधित एनएफपीआई की बिलासपुर शाखा का अधिवेशन नगर परिषद के हाल में आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित इस अधिवेशन की अध्यक्षता परिमंडल सचिव वीरेंद्र शर्मा ने की। जिला बिलासपुर के तकरीबन 150 कर्मचारियों ने इस अधिवेशन में भाग लेते हुए अपनी समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित किए। अधिवेशन में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) को एक निश्चित समय अवधि में नियमित करना, सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देकर सभी देय सुविधाएं प्रदान करने और पेंशन देन की मांग उठाई। बोनस की ऊपरी सीमा 2500…

Read More

नलों को निकाल सीधे लग रहे टुल्लू पंप

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की बड़गांव पंचायत में इन दिनों पानी का संकट पैदा हो गया है। गांव में लगे अधिकतर हैंडपंप खराब हो गए हैं। जो चल रहे हैं, उनमें भी मटमैला पानी आ रहा है। लोगों ने आईपीएच विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण नवीन कुमार, सुरेश कुमार, राजू राम, दिनेश कुमार, हरि राम, बुद्धि सिंह, नरेश कुमार, राजकुमार, अमर सिंह, प्रेमी देवी, राम प्यारी, राजो देवी, अजुध्या देवी, कमला देवी, रीना कुमारी, प्रेम…

Read More

खाली बोतल लेकर आईपीएच का घेराव

नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में स्थित केंद्रीय पाठशाला व मिडल स्कूल में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के चलते बच्चों को घर से पानी की बोतलें भरकर लानी पड़ रही हैं। विभाग द्वारा समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। शनिवार को गुस्साएं छात्रों ने खाली बोतलें लेकर आईपीएच विभाग के दफ्तर का घेराव कर दिया। इस प्रदर्शन की अगुवाई स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने की। बच्चों सहित अभिभावक भी घवांडल स्थित…

Read More

नयनादेवी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण होगा। मंदिर के क्षेत्र के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर 5.26 करोड़ की राशि मंदिर ट्रस्ट खर्च करेगा। शुक्रवार को आयोजित ट्रस्ट की बैठक में इस साल का बजट पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एवं मंदिर न्यास के अध्यक्ष एमएल मेहता ने की। मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के तहत यह भी निर्णय लिया गया है कि देवी की प्रतिष्ठित प्राचीन मूर्ति से छेड़छाड़ नहीं होगी। मंदिर के भीतर पुजारी कक्ष का विस्तार होगा। देवी…

Read More

सरकार के रहमो करम पर शहर का विकास

बिलासपुर। अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर नगर परिषद ने बजट में हर क्षेत्र के विकास को तवज्जो दी गई है। नप में चल रही कांग्रेस-भाजपा की मिलीजुली ‘सरकार’ राज्य और केंद्र से मिलने वाली ग्रांटों पर ही आश्रित है। आय के स्रोत बढ़ाने को प्रस्ताव पारित हुए हैं, परंतु लागू करने को सरकारी मंजूरी की दरकार है। नगर परिषद अधिकार क्षेत्र में लगने वाले विभिन्न कंपनियों के होर्डिंग और विज्ञापनों का अब टैक्स वसूला जाएगा। इसका बाकायदा वायलॉज तैयार किया गया है। जिसके तहत 100 रुपये एक…

Read More

सरकारी स्कूलों और हॉस्टलों के भोजन पर संकट

बिलासपुर। सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के तहत बनने वाले भोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके पीछे कारण डायरेक्ट बेनीफिट योजना (डीबीटी) के तहत गैस सिलेंडर लेने के लिए कोई भी ठोस नीति नहीं बनना माना जा रहा है। अभी तक तो मिडे-मील योजना के तहत स्कूलों में सुचारु रूप से बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक डीबीटी योजना के तहत स्कूलों को मिलने वाले सिलेंडरों पर कोई भी योजना नहीं बनी। प्रदेश में चल रहे स्पोर्ट्स हॉस्टल भी अभी तक…

Read More