जलवाहकों को मिले तीन हजार मानदेय

बिलासपुर। जिला स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन (शिक्षा विभाग) ने मंगलवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली गई रैली के दौरान नारेबाजी करते हुए कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां एडीएम प्रदीप ठाकुर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान नंदकिशोर ठाकुर की अगुवाई में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान संगठन के दिवंगत प्रधान अमर सिंह चंदेल के…

Read More

एक साल में ही हांफने लगी पेयजल योजना

नयनादेवी (बिलासपुर)। भाखड़ा-माकड़ी पेयजल योजना हांफने लगी है। लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस योजना को अभी मुश्किल से एक वर्ष हुआ है, लेकिन यह जवाब देने लगी है। इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पानी की आपूर्ति बीते करीब दस दिनों से ठप है। ऐसे में लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए हाहाकार की स्थिति है। भाखड़ा-माकड़ी पेयजल योजना का निर्माण लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। करीब पौने दो करोड़ रुपए लागत से योजना के बनने…

Read More

महंगा पड़ा तेज रफ्तार से वाहन चलाना

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के न्यायिक दंडाधिकारी विवेक शर्मा की अदालत ने लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने के एक मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे छह माह की कैद तथा 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक राहुल चोपड़ा ने बताया कि झंडूता तहसील के कुठेड़ा का रहने वाला रतन लाल 3 सितंबर 2010 को किसी मृतक की अंतिम यात्रा में भाग लेने गया था। बरठीं से आगे वह शुक्कर खड्ड पुल से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान बरठीं की ओर…

Read More

भारी पड़ रही कर्मचारियों की लेटलतीफी

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत गैस उपभोक्ताओं पर गैस कर्मचारियों की आनाकानी, लेट लतीफी भारी पड़ रही है। कर्मचारी भी उपभोक्ताओं के कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करते हैं। इंटरनेट समस्या, कर्मचारियों की कमी की समस्या के चलते कई कार्य अधूरे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता दलीप सिंह, बसंत राम, बोहरू राम, मनशा राम, राकेश कुमार, नरेश कुमार, कृष्ण चंद, एमएस ठाकुर, राजेश कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, नानकू राम, प्यार सिंह, बलदेव दास सहित अन्य…

Read More

साहब, दामाद ने मार डाली हमारी बेटी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके वालों ने सीधे तौर पर अपने दामाद यानी मृतका के पति पर आरोप लगाया है। मृतका का पति घटना का पता चलने के पहले से ही फरार है। मायके वालाें का आरोप है कि पति की प्रताड़ना की वजह से ही उनकी बेटी को जान से हाथ धोना पड़ा। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों…

Read More

साई ट्रेनिंग सेंटर के लिए 27-28 को होंगे ट्रायल

बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बिलासपुर ट्रेनिंग सेंटर में वालीबाल व कबड्डी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 27 व 28 जून को आयोजित किया जाएगा। केंद्र के प्रभारी कृष्ण सिंह राठौर ने बताया कि आवासीय योजना के तहत होने वाले इस चयन में कबड्डी के लिए 12 से 18 वर्ष तक की आयु के लड़के भाग ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम चार, राज्य स्तर पर प्रथम दो व जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले लड़काें को प्राथमिकता दी जाएगी। राठौर ने बताया कि वालीबाल…

Read More

दीवार का प्लास्टर गिरने से बच्चा घायल

स्वारघाट (बिलासपुर)। स्कूलों के जर्जर भवन किसी हादसे का कारण न बन जाएं। स्वारघाट शिक्षा खंड के तहत प्राथमिक पाठशाला दगड़ाहन में सोमवार को स्कूल के जर्जर भवन की दीवार का प्लास्टर गिरने से एक बच्चा घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट आईं। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना से अभिभावक अपने बच्चाें की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार दगड़ाहन प्राइमरी स्कूल के दोनों कमरों की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। दीवारें कभी भी ढह सकती हैं। पहली…

Read More

आठ साल सेवाएं देने के बाद हुए बेरोजगार

बिलासपुर। सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत पिछले आठ वर्षों से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने उन्हें नए सिरे से नियुक्ति न मिलने पर गहरा रोष जताया है। गत 31 मार्च को अनुबंध समाप्त होने के बाद बेरोजगार हुए कई शिक्षकों का कहना है कि सरकार के निर्देशों के बावजूद संबंधित संस्था उन्हें नियुक्ति नहीं दे रही है। उन्होंने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बाकी बचे शिक्षकों को नियुक्ति न दी गई तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। बिलासपुर में आयोजित बैठक में कहा गया कि…

Read More

जलमग्न शहर की ताजी हैं यादें !

बिलासपुर। प्रेस क्लब बिलासपुर में सोमवार को ‘यादें झील में डूबे शहर की’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक सभा के महासचिव आरएल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने साठ के दशक में गोबिंदसागर में जलमग्न हो चुके पुराने बिलासपुर शहर की यादें ताजा कीं। जीवन के कई बसंत पुराने शहर में व्यतीत कर चुके कुलदीप चंदेल ने कहा कि झील में डूबा बिलासपुर का पुराना शहर ऐतिहासिक था। वहां मिट्टी व पत्थरों के कच्चे घर, शिखर शैली के मंदिर, कुएं व पनघट तो…

Read More

गेहूं बीज का सैंपल हो गया फेल

शाहतलाई (बिलासपुर)। बीज उत्पादन के लिए चयनित भगतपुर के कई किसानों को इस बार नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों को गेहूं की पैदावार बेहतर होने के बावजूद भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस बार गेहूं की फसल (बीज) का सैंपल फेल हो गया। गेहूं की बीजाई के दौरान कृषि विभाग द्वारा ही यह बीज वितरित किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि किसानों की लागत को देखते हुए कम से कम 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर राहत प्रदान की जाए। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत…

Read More