कंदरौर (बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर अवारी के पास स्थित लोहे के पुल के समीप दोनों ओर पैरापिट न होने के कारण किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। इस पुल की चौड़ाई भी अन्य पुलों की अपेक्षा कम है। इससे यहां गुजरने वाले लोगों, पर्यटकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर हर रोज सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। यह पुल काफी संकीर्ण होने की वजह से इस पुल पर एक समय में केवल एक गाड़ी ही गुजर सकती है। इस…
Read MoreCategory: Bilaspur
पांच को कठोर कारावास और जुर्माना
बिलासपुर। जानलेवा हमले के एक मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं योगेश जसवाल की अदालत ने विभिन्न धाराआें के तहत कठोर कारावास और कुल सात-सात हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इनमें रोहिण के अमरसिंहपुरा निवासी बृजलाल, इंदिरा देवी, फूलां देवी, कांता देवी व देवराज शामिल हैं। बुधवार को बिलासपुर कैंप के दौरान सुनाए गए फैसले में बृजलाल को आर्म्स एक्ट के तहत कारावास व तीन हजार रुपए जुर्माने किया है। लोक अभियोजक हरीश नेगी ने बताया कि 25 दिसंबर, 2011 को…
Read Moreचार घंटे बाधित रह रही विद्युत सप्लाई
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं क्षेत्र में ग्राम पंचायत छत्त के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ता बिजली की आंख मिचौली से परेशान हो गए हैं। करीब दो सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला जारी है। उपभोक्ताओं की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब बिजली की तारों के टूटने के कारण करीब चार घंटों तक बिजली बाधित रही। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जा रहे हैं। उधर, बिजली कटों से उद्योग धारक भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों में सुभाष ठाकुर, गोवर्धन सिंह, विशाल, संजय, कमल, मोनी कुमार, बबलू, मुकेश सहित…
Read Moreभारी-भरकम बिल थमाकर काट दिया कनेक्शन!
स्वारघाट (बिलासपुर)। बीपीएल श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले एक विद्युत उपभोक्ता को कथित पुराने बकाये समेत विभाग ने साढ़े दस हजार रुपए का बिल थमा दिया। बिल देख स्तब्ध उपभोक्ता ने जांच कराने की गुहार लगाई, लेकिन अगला बिल उससे भी अधिक राशि का भेज दिया गया। भुगतान में असमर्थ रहने के कारण अब उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया है। इस गरीब परिवार अंधेरे में जीवन जीने पर मजबूर है। कुटैहला पंचायत के थापना गांव निवासी सुखराम का परिवार बीपीएल श्रेणी से ताल्लुक रखता है। सुखराम के अनुसार उसने…
Read Moreएक भी बच्चे ने नहीं छोड़ा स्कूल
बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक भी बच्चे ने स्कूल नहीं छोड़ा है। हर बच्चा अपनी पढ़ाई सुचारु रखना चाहता है। इसके एक भी ड्राप आउट नहीं हुआ है। विभाग की ओर से मिडल कक्षा तक ड्राप आउट रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे शिक्षा निदेशालय भेजा गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल मुखियों को अपने अपने स्कूलों से संबधित रिपोर्ट जमा करवाने बारे निर्देश जारी किए गए थे। स्कूल मुखियों ने निर्धारित समय पर अपने अपने स्कूलों…
Read Moreखड्डों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
झंडूता (बिलासपुर)। प्रतिबंध के बावजूद जिले की कई खड्डों में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। खड्डों से निकलने वाली रेत, बजरी व पत्थर जैसी सामग्री मुंह मांगे दामों पर बेचकर खनन माफिया मोटी कमाई कर रहा है। खनन के चलते खड्डों का जलस्तर भी कम होता जा रहा है, जिससे पेयजल व सिंचाई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार व खनन विभाग के पुरजोर प्रयासों के बावजूद खनन माफिया बाज नहीं आ रहा है। दिन के समय ढुलान या बिजाई जैसे कार्य करने वाले कई ट्रैक्टर रात को…
Read Moreसस्ते राशन से वंचित कई उपभोक्ता
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत कई उपभोक्ताओं को करीब तीन माह से सस्ता राशन की सुविधा से वंचित हैं। पीडीएस के तहत कई उपभोक्ताओं के राशनकार्ड नहीं बनने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। लंबे समय से इन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। इस कारण वह सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधा से वंचित हैं। पीडीएस के तहत उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अधिकतर जगह नए राशानकार्ड बनने के बाद उपभोक्ताओं को सस्ते राशन का लाभ…
Read Moreकहीं पनप न जाएं जलजनित बीमारियां
बिलासपुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के दावों की कलई खुलने लगी है। गत मंगलवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के बाद शाम तथा उसके बाद बुधवार सुबह बिलासपुर शहर व साथ लगते कुछ गांवों में मटमैले पानी की आपूर्ति हुई। कोई अन्य विकल्प न होने के कारण कई लोगों को दूषित पानी ही प्रयोग करना पड़ा। इससे जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। कई दिनों के सूखे के बाद बिलासपुर जिले में अब आसमान से पानी बरसने लगा है।…
Read Moreचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरनाथ बने
बिलासपुर। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव में अमरनाथ ने बाजी मारी। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्होंने 69 मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। कार्यकारिणी में कुछ अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को अराजपत्रित कर्मचारी भवन में चेतराम वर्मा व लेखराम कौंडल की अध्यक्षता में शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए लोक निर्माण विभाग के अमरनाथ व वन विभाग के प्रकाश चंद गुलेरिया के रूप में दो दावेदारी सामर्ने आइं।…
Read Moreकहीं टूट न जाए धैर्य का बांध
बिलासपुर। एसएसबी ग्रामीण बेरोजगार प्रशिक्षित (गुरिल्ला) संघ ने इस वर्ग की मांगें पूरी न होने पर गहरा रोष जताया है। संगठन का कहना है कि प्रशिक्षित गुरिल्ला लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी लगातार अनदेखी कर रही है। ऐसा न हो कि उनके धैर्य का बांध टूट जाए। बेहतर होगा कि सरकार समय रहते उनकी जायज मांगों को पूरा करे। मंगलवार को गुरिल्ला संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष टेक चंद गुलेरिया की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा…
Read More